×

16 दिसंबर:मेष से मीन तक जानें किन राशियों के साथ आज होगी अनहोनी, पढ़ें राशिफल

16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक जो नौकरी करते हैं उनके लिए ऑफिस में सतर्क रहने वाला है। जातक किसी आरोप-प्रत्यारोप का शिकार हो सकते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 Dec 2020 2:11 AM GMT
rashifal file
X
अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में पर सहयोगी के साथ अच्छा व्यवहार बनाएं। आज घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा।

लखनऊ-माह , दिन- बुधवार, नक्षत्र-पूर्वाषाढ़ा , सूर्योदय-06.56, सूर्यास्त-17.37, पक्ष-शुक्ल तिथि- द्वितीया, राहुकाल- 12:22 PM – 1:41 PM तक। आजआज उच्चाधिकारियों के साथ जातक की काफी अच्छी बनने वाली है। किसी महत्वपूर्ण कार्य और निर्णय में परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जानिए कैसा रहेगा बुधवार 12 राशियों का हाल

मेष से कर्क तक...

मेष :16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक ऑफिस में जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना लाभ मिलेगा। आज उच्चाधिकारियों के साथ जातक की काफी अच्छी बनने वाली है। किसी महत्वपूर्ण कार्य और निर्णय में परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बाहर जाने से पहले एहतियात बरतें।

वृष 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक के लिए आज बढ़िया नही है। परिवार में भाई बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा विवादित स्थितियों से खुद को दूर रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे और किसी महत्वपूर्ण निर्णय में उनकी सलाह लेंगे। बिजनेस में मिलाजुला समय रहेगा।

मिथुन 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक के परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी में मेहनत को सराहा जाएगा। आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

कर्क 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। आर्थिक की राह पर आगे बढ़ेंगे। नई भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।

यह पढ़ें....साल 2021 में शनि का प्रकोप: इन राशियों को बनाएंगे शिकार, जैसा होगा कर्म-वैसा फल

rashifal file

सिंह से वृश्चिक तक....

सिंह 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक का काम के क्षेत्र में प्रभाव की भी वृद्धि होने वाली है। धन संबंधी मामलों के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति में निवेश लाभ का सौदा साबित होगा। अपने पुराने मकान को बेचकर नया मकान लेने की योजना बनेगी।

कन्या 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक के प्रेम संबंध, दांपत्य जीवन के लिए वक्त अच्छा है। रिश्तों में आई पुरानी खटास दूर होगी। किसी विशेष कार्य के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

तुला 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक जो नौकरी करते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकती हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात बन सकती है। धन संबंधी मामलों के लिए समय अच्छा है। बिजनेस में नई शुरूआत लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक अगर शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी में निवेश करते है तो वह फायदेमंद साबित होगा। सही दिशा में मेहनत करने से पूर्ण सफलता मिलने के योग हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बितेगा। धन के लिए दिन बहुत फायदेमंद है।

यह पढ़ें....पाक शास्त्र में भी जरूरी है ज्योतिष, मसालों से बढ़ाएं खुशियां, अशुभ को करें शुभ

rashi

धनु से मीन तक

धनु 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक का दिन अच्छा है। बिजनेस के लिए लाभप्रद है जो लोग नया काम शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, उनके लिए सलाह है कि जल्द से जल्द शुरू कर लें। आज नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। बाहर ना जाए। परिवार के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक जो विद्यार्थी है। उनके लिए लिए दिन सफलताओं वाला है। जातक की मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोग अपने काम में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे।

कुंभ 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार आने वाला है।बिजनेस में लोग अपने काम को विस्तार देंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ के योग बन रहे हैं। माता-पिता और जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ होंगे। वो साथ देंगे।

मीन 16 दिसंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक जो नौकरी करते हैं उनके लिए ऑफिस में सतर्क रहने वाला है। जातक किसी आरोप-प्रत्यारोप का शिकार हो सकते हैं। जो कॅरियर पर बुरा असर डाल सकता है। मानसिक परेशानियां आएंगी, पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story