×

राशिफल 9Oct: इन 4 राशियों के लिए नौकरी और बिजनेस में खास रहेगा शुक्रवार,जानें...

9  अक्टूबर  दिन शुक्रवार को माह आश्विन, नक्षत्र-आर्द्रा, सूर्योदय-06.09, सूर्यास्त-18.20, पक्ष-कृष्ण, तिथि सप्तमी । कैसा रहेगा शुक्रवार 12 राशियों के लिए….

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 Oct 2020 1:28 AM GMT
राशिफल 9Oct: इन 4 राशियों के लिए नौकरी और बिजनेस में खास रहेगा शुक्रवार,जानें...
X
जातक शहर से बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन घर वालों की राय भी ले लेना जरुरी है। जिससे साथी के प्रति आकर्षण महसूस होगा।

जयपुर माह आश्विन, दिन शुक्रवार , नक्षत्र-आर्द्रा, सूर्योदय-06.09, सूर्यास्त-18.20, पक्ष-कृष्ण, तिथि सप्तमी । कैसा रहेगा शुक्रवार 12 राशियों के लिए….

नौकरी में तरक्की

मेष 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक को नौकरी में तरक्की होगी।छात्रों को पढाई के रास्ते में अनेक कठिनाईयां आने से सफलता नहीं मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। घर –परिवार में संतान की खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ फोन पर अच्छा समय बितेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ लेगा।

साथी की तलाश पूरी

वृष 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक को किसी मामले से निपटने के लिए कठिन स्थिति से गुजरना पड़ेगा। शेयर का काम करने वालों को अच्छी आमदनी की संभावना है। सेहत के प्रति सजग रहें। समाज में लोगों से बचें। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों को साथी की तलाश आज पूरी होगी।

सेहत खराब

मिथुन 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक को निवेश को लेकर विशेष सावधानी रखें ,गलती होने के संकेत हैं। स्वास्थ को नजरअंदाज करना मंहगा पङेगा ,शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तर पर सतर्क रहें। किसी के साथ ज्यादा पर्सनल होने से बचना हितकर होगा। बच्चों का ख्याल रखें। दोस्तों से झगड़ा होगा। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन सामान्य है।

रोमांटिक समय

कर्क 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक को कार्यस्थल पर छोटी सी भी गलती का बङा नुकसान हो सकता है। शिक्षा के स्तर पर कुछ बङा हासिल करने के लिए प्रयास करेंगे। नौकरी व बिजनेस में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से समाज में अलग पहचान बनेगी। किसी दोस्त की आर्थिक मदद करेंगे। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ अच्छा रोमांटिक समय बिताएंगे।

यह पढ़ें...लालू और नीतीश से सीनियर थे पासवान, दो शादियों को लेकर विवादों में भी रहे

rashi सोशल मीडिया से फोटो

कठिन परिस्थिति

सिंह 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक को किसी कठिन परिस्थिति में निर्णय लेने में थोङा समझदारी से काम लें। समाजिक स्तर पर आपके योगदान की सराहना हो सकती है। बैंक बैलेस अच्छा रहने के कारण किसी कठिन स्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। बच्चों को हॉलिडे पर ले जाएंगे। प्यार करने वालों के लिए दिन उदासी से भरा है। अलगाव की स्थिति हो सकती है।

यात्रा की संभावना

कन्या 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक के यात्रा की संभावना है। समाजिक स्तर पर हर किसी से संपर्क रखेंगे इससे जातक का नेटवर्क बढ़ेगा। वर्तमान स्थिति में सेहत को लेकर सचेत रहे। प्यार को लेकर भी सचेत रहे। जीवनसाथी को ससुराल से परेशानी होगी। ख्याल रखे नहीं तो रिश्तों मे दरार आ सकती है। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। बड़ों का ख्याल रखें।

परिवार में प्रेम

तुला 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक के परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पिता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है।

बिजनेस में लापरवाही

वृश्चिक 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बिजनेस को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें। संतान से खुशी मिलेगी।

यह पढ़ें...नहीं रहे पासवान: शोक में देश, मोदी- महंत हरिगिरि समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

rashifal सोशल मीडिया से फोटो

दाम्पत्य सुख में वृद्धि

धनु 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक के परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सुख का विस्तार होगा। वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

ब्रेकअप होना

मकर 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक के जीवनशैली में परिवर्तन आने की उम्मीद है। फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देना समस्या का कारण बनेगा। बिजनेस व नौकरी पर ध्यान दे नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। प्यार के लिए दिन बहुत खराब है। ब्रेकअप होना तय है। बच्चों का ख्याल रखें। किसी दोस्त के साथ घर पर ही पार्टी करेंगे।

नौकरी में नए अवसर

कुंभ 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक बहुत सारे काम करने से बचें। सेहत बहुत अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ बहुमूल्य समय बिताएगा। नौकरी में नए अवसर व जिम्मेदारी बढ़ेगी। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। लेखन व कला में नए अवसर मिलेंगे। किसी दोस्त के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सूर्य भगवान की पूजा करें।

संतान के लिए चिंतित

मीन 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक को नौकरी में अधिकारी का विश्वास बढ़ने वाला है। किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। छात्र पढाई में और बेहतर परिणाम के लिए प्रयास करेंगे व सफलता भी मिलेगी। कुछ लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर मजबूती की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें। संतान को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story