×

राशिफल 27 मार्च: इन राशियों का हो सकता है वाद-विवाद, रहें सतर्क, जानिए...

माह- चैत्र, तिथि- तृतीया पक्ष- शुक्ल, दिन-शुक्रवार, , सूर्योदय-06.20, सूर्यास्त-18.42। जानिए कैसा रहेगा दिन....

suman
Published on: 27 March 2020 1:32 AM GMT
राशिफल 27 मार्च: इन राशियों का हो सकता है वाद-विवाद, रहें सतर्क, जानिए...
X
अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा

जयपुर : माह- चैत्र, तिथि- तृतीया पक्ष- शुक्ल, दिन-शुक्रवार, , सूर्योदय-06.20, सूर्यास्त-18.42। जानिए कैसा रहेगा दिन....

मेष 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक का वर्चस्व बढ़ेगा। जिससे सामाजिक जीवन में दान पुण्य करेंगे। धार्मिक काम से मन को शआंति मिलेगा।हे व फिल्म, तकनीक चिकित्सा के क्षेत्र हो या फिर बिजनेस हो आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। निजी संबंधों में साथी से दूरियों की स्थिति होगी। जिससे आप दुखी होंगे।

वृष 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक का पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में अच्छी स्थिति होगी। आज अपने घर के लोगों के साथ किसी जरूरी मामलों में चर्चा करेंगे। निजी स्तर पर अपनी कमाई को बढ़ाने में परेशान होना पड़ सकता है।

मिथुन 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक का वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। घर- परिवार में ही नहीं बल्कि पास-पड़ोस में भी आपकी प्रशंसा होगी। कला कौशल को निखारने की इच्छा बनी हुई होगी। निजी रिश्तों में अच्छा समय होगा। किन्तु विदेश के कामों में आपकी परेशानी लगातार बढ़ सकती है। सतर्क रहें। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक बीमा, हेल्थ इंश्योरेंस जैसी कुछ जरूरी कागजातों को तैयार करने व उन्हें प्रमाण के तौर पर पेश करने के लिए तैयार रहेंगे।घर के कुछ सदस्यों के लड़ाई झगड़े से परेशान होगे। सेहत का ध्यान दें, बाहर निकलने से बचें।

यह पढ़ें...ऐसे करें चैत्र नवरात्रि में देवी मां का आह्वान, मां दुर्गा करेंगी सृष्टि का उद्धार

सिंह 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक का सामान्य होगा। खानपान व सेहत के प्रति ध्यान रखें। दोपहर के बाद परिवारजनों के साथ मतभेद होंगे। ऑफिस में कलीग्स के साथ अच्छा विहेब करें। पड़ोसी के लिए सहानुभूति रखेंगे और जरूरत पड़ने पर मदद भी करेंगे।

कन्या 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक का के लिए आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से मन में शांति होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट- कचहरी के काम नहीं होंगे। सेहत बिगड़ने की संभावना है। दोपहर के बाद काम के साथ सेहत पर ध्यान दें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है।

तुला 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक का के लिए दिन आय में वृद्धि और लाभ देने वाला है। बिजनेस से लाभ होने की संभावना है। अचानक से दुर्घटना हो सकती है संभलकर चले। सेहत बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम बरतें। किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक को संपत्ति मिलेगी। बिजनेस क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऑफिस से प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। दोस्तों से भी लाभ होने की संभावना है।

यह पढ़ें...नवरात्रि के पहले दिन कोरोना वायरस के चलते बंद रहे मंदिर, देखें तस्वीरें

धनु 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक का के लिए बहुत लाभदायी है परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जो लोगो आपके खिलाफ है उन्हें अपने काम से जवाब देंगे। बिजनेस में या नौकरी में लोग आपके के लिए आज मददगार बनेंगे। दोपहर के बाद घर पर ही मनोरंजन में समय बिताएंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

मकर 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक का के लिए फलदायी है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया नहीं है। किसी से वाद-विवाद न करें। संतान को लेकर टेंशन होगी। दोपहर के बाद घर में खुशहाली रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई आपके खराब सोच रहा है। आर्थिक लाभ होगा। जातक की मेहनत से प्रसिद्धि मिलेगी।

कुंभ 27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक का के लिए हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से नुकसानदेय हैं। प्रवास को टाल दें। पैतृक संपति को लेकर हो रही बात को आज छोड़ना आपके हित में रहेगा। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। वैचारिक स्तर पर विचलित न हो। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कामों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है।

मीन27 मार्च शुक्रवार के दिन जातक का के लिए धार्मिक काम करने का दिन है ।विदेश में रह रहे परिजनों के शुभ सामाचार मिलेंगे। पूंजी- निवेश करनेवालों को नुकसान होगा। दोपहर के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। इसलिए मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। माता के सेहत का ध्यान रखें।

suman

suman

Next Story