×

राशिफल 7 नवंबर : खुल रहे हैं इन 5 राशियों के सफलता के द्वार, जानें बाकी का हाल

शनिवार 7 नवंबर को जातक के लिए  कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढने से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 Nov 2020 1:43 AM GMT
राशिफल 7 नवंबर : खुल रहे हैं इन 5 राशियों के सफलता के द्वार, जानें बाकी का हाल
X
परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- शनिवार, नक्षत्र- पुनर्वसु 08.05 तक, फिर पुष्य, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.15 पक्ष-कृष्ण, तिथि- षष्ठी 7.45 तक फिर सप्तमी , राहुकाल-सुबह-8.55 से 10.18 तक। जानिए राशियों के जीवन में कैसा रहेगा शनिवार, 12 राशियों का हाल..

मेष से कर्क तक....

मेष शनिवार 7 नवंबर को जातक का वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। परिवार व सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

वृष शनिवार 7 नवंबर को जातक को आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है।बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। आज वैवाहिक योग है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे।

मिथुन शनिवार 7 नवंबर को जातक विचारों की दृढ़ता के साथ सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मकता में निखार लाने का दिन है। कपड़े, ज्वैलरी और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ हैं।

कर्क शनिवार 7 नवंबर को जातक का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान की मुलाकात लेने के संयोग खड़े होंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

RASHI

यह पढ़ें...प्रियंका गांधी अचानक पहुंची देहरादून, यहां का भी करेंगी दौरा, ये है बड़ी वजह

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह शनिवार 7 नवंबर को जातक को आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए यात्रा हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो सकता है। चोट व रोग से स्वयं को बचाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस ठीक चलेगा।

कन्या शनिवार 7 नवंबर को जातक गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

तुला शनिवार 7 नवंबर को जातक अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में बाधा आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

वृश्चिक शनिवार 7 नवंबर को जातक को कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना पर काम कर सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

rashi

यह पढ़ें...शिवपाल यादव का BJP पर हमला, समाजवार्दी पार्टी से गठबंधन पर कही ये बड़ी बात

धनु से मीन तक....

धनु शनिवार 7 नवंबर को जातक आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे।दोस्तों से मुलाकात होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

मकर शनिवार 7 नवंबर को जातक के लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कुंभ शनिवार 7 नवंबर को जातक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

मीन शनिवार 7 नवंबर को जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। काफी प्रसन्न रहेंगे और खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story