×

8 जनवरी: क्या कहता है आपका राशिफल, जानें किस राशि के लिए बेहद शुभ है शुक्रवार

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

suman
Published on: 8 Jan 2021 2:20 AM GMT
8 जनवरी: क्या कहता है आपका राशिफल,  जानें किस राशि के लिए बेहद शुभ है शुक्रवार
X
अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा।

जयपुर: पौष मास, कृष्ण पक्ष, तिथि-दशमी, नक्षत्र –स्वाति, वार शुक्रवार , सूर्योदय-07.14, सूर्यास्त-17.52, आज जातक कुछ कामों में फालतू की भागदौड़ हो सकती है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए…

मेष से वृष तक...

मेष 8 जनवरी दिन शुक्रवार जातक के लिए शुभफलदायी रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जीवन रसमय रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें।

वृष 8 जनवरी दिन शुक्रवार जातक के लिए सावधानी बरतें। जातक अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पढ़ाई करनेवालों के लिए दिन मध्यम रहेगा। संपत्ति सम्बंधित कोई भी काम करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। महिलाओं से दूर रहने का प्रयत्न करें। नौकरी व बिजनेस में तनाव बना रहेगा।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन 8 जनवरी दिन शुक्रवार जातक का उत्साह बढेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कला व रचनात्मकता में नया कुछ करेंगे। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। सकता है। घर में परिवारजन विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। प्रवास के आयोजन की संभावना है। परिवार के साथ आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।

कर्क 8 जनवरी दिन शुक्रवार जातक के लिए लाभदायी रहेगा । यश, कीर्ति व लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। विशेषकर महिलाओं से लाभ होंगे। बिजनेस में आय की वृद्धि होने की संभावना है। किसी पर्यटन स्थल पर धूमने जा सकते हैं। संतान को शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे। लाभ मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती हैं।

RASHI

यह पढ़ें....उंगलियों में छिपे हैं राजः पार्टनर की खुल जाएगी पोल, सीख लें हस्तरेखा के ये गूढ़ रहस्य

सिंह से कन्या तक...

सिंह 8 जनवरी दिन शुक्रवार जातक के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा।

कन्या 8 जनवरी दिन शुक्रवार को जातक अत्यंत सावधानीपूर्वक रहें। कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। सेहत के मामले में संभलकर रहें। प्रेम में भी अलगाव है।

तुला से वृश्चिक तक...

तुला 8 जनवरी दिन शुक्रवार को जातक शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, बिजनेस में रुकावट खडी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। अधिकारीयों से असहयोग मिलेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

वृश्चिक 8 जनवरी दिन शुक्रवार को जातक काल्पनिक रहेंगे। पढ़ाई करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय संबंध के लिए अच्छा दिन है। स्वभाव में संयम व मधुरता बनाए रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी के संबंध में अत्यधिक लाभ होगा। रचनात्मकता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

यह पढ़ें....भोले बाबा करेंगे हर इच्छा पूरी, बस शिवपुराण की इन बातों को जानना जरुरी

rashifal 1

धनु से मकर तक....

धनु 8 जनवरी दिन शुक्रवार को जातक को बिजनेस में वृद्धि होगी। कई स्रोतों से धनलाभ के प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा। सेहत अच्छा रहेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होंगे। नए कपड़ें की खरीदी के योग हैं।

मकर 8 जनवरी दिन शुक्रवार को जातक कार्य की सफलता के लिए शुभ है, अपने काम की वजह से यशस्वी बनेंगे। व कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोगपूर्वक कार्य संपन्न कर सकेंगे । काम के सम्बंध में धन का व्यय होगा। घर में संतान सुख मिलेगा।

कुंभ से मीन तक....

कुंभ 8 जनवरी दिन शुक्रवार को जातक हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों की दृष्टि से जातक स्वस्थ रहेंगे। परिवार व दोस्तों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक सुख और संतोष की अनुभूति होगी। मन में संवेदनशीलता बढे़गी।

मीन 8 जनवरी दिन शुक्रवार को जातक अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। विदेश से यात्रा या शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

suman

suman

Next Story