TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

17 मार्च: इस राशि के जातक झेलेंगे परेशानी, होगा विवाद, जानें आज का अपना राशिफल

17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक के लिए विवेक से काम लेने वाला होगा। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है। विद्यार्थियें को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 March 2021 2:13 AM GMT
17 मार्च: इस राशि के जातक झेलेंगे परेशानी, होगा विवाद, जानें आज का अपना राशिफल
X
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

जयपुर माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, विक्रम संवत 2077 चतुर्थी तिथि ,नक्षत्र अश्विनी, मार्च 17 बुधवार को राहु 12:35 PM से 02:04 PM तक है। चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय - 6:37 AM, सूर्यास्त - 6:32 PM। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए बुधवार

मेष से कर्क तक....

मेष इस राशि के जातक के लिए 17 मार्च दिन बुधवार को यात्राप्रद रहेगी। इसके अलावा जातक धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। आज कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के साथ पदोन्नति होगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखना होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

वृष 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है। मां को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। संतान को मानसिक रूप से परेशान होगी। ऑफिस और बिजनेस में तरक्की होगी। लेकिन घर की समस्याओं का असर काम पर पड़ेगा। परिवार में किसी नये मेहमान के आगमन से खुशी होगी।

मिथुन 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातकों की निर्णयक्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में व्यस्तता के कारण पारिवारिक सुख से वंचित रहेंगे और खर्च भी अधिक होगा। किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें, अन्यथा परेशानी होगी। भाई-बहनों को कुछ समस्या हो सकती है। संतान के लिए मिला-जुला समय है। विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग है।

कर्क 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक के खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कामों से जीत मिलेगी। कुछ समय के लिए मानसिक उलझन बढ़ेगी। परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर है। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की संभावना है। संतान से सुख मिलेगा, वहीं विद्यार्थी के लिए भी यह अच्छा समय है। नौकरी और बिजनेस में परिश्रम रंग लाएगा और सरकारी कामों में लाभ मिलेगा।

rashifal

यह पढ़ें...पोषण पखवाड़े का आगाज: 31 मार्च तक होंगे कई कार्यक्रम, सभी DM को मिले निर्देश

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक को नौकरी में विरोधाभास का सामना करना पड़ेगा। मन में व्याकुलता बढ़ेगी, सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रेंटल प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना है। संतान को बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। बिजनेस में तरक्की और उन्नति होगी। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है।

कन्या 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जातक सेहत से थोड़ा परेशान रहेंगे। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। जातक नया घर व वाहन लेने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस के लिए बेहतर समय है और इस दौरान सम्मानित किया जा सकता है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहतरीन है।

तुला 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक की आमदनी बढ़ेगी और साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी। पड़ोसी,दोस्तों व रिश्तेदारों से मुलाकात और उनके घर आना-जाना होगा। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम मिलेगा परंतु एकाग्रता की कमी हो सकती है। ऑफिस में सबकुछ सामान्य रहेगा।

वृश्चिक 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक के लिए विवेक से काम लेने वाला होगा। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है। विद्यार्थियें को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई बहनों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं है। विवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है। बिजनेस में नेमफेम मिलेगा।

rashi

यह पढ़ें...झांसी मंडल के 153 दलित बाहुल्य गांवों का होगा विकास: डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

धनु से मीन तक...

धनु 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कोई दुख की खबर मिल सकती है। पिता की सेहत खराब होने से कष्ट होगा। जातक के विदेश यात्रा की संभावनाएं हैं। खुद पर धन खर्च करेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन किसी से विवाद में न उलझें। अहंकार का त्याग करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

मकर 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक की विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। सेहत संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अनचाही यात्रा, बेवजह के खर्च, बीमारी या कोर्ट केस में उलझने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण है, संतान की वजह से इच्छाओं की पूर्ति होगी। विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ाई करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए आज अच्छा रहेगा।

कुंभ 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक की आमदनी में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। ऑफिस के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। ट्रांसफर या नौकरी मिलने की संभावना भी है। विदेशों से आय होगी, खासकर बाहर काम करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। पिता को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतरीन है।

मीन 17 मार्च दिन बुधवार इस राशि के जातक के अधिकारों में वृद्धि होगी, महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर है। घर या वाहन खरीदने के योग हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इसमें पूंजी लगाएंगे, जो भविष्य में लाभ देगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है ।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story