×

13 मार्च: इस राशि के जातक को हर काम में मिलेगी सफलता, जानिए अपना राशिफल

शनिवार को जातक खुद को व्यवस्थित करेंगे। इस राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी होगी। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 March 2021 1:50 AM GMT
13 मार्च: इस राशि के जातक को हर काम में मिलेगी सफलता, जानिए अपना राशिफल
X
धन में वृद्धि , सौभाग्य वृद्धि और नए काम की शुरुआत के लिए कैसा रहेगा आज ,जानें 12 राशियों की किस्मत का हाल

जयपुर: माह फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या, विक्रम संवत 2077, अमावस्या तिथि 03:51 PM तक उपरांत प्रतिपदा, नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 12:22 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा, मार्च 13 शनिवार को राहु 09:38 AM से 11:07 AM तक है।05:57 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष से कर्क तक...

मेष 13 मार्च शनिवार को जातक अपने परिवार में बढ़ते हुए अंदरूनी कलह से न केवल परेशान होंगे। बल्कि उसे शांत करने के लिए भी कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। बहुत दिनों से बंद पड़ा बिजनेस आज चल निकलेगा। घर के लिए जरूरी सामानों की खरीद करेंगे।किसी दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

वृष 13 मार्च शनिवार को जातक यदि तकनीक, विज्ञान, निर्माण, संवाद के क्षेत्र में काम करते हैं तो अच्छा होगा। बल्कि ऐसे जातकों के लिए भी अच्छा होगा। धन निवेश विदेश के कामों में कुछ परेशानी होगी। संतान पक्ष के कामों से खुशी होगी। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन संभव है। बच्चों के लिए दिन अच्छा है। संतान की उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस करेंगे।

मिथुन 13 मार्च शनिवार को जातक देव दर्शन के अभिलाषी हैं, तो तीर्थ स्थान में जाने की तैयारी करें। नौकरी के सिलसिले में बाहर आना जाना हो सकता है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें , मास्क पहनकर निकले।वाहन चलाते समय ध्यान रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति व भाई के साथ कुछ बातों में मनमुटाव हो सकती है। संभलकर रहें।

कर्क 13 मार्च शनिवार को जातक को लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। काम का अच्छा प्रदर्शन लाभ देने वाला होगा। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विवाद वाले मामले से बचें। किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेले रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी।

rashi

यह भी पढ़ें...सीतापुर में 13 मार्च को ग्राम चौपाल, ग्रामीणों से संवाद करेंगे स्वतंत्र देव सिंह

सिंह से वृश्चिक तक....

सिंह 13 मार्च शनिवार को जातक को परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है। परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर बाद समस्या का निदान होगा। नौकरी में उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे।

कन्या 13 मार्च शनिवार को जातक में जोश और उत्साह का संचार होगा। घर-परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना हो सकता है। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है। संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। निजी संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। ब्रेकअप की स्थिति बनेगी, साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे।

तुला 13 मार्च शनिवार को जातक थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी कर सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम ले। धन मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। निजी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक 13 मार्च शनिवार को जातक के लिए बेहतर साबित होगा। आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ नहीं मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में सफल होंगे। आज छात्रों के लिए भी बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक काम में मन लगेगा।

rashifal

यह भी पढ़ें...साइकिल रैली: अखिलेश यादव बोले- जब-जब साइकिल चली, प्रदेश में सरकार बदली

धनु से मीन तक....

धनु 13 मार्च शनिवार को जातक खुद को बहुत ही व्यस्त रखेंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी के साथ संवाद बनाये रखें । घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी यह थोड़ा कठिन समय है। सेहत का ख्याल रखें।

मकर 13 मार्च शनिवार को जातक भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा। अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बीमारी से दो चार होना पड़े। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें।

कुंभ 13 मार्च शनिवार को जातक को कड़ी मेहनत करना होगा। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। ऑफिस में प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। अपने कर्त्तव्य को समझेंगे, जिससे जातक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेगा।। बच्चों के तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

मीन 13 मार्च शनिवार को जातक खुद को व्यवस्थित करेंगे। इस राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी होगी। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा । कार्य में व्यस्तता के चलते आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा हालांकि दूसरी ओर आपके कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ भी जा सकते हैं इसलिए ध्यान रखें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story