×

8 मार्च: इन राशियों के लिए खुल रहे हैं सफलता के द्वार, जानें अपना आज का राशिफल

जातक को  व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। इस राशि  के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें, वह उन्हें महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहें। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।

suman
Published on: 8 March 2021 2:01 AM GMT
8 मार्च: इन राशियों के लिए खुल रहे हैं सफलता के द्वार, जानें अपना आज का राशिफल
X
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

जयपुर : माह फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी तिथि विक्रम संवत 2077, नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा सूर्योदय-06.55, सूर्यास्त-18.35 08 मार्च सोमवार को राहु 08:14 AM से 09:41 AM तक है । चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेग। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन...

मेष से कर्क तक...

मेष 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक को आज वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। कानूनी विवाद से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।

वृष 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक व्यक्तियों का मूड थोड़ा उदासीन रहेगा। इसके लिए भी थोड़ा शांत व खुश रहे। अपने मित्रों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा, किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।

मिथुन 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक को व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। इस राशि के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें, वह उन्हें महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहें। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।

कर्क 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक के लिए दिन ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई अपने हस्ताक्षर से संबंधित डाक्यूमेंट्स देते समय सोच समझकर वह अच्छी तरह चेक करके दें। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होगी।

rashi

यह पढ़ें...Mahashivaratri 2021: शिवरात्रि पर बन रहा ये शुभ योग, इस तरह करें हर बाधा शांत

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जातक हर प्रयास में सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। इस राशि वाले व्यक्तियों को अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी में सतर्क रहे।

कन्या 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक को आज पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल उसमे सफल होने के पूरे पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे है तो दिन बढिया है।

तुला 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक के भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। उपहार देकर पत्नी या पार्टनर को खुश करेंगे।

वृश्चिक 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक व्यक्तियों को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्यय वृद्धि होगी। फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। व्यक्ति ध्यान अवश्य करें। ईश्वर की आराधना करे। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले।

rashi file

यह पढ़ें....पति-पत्नी में नहीं होगी लड़ाई, बेडरूम में करें ये फेंगशुई टिप्स अप्लाई

धनु से मीन तक....

धनु 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक के बकाया वसूली के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने दुश्मनों से सावधान रहें। इस राशि के जातक को संतान सुख मिलेगा। किसी से लड़ाई से बचें।

मकर 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक के विरोधी परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी। शारिरीक पीड़ा संभव है। इस राशि के व्यक्तियों की तारीफ से बचना चाहिए। लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ती होगी।

कुंभ 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक को पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के काम से दूर रहने में भलाई है।। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

मीन 8 मार्च सोमवार को इस राशि के जातक को सुख के साधनों में वृद्धि होगी। इस राशि वाले व्यक्तियों के खिलाफ आज कोई भी षड्यंत्र काम नहीं करेगा लेकिन इस राशि वाले व्यक्तियों को भागदौड़ अवश्य रहेगी। कृषिकार्यों में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। पति-पत्नी समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

suman

suman

Next Story