×

राशिफल 8 नवंबर: इन 2 राशियों को होगा चौतरफा लाभ, जानें बाकी का हाल

8 नवंबर रविवार के दिन जातक के पास कामकाज बहुत रहेगा। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 Nov 2020 1:48 AM GMT
राशिफल 8 नवंबर: इन 2 राशियों को होगा चौतरफा लाभ, जानें बाकी का हाल
X
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन-रविवार, नक्षत्र- पुष्य, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.15 पक्ष-कृष्ण, तिथि- सप्तमी , राहुकाल-15.49 से 17.12 तक। आज कुछ राशि के जातक अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। जानिए राशियों के जीवन में कैसा रहेगा रविवार, 12 राशियों का हाल...

मेष से वृष तक...

मेष 8 नवंबर रविवार के दिन जातक को बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें, उन्नति का मार्ग खुलेंगे। घर में जरूरी वस्तुएं खरीद सकते हैं, अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। पार्टनर संवेदनशील रहेगा, भावनाओं का सम्मान करें। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।

वृष 8 नवंबर रविवार के दिन जातक नए बिजनेस की ओर बढ़ेंगे। नौकरी में बदलाव का योग है। आय बढ़ सकती है। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। व्यवहार कुशलता से अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। सेहत में भी सुधार हो सकता है। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन 8 नवंबर रविवार के दिन जातक बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। जातक की हर कोशिश सफल हो जाएगी। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।जातक की कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क 8 नवंबर रविवार के दिन जातक नौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आ कर न लें। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखे।

यह भी पढ़ें...करियर पॉलिटिशियन जो बिडेनः तीस साल में पूरा हुआ सपना, कुछ ऐसी पहचान

rashi

सिंह से कन्या तक....

सिंह 8 नवंबर रविवार के दिन जातक को कर्ज से छुटकारा मिलेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर होगा। आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं। व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं।

कन्या 8 नवंबर रविवार के दिन जातक का बिजनेस अच्छा चलेगा। जातक का कोई खास काम पूरा हो सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर झुकाव होगा। व्यक्तिगत समस्याएं सुलझेगी। जमीन-जायदाद खरीदने का मन करेगा। निवेश की योजना बना सकती है। अचानक सूझने वाली बात या अचानक मिलने वाला कोई व्यक्ति आपको फायदा दे जाएगा।

तुला से वृश्चिक तक....

तुला 8 नवंबर रविवार के दिन जातक की नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। खुद का कोई बिजनेस है तो उस पर पूरा ध्यान रहेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्यार और दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक 8 नवंबर रविवार के दिन जातक के आर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है। नए संबंधों से फायदा हो सकता है। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी। अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्यार के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान भी रहें।

rashi

धनु से मकर तक...

धनु 8 नवंबर रविवार के दिन जातक की आत्मनिर्भरता बढ़ेंगी। नए लोगों से संबंध बनेंगे। साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है। जातक की आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

मकर 8 नवंबर रविवार के दिन जातक अपनी वाणी पर संयम रखें। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान होगा। कुछ छोटे कामों में परेशानियां रहेंगी। आय के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखें। किसी बात पर थोड़े परेशान रहेंगेष जोश में आकर नया निवेश न करें। कामकाज में परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

यह भी पढ़ें...बिडेन जीते पर खेल अभी जारी हैः ट्रम्प ने कहा चुनाव अभी खत्म नहीं

कुंभ से मीन तक...

कुंभ 8 नवंबर रविवार के दिन जातक मजबूत आत्मविश्वास के कारण कामों में सफलता पाएँगे। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं, सेहत पर ध्यान दें। खर्चा बढ़ सकता है।

मीन 8 नवंबर रविवार के दिन जातक के पास कामकाज बहुत रहेगा। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। मानसिक परेशानी होगी, ज्यादा न सोचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से न छुपाएं। शारीरिक रूप से ज्यादा नहीं लेकिन मामूली परेशानियां जरूर रहेंगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story