×

7 मार्च: इस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा रविवार

7 मार्च इस राशि के जातक भूमि व भवन संबंधी योजना बनाएंगे। जातक के रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा।

suman
Published on: 7 March 2021 1:35 AM GMT
7 मार्च: इस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा रविवार
X
अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए....

जयपुर : माह फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी तिथि विक्रम संवत 2077, नक्षत्र मूल सूर्योदय-06.55, सूर्यास्त-18.35 07 मार्च रविवार को राहु 05:01 PM से 06:29 PM तकहै । चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेग। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन...

मेष से कर्क तक

मेष इस राशि के जातक के लिए 7 मार्च परेशानी वाला रहेगा। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। जातक के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। बिजने-नौकरी में लाभ होगा।

वृष 7 मार्च इस राशि के जातक के लिए भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। कानूनी विवाद से दूर रहें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत संबंधी समस्या हल होगी। आज जातक का व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तु संभालकर रखें। रुका हुआ धन मिलेगा।

मिथुन 7 मार्च इस राशि के जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीन के इस्तेमाल में सावधानी रखें। बेवजह विवाद को बढ़ावा न दें। बचत को ध्यान में रखें। परिवार से संबंध सुधरेंगे। आज बिजनेस लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क 7 मार्च इस राशि के जातक की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी या कही और से लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। जातक के अच्छे कर्म लाभकारी परिणाम देंगे।

rashi

यह पढ़ें...Mahashivaratri 2021: शिवरात्रि पर बन रहा ये शुभ योग, इस तरह करें हर बाधा शांत

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 7 मार्च इस राशि के जातक को फालतू खर्च करना होगा। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। जातक विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता बढ़ेंगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।

कन्या 7 मार्च इस राशि के जातक कोई नई योजना बनाएंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं रहेगा। आज जातक को कर्ज लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।

तुला 7 मार्च इस राशि के जातक के आज बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे।जातक की यात्रा सफल रहेगी। आज जातक को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अपने नशा पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना है।जातक को यात्रा से लाभ के योग हैं। व्यवसाय में बाधा आएंगी।

वृश्चिक 7 मार्च इस राशि के जातक को शुभ समाचार मिलेंगे। आज के दिन जातक का मान बढ़ेगा और प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की रफ्तार बढ़ेगी। जातक के कामों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। भागीदारी में लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।

RASHI

यह पढ़ें...पति-पत्नी में नहीं होगी लड़ाई, बेडरूम में करें ये फेंगशुई टिप्स अप्लाई

धनु से मीन तक...

धनु 7 मार्च इस राशि के जातक भूमि व भवन संबंधी योजना बनाएंगे। जातक के रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

मकर 7 मार्च इस राशि के जातक को स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।

कुंभ 7 मार्च इस राशि के जातक के मन में बेचैनी का माहौल बन सकता है। जातक को आज दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।

मीन 7 मार्च इस राशि के जातक के रोजगार में वृद्धि होगी। जातक को उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।विरोधी सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। पार्टनरशिप में नए प्रस्ताव प्राप्त बनेंगे।

suman

suman

Next Story