×

करियर पॉलिटिशियन जो बिडेनः तीस साल में पूरा हुआ सपना, कुछ ऐसी पहचान

जो बिडेन का पूरा नाम जोसेफ रोबीनेट बिडेन है और उनका जन्म 20 नवंबर 1942 को अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य में स्कैंटन में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ डेलवेयर से बीए और जूरिस डॉक्टर की पढ़ाई की है। वे एक पेशेवर राजनेता और वकील हैं।

Newstrack
Published on: 7 Nov 2020 6:08 PM GMT
करियर पॉलिटिशियन जो बिडेनः तीस साल में पूरा हुआ सपना, कुछ ऐसी पहचान
X
राहत पैकेज के तहत 415 अरब डॉलर कोरोना के खिलाफ जंग पर खर्च किए जाएंगे। वहीं 1,400 डॉलर हर अमेरिकी के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

नीलमणि लाल

लखनऊ: जो बिडेन अमेरिका के नए प्रेसिडेंट होंगे। 30 साल के राजनीतिक करियर में अब जा आकार उनका सपना पूरा हुआ है। उन्होंने 1972 में सीनेटर का पद संभाला था। ‌इसके अलावा वह 2009 से 2017 तक अमेरिका में उपराष्ट्रपति के पद पर रह चुके हैं।

जो बिडेन का पूरा नाम जोसेफ रोबीनेट बिडेन है और उनका जन्म 20 नवंबर 1942 को अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य में स्कैंटन में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ डेलवेयर से बीए और जूरिस डॉक्टर की पढ़ाई की है। वे एक पेशेवर राजनेता और वकील हैं। उनकी कुल संपत्ति 9 मिलियन डॉलर बताई जाती है। उनके पिता जोसेफ बिडेन भट्टियों की सफाई के काम के अलावा पुरानी कारों के विक्रेता थे। इनकी माता कैथरीन युजेनिया जीन फिनेगन एक ग्रहणी थीं। जो अपने सभी भाई बहनों में सबसे बड़े थे। इनकी एक बहन और दो भाई हैं। जो बिडेन की पत्नी का नाम जिल है और इनके तीन बच्चे हैं।

जो बिडेन की शिक्षा

उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा स्कैंटन के सेंट पॉल एलिमेंट्री स्कूल से ली और बाद में 1955 में जब यह 13 वर्ष के थे तो तब इनका सारा परिवार डेलावेयर चला गया था। उन्होंने वहां पर सेंट हेलेना स्कूल से अपनी पढ़ाई जारी रखी लेकिन उनका सपना आर्कमेरे अकैडमी में दाखिला लेना था जो कि बाद में पूरा भी हो गया। उसके बाद उन्होंने डेलावेयर यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जहां पर उन्होंने इतिहास, पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल भी खूब खेला. बाद में उन्हें पॉलिटिक्स में भी रुचि हो गई थी और बीए की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने जूरिस डॉक्टर की डिग्री ली।

Joe Biden

ये भी पढ़ें...अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेनः रहे हैं भारत के बारे में नरम – गरम, रुख सकारात्मक नहीं

करियर का सफ़र

जो बिडेन ने 1968 में अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी की थी और उसके बाद वह डेलावेयर चले गए और वहां एक लॉ फॉर्म में प्रैक्टिस करने लगे। इसी दौरान वह डेमोक्रेटिक पार्टी के सक्रिय सदस्य भी बन गए। बाद में 1970 में उनको न्यू कैसल कंउटी काउंसिल के लिए चुना गया था और उन्होंने उस पद पर कार्य करते हुए भी अपनी खुद की एक लॉ फर्म की शुरुआत की। 1972 में वह सीनेट का चुनाव जीते और लगातार 6 बार वह सीनेटर चुने जाते रहे।

दो बार फेल रहे

बिडेन ने 1988 और 2008 में डेमोक्रेट पार्टी से राष्ट्रपति बनने के लिए दावेदारी जताई थी, परंतु उन्हें दोनों बार ही असफलता मिली। 2008 में जब वे बराक ओबामा के आगे हार गए तो बाद में उन्हें अमेरिका के उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन किया गया था।

ये भी पढ़ें...US Elections Result: जो बिडेन की बड़ी जीत, बनेंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

कुछ ख़ास बातें

-बचपन में जो बिडेन हकलाते थे जिसके कारण बच्चे उनका मजाक उड़ाया करते थे। वैसे बिडेन अब भी हकलाते हैं।

-जो बिडेन 1972 में सीनेट चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक थे।

-2015 में उनके बड़े बेटे ब्यू की ब्रेन कैंसर से मौत हो गई।

-बिडेन ने अपने जीवन में दो बार शादियां की हैं। बिडेन ने 1966 में नीलिया हंटर से शादी की थी जिनकी एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी।

Joe Biden

ये भी पढ़ें...US President Joe Bidden: आसान नहीं होगी राह, सीनेट में कमजोर है पकड़

कुछ विवाद

मार्च 2020 में तारा रेडे नामक महिला ने जो बिडेन पर यह इल्जाम लगाया था कि उन्होंने 1993 में उनका रेप किया था और यह घटना उस समय घटी थी जब यह महिला उनके सीनेट ऑफिस में काम किया करती थी। इसके अलावा उन पर नील किन्नॉक के भाषण चुराने का आरोप भी है। नील एक ब्रिटिश लेबर पार्टी से जुड़े हुए हैं। बिडेन ने यह बात स्वीकारी थी कि उन्होंने अपने लॉ की पढ़ाई के दौरान प्रथम वर्ष में एक लेख चोरी किया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story