×

राशिफल 19 मई : इन 5 राशियों के लिए रहेगा उतार-चढ़ाव, जानें बाकी का हाल

तिथि : द्वादशी,  नक्षत्र : रेवती , पक्ष : कृष्ण, वार : मंगलवार, सूर्योदय : 05:27:55, सूर्यास्त  19:07:32, मास  ज्येष्ठ, राहु काल: 15:42:37 से 17:25:04 तक। जानिए का आज का दिन किन राशियों के लिए कैसा रहेगा...

suman
Published on: 19 May 2020 2:01 AM GMT
rashifal file
X
अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में पर सहयोगी के साथ अच्छा व्यवहार बनाएं। आज घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा।

जयपुर तिथि : द्वादशी, नक्षत्र : रेवती , पक्ष : कृष्ण, वार : मंगलवार, सूर्योदय : 05:27:55, सूर्यास्त 19:07:32, मास ज्येष्ठ, राहु काल: 15:42:37 से 17:25:04 तक। जानिए का आज का दिन किन राशियों के लिए कैसा रहेगा...

मेष 19 मई दिन मंगलवार को जातक के लिए दिन विपरीत परिस्थितियों वाला हो सकता है। कोई योजना असफल सिद्ध हो सकती है। इससे मन उदास रहेगा। जातक को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का स्थानान्तरण होने के योग है। जातक की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। रिश्तों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृष 19 मई दिन मंगलवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। जातक के कामों में नई प्रगति होगी। कुछ नए सौदे होंगे जो लाभ दिलाएंगे। अपनी मेहनत के बल पर लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। खर्चे थोड़े से ज्यादा हो सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस और सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन 19 मई दिन मंगलवार को जातक के लिए मिला जुला रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। जातक का काम बिगड़ सकता है। प्रेम संबंध के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। बच्चों का ख्याल रखें। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। बिजनेस मनमुताबिक रहेगा।

कर्क 19 मई दिन मंगलवार को जातक के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें।

यह पढ़ें...इस वक्त करेंगे हनुमान जी की पूजा तो पूर्ण हो जाएगी हर मनोकामना

सिंह 19 मई दिन मंगलवार को जातक को लाभ प्राप्त होगा। ऑफिस में वरिष्ठ और सहयोगियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने करने के लिए बहुत अच्छा समय है। जातक की आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

कन्या 19 मई दिन मंगलवार को जातक संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। आय के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है। बिजनेस में नुकसान होगा। दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती हैं।

तुला 19 मई दिन मंगलवार को जातक को अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा फायदा होगा। किसी अपने के दुख में शरीक होंगे। सेहत पर भी ध्यान देना होगा।

वृश्चिक 19 मई दिन मंगलवार को जातक का दिन उत्तम रहने वाला है। कोई पारिवारिक जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। कुछ नया करने की योजना बनायेंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जातक का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बच्चों का ध्यान रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

यह पढ़ें..ऐसी घटनाएं बताती हैं कि काल की सीमा से परे हैं ईश्वर, जानिए क्या है इतिहास

धनु 19 मई दिन मंगलवार को जातक के लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। जातक को बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। ऑफिस में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। बड़ों की सलाह माने। जीवनसाथी के साथ सुख-दुख का ध्यान रखेंगे।

मकर 19 मई दिन मंगलवार को जातक का दिन सामान्य रहेगा। पुराने निवेशों से खर्च में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाने के लिए सोच-विचार करेंगे। सेहत पहले की अपेक्षा आज अच्छा रहेगा। भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं। किसी भी प्रकार का शारीरिक रिस्‍क न लें। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। बाहर ना जाए और ना ही साथी से मिलने की कोशिश करें, नुकसान होगा।

कुंभ 19 मई दिन मंगलवार को जातक का दिन अच्छा रहेगा। खुद के कामों का निपटारा करेंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते है। ऑफिस में जातक की प्रशंसा होगी। खर्च से परेशान हो सकते हैं। कर्ज की स्थिति आ सकती है। जातक को किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। शारीरिक स्थिति ठीक है।

मीन 19 मई दिन मंगलवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जातक के जीवन में आज कुछ बदलाव होगा। किसी यात्रा पर जाने से मन खुश हो होगा। बिजनेस में सफलता हाथ लगेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी की कुछ कमजोर रह सकता है। नौकरी में कोई आपका नुकसान पहुंचा सकता हैं।

suman

suman

Next Story