×

इस राशि को नहीं मिलेगा प्यार, शब्दों का चलेगा वार, जानें 5 फरवरी का अपना राशिफल

5  फरवरी शुक्रवार के दिन जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और काम में मन लगेगा।खर्च और निवेश बढ़ा हुआ है। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें।

suman
Published on: 5 Feb 2021 2:07 AM GMT
इस राशि को नहीं मिलेगा प्यार, शब्दों का चलेगा वार, जानें 5 फरवरी का अपना राशिफल
X
कामकाज में विलंब होगा। बिजनेस में किसी करार, लेख में धोखा मिल सकता है।

जयपुर : माह- माघ, तिथि-अष्टमी, नक्षत्र- विशाखा, पक्ष- कृष्ण सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 17:56, राहुकाल 11:17 AM से 12:41 PM तक है। चन्द्रमा वृश्चिक पर संचार करेगा । आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क

आत्मिक शांति

मेष 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं

वृष 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

कानूनी कामों में सफलता

मिथुन 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक को कानूनी कामों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना पर काम कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। विनम्रता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम के बदलाव का ध्यान रखें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों के प्यार से सुख बढ़ेगा। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सकारात्मक परिवर्तन

कर्क 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक के लिए सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि सेहत खराब हो सकता है।

rashi

यह भी पढ़ें...सावधानी हटी दुर्घटना घटी: यात्रा में रखें ज्योतिष का ख्याल, नहीं तो भुगतेंगे परिणाम

सिंह से वृश्चिक तक....

बिजनेस में अच्छा मुनाफा

सिंह 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने सेहत पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

मिला-जुला रहेगा

कन्या 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और काम में मन लगेगा।खर्च और निवेश बढ़ा हुआ है। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से दोस्ती में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

बिजनेस में लाभ

तुला 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक को बिजनेस में लाभ होगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर विश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय माहौल रहेगा। क्रिटिएविटी में मन लगेगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

अनावश्यक खर्च करने से बचें

वृश्चिक 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा।ऑफिस में काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। घर परिवार में खुशी बनी रहेगी। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास सफाई का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं। प्रेम साथी धोखा देंगे।

rashifal file

यह भी पढ़ें...शरीर पर श्मशान की राख, बेतरतीब बाल, खुद का किया पिंडदान, जानिए इनके बारे में

धनु से मीन तक.....

प्रतिस्पर्धा में आगे

धनु 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों की यात्रा करेंगे। दोस्तों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि

मकर 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक के घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जानें से बचें।

आर्थिक मामलों में बेहतर दिन

कुंभ 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। दोस्तों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

प्रेम में ब्रेकअप

मीन 5 फरवरी शुक्रवार के दिन जातक का मन दुखी होगा। सेहत खराब होने से काम में मन नही लगेगा। जो लोग प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं उनको काम में तेजी रखनी होगी। साथ ही गलतियों पर भी ध्यान देना होगा। बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। घर में यदि हवन करना चाह रहे है तो आज का दिन बेहतर हैं। बच्चों का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में ब्रेकअप हो सकता है।

suman

suman

Next Story