×

21 मार्च: इस राशि के जातक की खराब है आज की ग्रहदशा, जानें अपना राशिफल

आज जातक को ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण डील का हिस्सा बनेंगे। धन में वृद्धि होगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 March 2021 12:19 AM GMT
21 मार्च: इस राशि के जातक की खराब है आज की ग्रहदशा, जानें अपना राशिफल
X
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बनेगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

जयपुर: फाल्गुन शुक्ल पक्ष सप्तमी, प्रमादि संवत्सर विक्रम संवत 2077, सप्तमी तिथि 07:10 AM तक उपरांत अष्टमी ।नक्षत्र म्रृगशीर्षा 07:25 PM तक उपरांत आद्रा । आयुष्मान योग , करण वणिज 07:10 AM तक, बाद विष्टि 08:10 PM तक, मार्च 21 रविवार को राहु 05:04 PM से 06:34 PM तक है ।चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा ।जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल...

मेष से कर्क तक...

मेष 21 मार्च रविवार के दिन जातक को धन लाभ होगा। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। रुके हुए काम पूरा कराने में जातक को भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। घूमने की योजना बनाएंगे। लोकिन उसे टालने से सेहत अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे। बिजनेस में योजनाएं सफल होगी। सफलता के नये मार्ग खुलेंगे।

वृष 21 मार्च रविवार के दिन जातक के लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। धन के नए मार्ग खुलेंगे। जातको के लिए विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सेहत बेहतर रहेगा। आज की यात्रा सुखद रहेगी। दोस्तों व परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में रुचि बढ़ेगी। बड़ों का मार्गदर्शन से काम में सफलता मिलेगा।

मिथुन 21 मार्च रविवार के दिन जातक मनपसंद गतिविधियों में शामिल होंगे। मानसिक रूप से शांति मिलेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। भाई का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी सहयोग एवं परस्पर सम्मान बना रहेगा। नौकरी में सामान्य रहेगा। बिजनेस में नुकसान होगा।

कर्क 21 मार्च रविवार के दिन जातक को आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यवहार से जातक आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। नये काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के साथ धार्मिक काम में शामिल होंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

rashi

यह पढ़ें....बिना रजिस्ट्रेशन होगा टीकाकरण, केन्द्र पर पहुंचे आधार/पेन कार्ड लेकर: अमित मोहन

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 21 मार्च रविवार के दिन जातक का संतान से सहयोग मिलेगा। आज जटिल से जटिल समस्या का समाधान निकलेगा। पुराने निवेश से फायदा होगा। भविष्य से जुड़ी योजना बनाएंगे। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। बिजनेस में आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने दोस्तों से मिलना होगा। बच्चों का ख्याल रखें।

कन्या 21 मार्च रविवार के दिन जातक को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। आज सोच—समझ कर विचार व्यक्त करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सभी काम आज पूरा होंगे। खुशी की खबर मिलेगी। लेखन व रचनात्मकता में रुचि बढ़ेगी। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें। लोगों से कम संपर्क में आएं।

तुला 21 मार्च रविवार के दिन जातक के मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। नए विचार आएंगे। सोच-विचार कर लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे। दोस्तों सलाह लेंगे। दूसरों की मदद करेंगे। निवेश करना फलदायक रहेगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा पर जाएंगे। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी।

वृश्चिक 21 मार्च रविवार के दिन जातक क्रोध करने से बचें। वाणी में संयम रखें। आज नौकरी व बिजनेस में भाग-दौड़ बनी रहेगी।किसी काम में भी जल्दबाजी करने से बचें। कोई खास काम पूरा होगा। सफलता मिलेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। अनावश्यक यात्रा टालने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

rash

यह पढ़ें....बस्ती में नाबालिग की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

धनु से मीन तक...

धनु 21 मार्च रविवार के दिन जातक को ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण डील का हिस्सा बनेंगे। धन में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। घरेलू खर्चों की अधिकता रहेगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

मकर 21 मार्च रविवार के दिन जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। आस-पड़ोस के व्यक्ति से बहस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। मेहनत अधिक होगी। सेहत को लेकर सावधानी रखें। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ 21 मार्च रविवार के दिन जातक के पुराने मामले उभर कर आएंगे। आज जातक परेशानी का अनुभव करेंगे। एक से ज्यादा काम लेने से बचें। योजना विफल रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में साझेदारी से बचें। हानि हो सकती है। भवन निर्माण के काम में रुकावट आ सकती है।

मीन 21 मार्च रविवार के दिन जातक के लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी।संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। बिजनेस में सब जातक के अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story