×

30 दिसंबर: इस राशि के लोगों पर आज होगी धन की वर्षा, जानें अपना राशिफल

नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में उत्तम क्षणों का आनंद लेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Dec 2020 2:12 AM GMT
30 दिसंबर: इस राशि के लोगों पर आज होगी धन की वर्षा, जानें अपना राशिफल
X
पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर ना जाएं। आज का शुभ रंग- काला।

जयपुर मार्गशीर्ष माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-पूर्णिमा, दिन-बुधवार ,नक्षत्र-आद्रा, राहुकाल12:29 PM – 1:49 PM तक। सूर्योदय-07.05, सूर्यास्त-17.40। चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा । आज जातक नौकरी की वजह से परेशान रहेंगे। तो कुछ जातक को बिजनेस की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बुधवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए…

मेष से कर्क तक..

मेष 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार आर्थिक आयोजनों और नए काम की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से जातक खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। बच्चों के साथ नए साल की तैयारी में लगेंगे।

वृष 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जातक को नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और बनेगा। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। ऑफिस में अधिकारी काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएँ रहेंगी। पिता से लाभ होगा। नए साल पर दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे।

मिथुन 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जातक का मन धार्मिक काम में लगेगा। नए साल पर परिवार संग धार्मिक यात्रा करेंगे। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

कर्क 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जातक को आकस्मिक धन लाभ होगा । आध्यात्मिक कामों में मन लगने के लिए उत्तम दिन है। सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। विरोधी जातक का बुरा करने का प्रयास करेंगे। पानी व महिला से सावधान रहें। नए साल पर घर में पार्टी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें....हाथों की रेखाओं में बहुत कुछ, अब इससे खुलेगा वैवाहिक जीवन का राज

rashi file pics

सिंह से वृश्चिक तक

सिंह 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जातक को बड़ा परिवर्तन आएगा। जातक मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमेंगे। इसमें परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन का आनंद लेंगे। किसी करीबी व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा।

कन्या 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जातक परिवार और काम के क्षेत्र में संघर्ष रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वाद-विवाद या झगड़े की संभावना है। इससे नए साल की शुरुआत अच्छी नही हो सकेगी। बिजनेस में लाभ होगा। दोस्तों व परिवार के साथ मस्ती करेंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

तुला 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जातक विचारों की दृढ़ता के साथ जातक सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों को संभाले। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। कपड़े ज्वेलरी के पीछे खर्च होगा। परिवार सुख-शांति बनी रहेगी। नए साल पर किसी दोस्त की पार्टी में जाने का योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जातक की नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकर और सहकर्मी मददगार बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। महिला दोस्तों से मुलाकात लाभप्रद होगी। नए साल माता-पिता के साथ मनाएंगे, उनको सप्राइज देंगे।

यह पढ़ें... प्रेमिका ऐसे पुरुषों का कभी नहीं छोड़ती साथ, जिसमें हों ये 4 बात, जानें चाणक्य के विचार

rashi

धनु से मीन तक....

धनु 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जो जातक कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखते है,आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों से लोगों को परिचय कराएंगे। प्रेम संबंध में धनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। संतानों की समस्याओं का हल करेंगे। दोस्तों से लाभ होगा।

मकर 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जातक को कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम दिन है। विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।

कुंभ 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जातक के स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों के अवसर मिलेंगे। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। महिलाएं मेकअप , कपडे व ज्वेलरी पार्टी पर खर्च करेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

मीन 30 दिसंबर 2020 का आखिरी बुधवार जातक को जातक की वाणी या व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। परिवार व सगे-सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग है, सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। नए साल में घूमने की योजना होगी,लेकिन मेहमानों की वजह से नही जा पाएंगें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story