×

19 जनवरी: इस राशि के लिए बेहद शुभ है मंगलवार का दिन, जानिए अपना राशिफल

जातक के प्रेम संबंधों के लिए तो बहुत बढ़िया रहेगा। वर्तमान परिस्थितियां आपके बिजनेस के लिए बढ़िया है। पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है।

suman
Published on: 19 Jan 2021 2:13 AM GMT
19 जनवरी: इस राशि के लिए बेहद शुभ है मंगलवार का दिन, जानिए अपना राशिफल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

लखनऊ : विक्रम संवत 2077, माह- पौष, तिथि षष्ठी. शुक्ल पक्ष, नक्षत्र- रेवती,सूर्योदय-06.45, सूर्यास्त-17.33, राहू 15:11 PM से 16:55 PM तक…आज दिन मंगलवार कुछ जातकों में उत्साह भरकर जाएगा तो कुछ को उदास कर देगा। जातक को ससुराल पक्ष से कष्ट होगा। जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार ….

मेष से कर्क तक….

मेष : इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार बहुत अच्छा है। जातक तकनीकी क्षेत्र में कामयाब होंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। मकान या वाहन जैसी किसी महंगी चीज की खरीददारी करने के लिए आज अच्छा है। प्रेम संबंधित मामलों में निर्णय लेने के लिए समय उचित है। भाई-बहनों के संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।

वृष : इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। बिजनेस अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। जातक मां की सेहत का ख्याल रखें। सांस में तकलीफ रहेगी। संबंधों के लिए सप्ताह तकलीफदेह है। भाई से दूरी बनेगी। अगर पत्नी नौकरीपेशा है तो ट्रांसफर होगा। जातक को ससुराल पक्ष से कष्ट होगा।

मिथुन : इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन जातक को अपनी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा है। अविवाहित जातकों के विवाह योग बन रहे हैं।

कर्क: इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से बिजनेस में लाभ होगा। उनका निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन संबंधित मामलों में परिश्रम करना पड़ेगा। बच्चों का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की संभावना है।

rashi

यह पढ़ें....Mahakumbh 2021: इसलिए 12 वर्षों में होता है महाकुंभ, जानें शाही स्नान की तिथियां

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह : इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार कठिनाइयों से भरा रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों को नियंत्रित करने में मुश्किल हो सकती है। लंबे समय से परिवार में चली आ रहीं गलतफहमियां आसानी से दूर हो जाएंगी। धन संबधित मामलों के लिए खास नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

कन्या : इस राशि के जातक आज 19 जनवरी दिन मंगलवार अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की खुशी होगी। ईनाम मिलने के भी योग हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पत्नी के साथ भी संबंधों में खटास की संभावना है।

तुला : इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार सामान्य रहेगा। जातक के भीतर चीजों को मैनेज करने की अद्भुत क्षमता विकसित होगी। अपनी इसी क्षमता के बल पर कार्यक्षेत्र में चीजों को आसानी से मैनेज कर लेंगे। परिवार या किसी सामाजिक समारोह में नए संबंध बनाने का मौका मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए आज सामान्य रहेगा। लेकिन अंत तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बच्चों का ख्याल रखें।

वृश्चिक : इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण काम के चलते खुशियों का माहौल बनेगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा नहीं है। खर्च की अधिकता रहेगी। ऑफिस व बिजनेस में सहयोगी जातक का बुरा सोचेंगे लेकिन आपकी पुरानी छवि और मेहनत की वजह से सफल परिणाम मिलेंगे।

rashi file pics

यह पढ़ें...Mahakumbh 2021: जानिए कुंभ का रहस्य, इन 4 जगहों पर ही क्यों लगता है

धनु से मीन तक....

धनु: इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार लाभदायक रहेगा। दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है।नौकरी व बिजनेस को छोड़कर इस आज आराम करेंगे।

मकर : इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में जातक अपने काम और आत्मविश्वास से हर परेशानी का सामना आसानी से करने में कामयाब होंगे। किसी चीज में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है। दोस्तों और सामाजिक समारोह से दूर रहे। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ: इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार काफी महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहयोगी जातक की मदद नहीं करेंगे, लेकिन कार्यक्षमता की बल पर जातक की छवि बॉस की नजर अच्छी होगी। परिवार के साथ शॉपिंग का मजा भी लेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है।

मीन : इस राशि के जातक के लिए आज 19 जनवरी दिन मंगलवार अच्छा रहेगा। खासकर जातक के प्रेम संबंधों के लिए तो बहुत बढ़िया रहेगा। वर्तमान परिस्थितियां आपके बिजनेस के लिए बढ़िया है। पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जातक को कई तरह से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी करने वालों को घर से काम करने का मौका मिलेगा, जिसमें जातक अपना शत-प्रतिशत देंगे।

suman

suman

Next Story