×

27 मार्च: इस राशि के जातक का होगा नौकरी में विवाद, रहें सतर्क, जानें राशिफल

धार्मिक काम से मन को शआंति मिलेगा।हे व फिल्म, तकनीक चिकित्सा के क्षेत्र हो या फिर बिजनेस हो आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। निजी संबंधों में साथी से दूरियों की स्थिति होगी। जिससे आप दुखी होंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 27 March 2021 2:12 AM GMT
27 मार्च:  इस राशि के जातक का होगा नौकरी में विवाद, रहें सतर्क, जानें राशिफल
X
शनिवार 9  जनवरी का दिन जातक के लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में बिजी होंगे। कलीग्स परेशान करेंगे।

जयपुर माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, प्रमादि संवत्सर विक्रम संवत 2077, चतुर्दशी तिथि 03:27 AM तक उपरांत पूर्णिमा। नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 07:52 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी ।गण्ड योग 01:31 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग ।करण गर 04:53 PM तक, बाद वणिज 03:27 AM तक, बाद विष्टि । मार्च 27 शनिवार को राहु 09:30 AM से 11:01 AM तक है। 01:20 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष से कर्क तक.....

मेष 27 मार्च शनिवार के दिन जातक का के लिए बहुत लाभदायी है परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जो लोगो आपके खिलाफ है उन्हें अपने काम से जवाब देंगे। बिजनेस में या नौकरी में लोग आपके के लिए आज मददगार बनेंगे। दोपहर के बाद घर पर ही मनोरंजन में समय बिताएंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

वृष 27 मार्च शनिवार के दिन जातक का के लिए फलदायी है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया नहीं है। किसी से वाद-विवाद न करें। संतान को लेकर टेंशन होगी। दोपहर के बाद घर में खुशहाली रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई आपके खराब सोच रहा है। आर्थिक लाभ होगा। जातक की मेहनत से प्रसिद्धि मिलेगी।

मिथुन 27 मार्च शनिवार के दिन जातक का के लिए हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से नुकसानदेय हैं। प्रवास को टाल दें। पैतृक संपति को लेकर हो रही बात को आज छोड़ना आपके हित में रहेगा। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। वैचारिक स्तर पर विचलित न हो। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कामों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है।

कर्क 27 मार्च शनिवार के दिन जातक का के लिए धार्मिक काम करने का दिन है ।विदेश में रह रहे परिजनों के शुभ सामाचार मिलेंगे। पूंजी- निवेश करनेवालों को नुकसान होगा। दोपहर के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। इसलिए मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। माता के सेहत का ध्यान रखें।

rashi

यह भी पढ़ें....होली, राशि और रंग: ऐसे खेलेंगे होली, तो चमकेगी किस्मत, आएगी खुशियों की बहार

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 27 मार्च शनिवार के दिन जातक का सामान्य होगा। खानपान व सेहत के प्रति ध्यान रखें। दोपहर के बाद परिवारजनों के साथ मतभेद होंगे। ऑफिस में कलीग्स के साथ अच्छा विहेब करें। पड़ोसी के लिए सहानुभूति रखेंगे और जरूरत पड़ने पर मदद भी करेंगे।

कन्या 27 मार्च शनिवार के दिन जातक का के लिए आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से मन में शांति होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट- कचहरी के काम नहीं होंगे। सेहत बिगड़ने की संभावना है। दोपहर के बाद काम के साथ सेहत पर ध्यान दें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है।

तुला 27 मार्च शनिवार के दिन जातक का के लिए दिन आय में वृद्धि और लाभ देने वाला है। बिजनेस से लाभ होने की संभावना है। अचानक से दुर्घटना हो सकती है संभलकर चले। सेहत बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम बरतें। किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक 27 मार्च शनिवार के दिन जातक को संपत्ति मिलेगी। बिजनेस क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऑफिस से प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। दोस्तों से भी लाभ होने की संभावना है।

rashi

यह भी पढ़ें....चीन-अमेरिका आमने सामनेः अलास्का में भारत के जिक्र से भड़क गया ड्रैगन

धनु से मीन तक

धनु 27 मार्च शनिवार के दिन जातक का वर्चस्व बढ़ेगा। जिससे सामाजिक जीवन में दान पुण्य करेंगे। धार्मिक काम से मन को शआंति मिलेगा।हे व फिल्म, तकनीक चिकित्सा के क्षेत्र हो या फिर बिजनेस हो आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। निजी संबंधों में साथी से दूरियों की स्थिति होगी। जिससे आप दुखी होंगे।

मकर 27 मार्च शनिवार के दिन जातक का पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में अच्छी स्थिति होगी। आज अपने घर के लोगों के साथ किसी जरूरी मामलों में चर्चा करेंगे। निजी स्तर पर अपनी कमाई को बढ़ाने में परेशान होना पड़ सकता है।

कुंभ 27 मार्च शनिवार के दिन जातक का वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। घर- परिवार में ही नहीं बल्कि पास-पड़ोस में भी आपकी प्रशंसा होगी। कला कौशल को निखारने की इच्छा बनी हुई होगी। निजी रिश्तों में अच्छा समय होगा। किन्तु विदेश के कामों में आपकी परेशानी लगातार बढ़ सकती है। सतर्क रहें। सेहत का ख्याल रखें।

मीन 27 मार्च शनिवार के दिन जातक बीमा, हेल्थ इंश्योरेंस जैसी कुछ जरूरी कागजातों को तैयार करने व उन्हें प्रमाण के तौर पर पेश करने के लिए तैयार रहेंगे।घर के कुछ सदस्यों के लड़ाई झगड़े से परेशान होगे। सेहत का ध्यान दें, बाहर निकलने से बचें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story