×

26 जुलाई राशिफल: इन राशियों के लिए खास होगा रविवार, जानें कौन सा रंग देगा प्यार

सावन माह पक्ष-शुक्ल,तिथि- षष्ठी, दिन रविवार,नक्षत्र- हस्त, सूर्योदय-05.18, सूर्यास्त-18.45। रविवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 July 2020 1:05 AM GMT
26 जुलाई राशिफल: इन राशियों के लिए खास होगा रविवार, जानें कौन सा रंग देगा प्यार
X
आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, दूसरों को भी सुनने का प्रयास करें। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

जयपुर सावन माह पक्ष-शुक्ल,तिथि- षष्ठी, दिन रविवार,नक्षत्र- हस्त, सूर्योदय-05.18, सूर्यास्त-18.45। रविवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

मेष रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक मानसिक तनाव पर नियंत्रण रहेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में परेशानियां खत्म होने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पहचान का दायरा बढ़ेगा। दोस्तों की सहायता करेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जायेंगे।नौकरी काम से बॉस खुश होंगे।आज का शुभ रंग- गुलाबी।

वृष रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक को अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। नये लोगों से पहचान बढेगी। परिवार में जहां तक हो सके, शांत रहें। नौकरी समझौता कर के चलें नहीं तो नुकसान होगा। बिजनेस में साझेदार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। नई वस्तु या कार खरीदने का विचार करेंगे।आज का शुभ रंग- मैरून।

मिथुन रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक बिना कारण परेशान रहेंगे। माता की सेहत की अनदेखी न करें। बिजनेस में सावधानी बरतें। जोखिम के कामों से दूर रहें। अच्छे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रयास करें। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर ना जाएं। आज का शुभ रंग- काला।

कर्क रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक को अचानक बहुत बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस में धन लाभ की प्रबल संभावना है। शाम के समय खुशी की खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। भाइयों और दोस्तों की मदद से फायदा मिल सकता है। भगवान शिव की पूजा करें। बिजनेस में सतर्क रहें। आज का शुभ रंग- ग्रे।

यह पढ़ें...मछली खाने वाले हो जाएं सावधान! इस फिश की सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सिंह रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक का दिन व्यस्त और तनाव मुक्त रहेगा। ऑफिस में विवेक से काम लें। सफलता प्राप्त होगी। पिछले रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाई का लोगों से विवाद हो सकता है, सावधानी बरतें। छात्र एकाग्र मन से शिक्षा प्राप्त करने की कोशिश करें। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। आज का शुभ रंग- भूरा

कन्या रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक को आय के नए स्रोत मिलेंगे। विरोधी पक्ष पराजित होंगे। नये लोगों से परिचय होगा। बिजनेस में लाभ होगा। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्य पूर्ण होंगे। रुका धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज का शुभ रंग- नीला।

तुला रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक का बाहरी लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा।जमीन में निवेश करना फलदायक रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। संतान को सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से मिलना-जुलना होगा। बिगड़ा काम बनेगा। आज का शुभ रंग- लाल।

वृश्चिक रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक काम करते समय सावधानी बरतें। आज आग का इस्तेमाल संभल कर करें। बहूमूल्य सामान का ध्यान रखें क्योंकि चोरी का भय है। शाम तक कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। मन में शांति बनी रहेगा।नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। शुंभ रंग-हरा।

यह पढ़ें...40 किलो चांदी की ईंटः राम जन्मभूमि भव्य मंदिर की नींव रखेंगे पीएम मोदी

धनु रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक का दिन सुख शांति का रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहा वैचारिक मतभेद खत्म होगा। बच्चों का ख्याल रखें। नौकरी में तनाव बढ़ेगा। आज का शुभ रंग- गुलाबी।

मकर रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक को काम करने के नये अवसर प्राप्त होंगे। दिनभर बिजनेस के बारे में योजना बनाएंगे। परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी नौकरी जाने से मन उदास रहेगा। बिजनेस में भी नुकसान होगा। आज का शुभ रंग- काला।

कुंभ रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक जमीन-मकान की खरीदारी करेंगे। बिजनेस में सुधार होगा और तेजी आयेगी। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए बेहतर दिन है। ऑफिस में सहयोगी से विवाद होगा। सतर्क रहें। आज का शुभ रंग नीला।

मीन रविवार 26 जुलाई के दिन इस राशि के जातक का काम संपन्न होगा। मिश्रित फल देने वाला दिन रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। परंतु यात्रा स्थगित हो सकती है। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की सफलता से मन को संतोष मिलेगा। नौकरी के लिए परेशान रहेंगे। आज का शुभ रंग- लाल।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story