×

9 सितंबर राशिफल: वृष राशि के जातक को मिलेगा आराम, जानें बाकी का हाल

जयपुर:माह – आश्विन,तिथि – सप्तमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – बुधवार,नक्षत्र –कृतिका , सूर्योदय – 06:11,सूर्यास्त – 18:36 , अभी पितृपक्ष चल रहा है अपने पूर्वजों के नाम पर दान-पुण्य से अपना समय खुद के अनुकूल बनाएं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 Sep 2020 1:25 AM GMT
9 सितंबर राशिफल: वृष राशि के जातक को मिलेगा आराम, जानें बाकी का हाल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर:माह – आश्विन,तिथि – सप्तमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – बुधवार,नक्षत्र – कृतिका , सूर्योदय – 06:11,सूर्यास्त – 18:36 , अभी पितृपक्ष चल रहा है अपने पूर्वजों के नाम पर दान-पुण्य से अपना समय खुद के अनुकूल बनाएं।

मेष राशि बुधवार 9 सितंबर जातक के उदार स्वभाव से आपको बहुत ही फायदा होगा। आसानी से पैसा बचाएंगे। पुराने दिए पैसे आसानी से मिल जाएंगे। कोई भी काम करने से किसी भी बात के सभी पहलुओं की जांच कर लें। व्यक्तित्व और रंगरूप को बेहतर बनाने के प्रयासों का लाभ मिलेगा।

वृष राशि बुधवार 9 सितंबर जातक को जातक को आराम करने के लिए अच्छा-खासा समय मिल जाएगा। आपके परिचित लोगों से पैसा कमाने के नए स्त्रोत मिल जाएंगे। अपनी बुरी आदतों को छोड़ने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। बहादुरी भरे काम से जातक को लाभ होगा, जल्दबाजी में किसी तरह का कोई फैसला ना लें।

मिथुन राशि बुधवार 9 सितंबर जातक को ध्यान करने से जातक को सुकून की प्राप्ति होगी। अपने अतिरिक्त पड़े धन को जातक रियल स्टेट में निवेश कर सकते हैं। दोस्तो के जरिए खास लोगों से मुलाकात होगी। कामकाज ज्यादा रहेगा। अपनी चीजों का ध्यान रखें नहीं तो वो चो‘री हो सकती हैं।

कर्क राशि बुधवार 9 सितंबर जातक को स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो जातक को परेशानी हो सकती हैं। अटके हुए मामले और ज्यादा लंबे समय तक लटके रहेंग। आपके खर्चें आपको परेशान करेंगे। चालाकी के काम को करने से बचें। दूसरे दिनों की तुलना में उच्च लक्ष्य तय कर सकते हैं।

यह पढ़ें...रोते हुए बोला बेटा- ‘अंकल, लिफ़्ट चालू करा दीजिए, पापा की लाश घर ले जानी है’

rashi सोशल मीडिया से

सिंह राशि बुधवार 9 सितंबर जातक को सकारात्मक भावों को खुद को अपनाने के लिए प्रेरित करें। घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने का मन होगा लेकिन इससे आपको बाद में परेशानी हो सकती है। पुराने परिचित लोगों से मिलने-जुलने के लिए दिन अच्छा है। खास कामों को करने के लिए दिन अच्छा है।

कन्या राशि बुधवार 9 सितंबर जातक भावनात्मक रूप से जिन चीजों से चोट पहुंच सकती हो उनसे दूर रहना होगा। रियल स्टेट में निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ होगा। नई परियोजनाओं से मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से आपके कामकाम पर असर हो सकता है।

तुला राशि बुधवार 9 सितंबर जिन जातकों के आंखों में परेशानी है उन्हें प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। खर्चों पर काबू रखें। आज हर व्यक्ति दोस्ती करना चाहेगा। नई परियोजना को करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक कामों को अच्छी तरह से कर पाएंगे, इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।

वृश्चिक राशि बुधवार 9 सितंबर जातक को शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। जातक अपने बजट से बाहर जाकर खर्चा ना करें। किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता कर सकते हैं। छोटी-मोटी परेशानियां मिलने के बावजूद इस दिन से बड़ी उपलब्धियां मिलेंगी। सामाजिक और धार्मिक कामों को लिए दिन बहुत ही अच्छा है। बिजनेस में लाभ व जीवनसाथी का सहयोग मिलने वाला दिन है।

यह पढ़ें...बेकार बिजली व्यवस्था पर भड़के सांसद-DM, बोले- सुधर जाओ वरना…

rashi सोशल मीडिया से

धनु राशि बुधवार 9 सितंबर जातक को सेहत और व्यक्तित्व को बेहतर बनाना होगा , इसके लिए काफी समय है। खर्चें बढ़ेंगे लेकिन आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। पेशेवर क्षमता को बढ़ा जातक नौकरी में अपने लिए संभावनाओं के सभी दरवाजें खोल सकते हैं करियर में आपको बहुत ही अच्छी सफलता मिलने की संभावना भी बन रही है।

मकर राशि बुधवार 9 सितंबर जातक दूसरों की बात मान कर निवेश न करें, हानि झेलनी होगी। आपके घर रिश्तेदारों या फिर दोस्तों का आना हो सकता है जिससे आपकी शाम बहुत ही बेहतर बन जाएगी। व्यवसाय के साझेदारों का सहयोग मिलेगा। चीजों को ध्यान रखें।

कुंभ राशि बुधवार 9 सितंबर जातक को अच्छी चीजों को ग्रहण के लिए अपने दिमाग को खुला रखें। एक दिन को जीने की आपकी जो आदत है उसे छोड़ें। जरूरत से ज्यादा पैसा और वक्त मनोरंजन पर ना लगाएं। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए दिन अच्छा है। व्यावसायिक जीवन में फैसलें थोड़े सोच समझ कर लें।

मीन राशि बुधवार 9 सितंबर जातक को ऑफिस में जातक ऊर्जावान नहीं लगेंगे। अत्यधिक काम करना होगा। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा समय ना लगाएं तो बेहतर होगा। परिवार के साथ समय बिताएं। कोई अच्छी खबर परिवार से जुड़ी मिल सकती है। बाहर जाने की योजना टल सकती है। पितरों के श्राद्धकर्म से लाभ होगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story