×

 वृश्चिक राशि के लोग दें खानपान पर ध्यान, वरना होगा नुकसान, जानें आज का राशिफल

कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा।देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा

suman
Published on: 2 Jan 2021 2:17 AM GMT
 वृश्चिक राशि के लोग दें खानपान पर ध्यान, वरना होगा नुकसान, जानें आज का राशिफल
X
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

जयपुर: पौष मास, कृष्ण पक्ष, तिथि-तृतीया, नक्षत्र - आश्लेषा, वार शनिवार ,चन्द्र कर्क राशि , सूर्योदय-06.56, सूर्यास्त-17.34, राहू- 9:51 AM – 11:11 AM तक। आज से हम सब नए साल में प्रवेश कर गए। जातक नौकरी की वजह से परेशान रहेंगे। तो कुछ जातक को बिजनेस की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।शनिवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए…

मेष से वृष

मेष 2 जनवरी शनिवार को जातक अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा।देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा।

वृष 2 जनवरी शनिवार को जातक को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें।नए बिजनेस करने के अवसर मिलेंगे ,शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। नौकरी में प्रमोशन होगा। संतान का ख्याल रखें। कोई शोक खबर मिल सकती है।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन 2 जनवरी शनिवार को जातक के लिए दिन काफी ऊपर-नीचे वाला रहने वाला है। दिन मुश्किल वाला है लेकिन इसके बावजूद सफलता के मौके ज्यादा हैं। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं ले, मुश्किल में फंस सकते हैं। विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें। समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

कर्क 2 जनवरी शनिवार को जातक के लिए संघर्ष का दिन है। बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं।भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। नए बिजनेस के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। विद्यार्थियों के कैरियर के लिए बहुत प्रतिकूल समय है यह और खिलाड़ियों को खेल जगत से लाभ मिलेगा साथ ही मैच जीतने की संभावना उनकी प्रबल है।

यह भी पढ़ें..Health Tips 2021: इस साल खाने की ये चीजें करेंगी ट्रेंड, जानिए इनके बारे में

rashi

सिंह से कन्या तक...

सिंह 2 जनवरी शनिवार को जातक के लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

कन्या 2 जनवरी शनिवार को जातक को कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावुकता आड़े आ सकती है। दिन मुश्किल वाला है इसलिए परिपक्व तरीके से निपटने की कोशिश करें। नए बिजनेस का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है।

तुला से वृश्चिक तक...

तुला 2 जनवरी शनिवार को जातक को किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को आप खुले दिन से स्वीकर करेंगे। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

वृश्चिक 2 जनवरी शनिवार को जातक के लिए बोरिंग और आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आज दिन में आपके लिए कोई खास हलचल नहीं होने वाली है। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। खानपान पर ध्यान दें नहीं तो सेहत का नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें...कुंडली बताएगा आपके हमसफर का राज, जानें बिजनेस करेगा या सरकारी नौकरी

rashi news

धनु से मकर तक...

धनु 2 जनवरी शनिवार को जातक के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। आपके बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बिजनेस में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है।मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।अचानक धन लाभ होगा ।

मकर 2 जनवरी शनिवार को जातक के लिए बेहद व्यस्त होने वाला है। खासकर घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। आज जातक का दिमाग और दिल भी काम के बोझ से दबा रहेगा। सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है। जातक अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

कुंभ से मीन तक...

कुंभ 2 जनवरी शनिवार को जातक भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। विदेश में नया बिजनेस खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। न्यायालय से लाभ मिलेगा।

मीन 2 जनवरी शनिवार को जातक आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। गृह निर्माण के लिये उत्तम समय चल रहा है।पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होगा। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है। यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा।

suman

suman

Next Story