×

राशिफल: इन 3 राशियों के जातक को बिजनेस में मिलेगी सफलता, जानें बाकी का हाल

जयपुर- माह-  आश्विन, दिन-  शुक्रवार, पक्ष-शुक्ल,  तिथि-प्रतिपदा नक्षत्र-उ.फा.  सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज शुक्रवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 Sep 2020 1:11 AM GMT
राशिफल: इन 3 राशियों के जातक को बिजनेस में मिलेगी सफलता, जानें बाकी का हाल
X
जयपुर माह आश्विन, दिन मंगलवार , नक्षत्र-ज्येष्ठा, सूर्योदय-05.40, सूर्यास्त-17.50, पक्ष-शुक्ल, तिथि-चतुर्थई । कैसा रहेगा मंगलवार 12 राशियों के लिए

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- शुक्रवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-प्रतिपदा नक्षत्र-उ.फा. सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज शुक्रवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

रिश्तों के लिए बढ़िया दिन

मेष 18 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के लिए बेहतर रहेगा। आज समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

वृष 18 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से काम करें, लाभदायक साबित होगा। प्रेम के लिये आज का दिन बढ़िया है। आज किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचना चाहिए। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। नौकरी वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है।

मिथुन 18 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक का दिन उत्तम रहेगा। अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को काफी धन लाभ मिलने वाला है। खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके काम से अधिकारी खुश होंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगा।

कर्क 18 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के लिए बढ़िया रहेगा। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय भावनाओं को ध्यान में रखकर कार्य करें फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी।

यह पढ़ें....स्वच्छता पखवाड़ा 2020: मनाया गया स्वच्छ स्टेशन दिवस, सबने किया श्रमदान

rashifal सोशल मीडिया से

इनकी परेशानी होगी दूर

सिंह 18 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें। आज जीवनसाथी के साथ अच्ची बातचीत हो सकती है। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

कन्या 18 सितंबर शुक्रवार को जातक के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेसमैन को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। नियमित योग करने से स्वास्थ्य फिट रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करेंगे । नौकरी में सफलता कदम चूमेगी।

तुला 18 सितंबर शुक्रवार को जातक के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। जातक को किस्मत का साथ मिलने में परेशानी होगी। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द दूर होगी।

वृश्चिक 18 सितंबर शुक्रवार को जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के विवाहित जातक की किस्मत आज चमक सकती है। दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

यह पढ़ें....करण जौहर से लेकर कंगना रनौत तक सभी हुए फिदा, खूब मिली बधाई

rashi 2020 सोशल मीडिया से

इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

धनु 18 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के लिए बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास होगा। इस राशि के लोगों को बिजनेस बढ़ाने के लिये बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर 18 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के लिए शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात पता चल सकती है।

कुंभ 18 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के लिए ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामलों में किसी पर भी भरोसा करने से बचें। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आज खर्च बढ़ सकता है। आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है । जल्द ही आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

मीन 18 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के लिए बढिया रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। उत्साह भी बढ़ेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story