×

राशिफल 10 जनवरी: कन्या राशि को मिलेगा मनचाहा साथी, पढ़ें अन्य राशियों का भाग्य

तिथि- पूर्णिमा, नक्षत्र- आर्द्रा, दिन –शुक्रवार, माह- पौष, सूर्योदय-7-.19, सूर्यास्त-17.35।आज पौष मास की पूर्णिमा है इस पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लग रहा है। जानते हैं आज कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल

suman
Published on: 10 Jan 2020 12:18 AM GMT
राशिफल 10 जनवरी: कन्या राशि को मिलेगा मनचाहा साथी, पढ़ें अन्य राशियों का भाग्य
X

जयपुर तिथि- पूर्णिमा, नक्षत्र- आर्द्रा, दिन –शुक्रवार, माह- पौष, सूर्योदय-7-.19, सूर्यास्त-17.35।आज पौष मास की पूर्णिमा है इस पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लग रहा है। जानते हैं आज कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल।

मेष शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ेगी। बिजनेस या पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मिलने का योग है। परिवार के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। सेहत से मस्त रहेंगे।बिजनेस व नौकरी में सफलता चाहते है तो आज पौष पूर्णिमा पर 11 तुलसी के पत्तों पर श्री लिखकर भगवान को चढ़ाएं।

वृष शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी या बिजनेस में सोचा हुआ काम पूरा होगा। छात्रों के करियर के लिए नया बदलाव आएगा। जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सेहत बढ़िया रहेगी। जो लोग समाजिक कामों से जुड़ें हैं, उनकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको लाभ पहुंचाएगी। बिजनेस में लोगों की मदद मिल सकती है। घर में समृद्धि चाहते है तो आज पौष पूर्णिमा पर चना दान करें।

मिथुन शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। सेहत में परेशानी और हॉस्पिटल के चक्कर लगाएंगे। अपने सोच और व्यवहार को बैलेंस करेंगे। लव पार्टनर पर ज्यादा भरोसा धोखा दें सकता है, लेकिन दाम्पत्य जीवन में मधुरता व प्यार बना रहेगा। आज जातक कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी में लाभ, बिजनेस के लिए सामान्य और पढ़ाई के लिए मिला-जुला दिन है। अगर पुत्र की कामना है तो आज पौष पूर्णिमा पर भगवान को केला चढ़ाए व बच्चों को दान दें।

कर्क शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। आज जातक को किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। जिसका भविष्य में लाभ होगा। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे। पैसों के लेन-देन करने से बचें। जातक आज समय का सदुपयोग करें तो फायदा जरूर मिलेगा। जिन जातकों का ब्रेकअप हो चुका हैं वो आगें बढ़ें। छात्रों के लिए परिश्रम का दिन है। अगर परिवार में प्यार चाहते है तो आज पौष पूर्णिमा पर तुलसी को जल चढ़ाएं।

यह पढ़ें....इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखेगा…

सिंह शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए अच्छा रहेगा।आज कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएंगे। जो जातक नौकरी की तलाश में है, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी में थोड़ा तनाव होगा। प्यार के लिए भी दिन सामान्य है। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।टेक्निकल फील्ड के लोगों के लिए बढ़िया दिन है। अगर अच्छी नौकरी की चाहत है तो आज पौष पूर्णिमा पर नारियल चढ़ाएं।

कन्या शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए दिन शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस राशि के छात्रों को पढाई में बड़ों से सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बिजनेस में पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ नया नहीं होगा। प्रेम संबंध में किसी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। अगर चाहते हैं कि मन पंसद साथी मिले तो आज पौष पूर्णिमा पर नारायण मंत्र का जाप करें।

तुला शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में धीमी गति से काम करेंगे। इससे परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज भाई-बहन से लड़ाई हो सकती है । जातक बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिजनेस व नए काम पर विचार कर सकते हैं । नए दोस्तों व संबंधों से फायदा हो सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छा संबंध चाहते है तो आज पौष पूर्णिमा पर घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा करें।

वृश्चिक शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन से दिनचर्या प्रभावित होगी। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा होगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों से मदद मिल सकती है। कुछ नए काम करेंगे। जिसकी समाज में तारीफ होगी। अगर आप भी पुत्र कामना है तो आज पौष पूर्णिमा पर पीला फूल भगवान विष्णु को चढ़ाएं।

धनु शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। अचानक से धन लाभ होगा।इससे आर्थिक स्थिति संतुलित होगी। किसी दोस्त की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। प्यार करनेवालों के लिए दिन बढ़िया है। तो आज प्यार का इजहार कर सकते हैं जवाब हां होगा। नौकरी व बिजनेस में वृद्धि होगा। अच्छी नौकरी चाहते है तो आज पौष पूर्णिमा पर मक्खन का भोग भगवान को लगाएं।

यह पढ़ें....चरण स्पर्श केवल अभिवादन या कुछ और, जानिए धर्म व विज्ञान का तर्क

मकर शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी। बिजनेस के कामों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करें। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल काम में मन लगेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे। अगर बिजनेस व नौकरी में सफलता चाहते है तो आज पौष पूर्णिमा पर पुष्पांजलि चढ़ाएं।

कुंभ शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए दिन शानदार है। नौकरी से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती सामने आएगी। इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा । साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।परिवार में मधुरता बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। जिसे चाहते है उसे पाना तो आज पौष पूर्णिमा पर खीर का भोग भगवान को लगाएं।

मीन शुक्रवार 10 जनवरी का दिन जातक के लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में बिजी होंगे। कलीग्स परेशान करेंगे। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। परिवार में खर्चों में वृद्धि होगा। हर काम में सफलता चाहते है तो आज पौष पूर्णिमा पर मिठाई भगवान को चढ़ाएं।

suman

suman

Next Story