×

कभी खुशी कभी गम वाला रहेगा शनिवार, जानिए 6 मार्च का अपना राशिफल

शनिवार को आर्थिक समस्याओं का समाधान के लिए अच्छा होगा। परिवार के साथ चल रहा मनमुटाव भी दूर करेंगे। खुशखबरी का समाचार मिल सकता है। बिजनेस में दोस्त या पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

suman
Published on: 6 March 2021 1:53 AM GMT
कभी खुशी कभी गम वाला रहेगा शनिवार, जानिए 6 मार्च का अपना राशिफल
X
जातक के काम को देखकर ऑफिस में बॉस खुश होंगे। जातक को सोचे हुए कामों में सफलता मिलेगी। जातक बिना कहे लोगों की मदद करेंगे।

जयपुर : माह फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि विक्रम संवत 2077, नक्षत्र ज्येष्ठा सूर्योदय-06.55, सूर्यास्त-18.35 06 मार्च शनिवार को राहु 09:43 AM से 11:10 AM तक है । 09:38 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेग। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन...

मेष से कर्क तक...

मेष : 6 मार्च इस राशि के जातक का कोई व्यक्ति फायदा उठा सकता है नए काम जैसे जमीन, घर और, वाहन खरीदने के योग बन रहा हैं। पुराना निवेश लाभ देगा। प्रेम संबंधों में सतर्क, रहें कोई व्यक्ति जातक का फायदा उठा सकता है। दोस्तों से धोखा खा सकते हैं।

वृष 6 मार्च इस राशि के जातक के वैचारिक मतभेद दूर होंगे। दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। बिजनेस और करियर में समय आपके अनुकूल है। शादी योग्य जातक के लिए समय अनुकूल चल रहा है, इसलिए पहले से बनी हुई योजनाओं पर काम करें, लाभ ही लाभ मिलेगा।

मिथुन इस राशि के जातक के लिए 6 मार्च सेहत पर ध्यान देने वाला है। जातक बाहरी खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी अच्छी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी पर ध्यान दें।

कर्क इस राशि के जातक के लिए आज शनिवार को आर्थिक समस्याओं का समाधान के लिए अच्छा होगा। परिवार के साथ चल रहा मनमुटाव भी दूर करेंगे। खुशखबरी का समाचार मिल सकता है। बिजनेस में दोस्त या पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

rashifal file

यह पढ़ें...मनसुख हिरेन के मुंह से पांच रूमाल बरामद, पुलिस के मौजूदगी में शव से निकाला गया

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 6 मार्च शुक्रवार को इस राशि के जातक को निजी कारणों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं ।मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बंधुओं से संबंधों में सुधार आएगा। सेहत ठीक रहेगी। निजी कारणों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

कन्या : आज शनिवार को 6 मार्च के दिन जातक को पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार के साथ किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। नई नौकरी मिलेगी। शनि मंत्र का जाप करें।

तुला : 6 मार्च शनिवार को इस राशि के जातक तनावरहित महसूस ।करेंगे नई प्रॉपर्टी खरीदेंगे। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी को खुश रखने में कामयाब होंगे। यात्रा की योजना बनेगी और उससे तनावरहित महसूस करेंगे। बिजनेस में लाभ होगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातक के लिए 6 मार्च तकनीकी चीजों की इस्तेमाल के लिए सही नहीं है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कोई बड़ा निवेश न करें। बिजनेस में मन मुताबिक लाभ की स्थितियां बनेगी। नौकरी के लिए परेशान रहेंगे। बिजनेस शुरू करने से पहले सतर्क रहेँ।

rashi file

यह पढ़ें...वास्तु उपाय: घर की दीवारों को इन रंगों से सजाएं, जीवन में आएगी बहार ही बहार

धनु से मीन....

धनु : 6 मार्च इस राशि के जातक का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे और किसी महत्वपूर्ण निर्णय में उनकी सलाह मायने रखेगी। खर्चे में कमी आएगी। शादी योग्य जातक की शादी तय होगी।

मकर : शनिवार 6 मार्च को इस राशि के जातक नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव महसूस हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यो के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ : शनिवार 6 मार्च को नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक समारोहों में जाने का अवसर आएगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी।

मीन : 6 मार्च इस राशि के जातक जो संयमित जीवन जी रहे है। उनको लाभ मिलेगा।आर्थिक स्थिति में कमजोरी दूर होगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। सेहत ठीक रहने से बीमारियों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी।

suman

suman

Next Story