TRENDING TAGS :
आज है मौनी अमावस्या, भूल कर भी ना करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान
मौनी अमावस्या के दिन लोग अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनके नाम पर स्नान ध्यान करते है। मौनी अमावस्या के दिन जप-तप करना बहुत शुभ होता है। वहीं आज के दिन कुछ चीजें करने से बचना चाहिए
नई दिल्ली: देशभर में आज माघ मास की मौनी अमावस्या मानया जा रहा है। ज्योतिष के मुताबिक, मौनी अमावस्या 10 फरवरी को रात के 1:10 बजे से शुरु हो गया है, जोकि 11 फरवरी को रात 12:27 बजे तक रहेगा।
जप-तप करना होता है शुभ
बता दें कि आज के दिन लोग अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनके नाम पर स्नान ध्यान करते है। मौनी अमावस्या के दिन जप-तप करना बहुत शुभ होता है। वहीं आज के दिन कुछ चीजें करने से बचना चाहिए, वो क्या चीजे है चलिए बताते है....
इन चीजों से बचें
-मौनी अमावस्या के दिन देर तक ना सोयें।
-श्मशान या कब्रिस्तान के आस-पास ना जाए। माना जाता है कि आज के दिन बुरी शक्तियां ज्यादा सक्रिय रहती हैं।
-आज के दिन पुरुष और स्त्री को यौन संबंध न बनाए। गरुण पुराण में कहा गया है कि अमावस्या पर यौन संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान को आजीवन सुख नहीं मिलता है।
-लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद से बचें। कटु वचन का प्रयोग ना करें।
-शरीर पर तेल ना लगाए।
-शराब, मांस के सेवन इत्यादि से दूर रहें।
-अगर आप मौनी अमावस्या का व्रत है, इस दिन आप श्रृंगार न करें।
यह भी पढ़ें... पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि: पीएम मोदी बोले- BJP में वंशवाद नहीं
क्या करें
-आज के दिन सुबह जल्दी उठें। स्नान से पहले मौन धारण करें, फिर परपंरानुसार, पवित्र नदी या घर पर ही स्नान करें।
-पूर्वजों की कृपा बनाए रखने के लिए घर में शांति बनाए रखें।
-मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें।
-आज के दिन बिस्तर की जगह चटाई पर सोये।
-इस दिन आप सादा भोजन ग्रहण करें और हो सके तो अधिक समय तक मौन रहें।
देखें वीडियो...
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।