×

4 जनवरी: इस राशि के लिए बेहद शुभ है सोमवार का दिन, जानिए अपना राशिफल

4 जनवरी सोमवार के दिन जातक को भावनाओं  में बहने से बचना होगा। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहें। प्रेम में ब्रेकअप की बहुत हद तक संभावनाएं है

suman
Published on: 4 Jan 2021 2:01 AM GMT
4 जनवरी: इस राशि के लिए बेहद शुभ है सोमवार का दिन, जानिए अपना राशिफल
X
आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, दूसरों को भी सुनने का प्रयास करें। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

जयपुर: पौष मास, कृष्ण पक्ष, तिथि-पंचमी 07:22 AM तक उसके बाद षष्ठी तिथि क्षय, नक्षत्र – पूर्व फाल्गुनी, वार सोमवार , सूर्योदय-06.44, सूर्यास्त-17.21, राहू- 08:32 AM से 09:52 AM तक तक। आज जातक बच्चों का ख्याल रखें। जातक नौकरी की वजह से परेशान रहेंगे। तो कुछ जातक को नौकरी की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सोमवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए…

मेष से वृष तक..

मेष 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक के मन में नेगेटिविटी रहेगी। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। परिवार में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ नहीं रहेंगे। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। दोपहर के बाद समय अच्छा गुजरेगा। ऑफिस में भी मन मुताबिक रहेगा। काम का बोझ कम होगा। दोस्तों के साथ अनबन होगी।

वृष 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक के लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा । आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। दिन सुख शांति से बितेगा। बिजनेस में भी माहौल अनुकूल रहेगा। दोपहर के बाद मन में अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में प्रमोशन होगा।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक को किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय न ले। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। परिवार के साथ मनमुटाव होगा। दोपहर के बाद दोस्तों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा। नौकरी व बिजनेस में मायूसी मिलेगी। पढ़ाई में भी सफलता का स्वाद नहीं चख पाएंगे।

कर्क 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक को भाग्यवृद्धि का दिन है। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

rashi

यह पढ़ें....हाथ की लकीरों से जानें भविष्य, किस उम्र में खुलेगी की किस्मत, बनेंगे धनवान

सिंह से कन्या तक...

सिंह 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक को दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक रहेंगे। दोपहर के बाद जातक के उपर क्रोध हावी रहेगा। अधिक खर्च होने से धन परेशानी बढ़ेगी। सरकारी कामों में रुकावट आएगी।वृत्तियों पर अंकुश रखना पडेगा। नौकरी में बॉस आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में पार्टनर धोखा देगा।

कन्या 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक को सुबह के समय सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विचारों से संयम रहें। धन को लेकर परेशानी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद आकस्मिक धन मिलने से स्थिति थोड़ी कंट्रोल होगी। बिजनेस से लाभ होगा। दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। यात्रा योग है। पति-पत्नी के बीच अनबन व प्यार दोनों रहेगा।

तुला से वृश्चिक तक

तुला 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक को लोगों से प्यार नहीं मिलेगा। वाद-विवाद से बचें। नए काम की शुरुआत आज ना करें। दोपहर के बाद सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन थोड़ी बहुत शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया है। प्यार करने वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है। विवाद से बचें, बच्चों का ख्याल रखें।

वृश्चिक 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक के लिए सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। आज ड्राइविंग का आनंद लेंगे। बिजनेस में यश मिलेगा। नए कपड़ें और ज्वैलरी पर धन का व्यय होगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं हैं।

rashi

यह भी पढ़ें....श्मशान हादसे का जिम्मेदारः नहीं बचेगा कोई, इन सब पर मुरादनगर में एक्शन

धनु से मकर

धनु 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक के परिवार में खुशियां आएगी। जिसका आनंद पूरा घर वाले उठाएंगे। अगर जातक किसी के साथ रिलेशन में है तो घरवालें उसके खिलाफ रहेंगे। घर में इंटीरियर पर ध्यान देंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। नौकरी के नए ऑफर मिलेगे जो भविष्य के लिए बढ़िया है।

मकर 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक को भावनाओ के बंधन में बंध जाने का अनुभव होगा । कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से जातक खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। दोपहर के बाद की स्थिति विपरीत होने की संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश के योग है।

कुंभ से मीन

कुंभ 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक को संभलकर रहना होगा। परिवार के साथ ज्यादा क्रोध से बचें। नींद पूरी ना होने से सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा के योग है। कलाकारों के लिए दिन उत्तम है। खर्च अधिक होगा। नौकरी में लाभ होगा, काम कम होगा, लेकिन सहयोगियों की साजिश का शिकार होंगे। बिजनेस को खुद से चलाएं नहीं तो नुकसान होगा।

मीन 4 जनवरी सोमवार के दिन जातक को भावनाओं में बहने से बचना होगा। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहें। प्रेम में ब्रेकअप की बहुत हद तक संभावनाएं है। अनजान लोगों से बचें। समाज में अपयश मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन बढ़िया है। संतान का ख्याल रखें, कोई अपना नुकसान पहुंचा सकता है।

suman

suman

Next Story