×

8 दिसंबर राशिफल: कैसा रहेगा मंगलवार, जानिए 12 राशियों का हाल...

जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार अच्छा है। सेहत और खर्चे के हिसाब से कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य जातक पर मेहरबान बना रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 Dec 2020 2:07 AM GMT
8 दिसंबर राशिफल: कैसा रहेगा मंगलवार, जानिए 12 राशियों का हाल...
X
जातक शहर से बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन घर वालों की राय भी ले लेना जरुरी है। जिससे साथी के प्रति आकर्षण महसूस होगा।

लखनऊ-माह मार्गशीर्ष, दिन- मंगलवार, नक्षत्र- पू.फा. , सूर्योदय-06.55, सूर्यास्त-17.36, पक्ष-कृष्ण, तिथि-अष्टमी, राहुकाल- सुबह 14.29 से 15.48 तक। आज भाग्य जातक पर मेहरबान बना रहेगा। बिगड़े हुए काम इस सप्ताह पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी में सफलता हाथ लग सकती है। जानिए कैसा रहेगा मंगलवार 12 राशियों का हाल...

मेष से कर्क

मेष : इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार अच्छा है। सेहत और खर्चे के हिसाब से कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य जातक पर मेहरबान बना रहेगा। बिगड़े हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी में सफलता हाथ लग सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य बना रहेगा। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।

वृष : इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार दाम्पत्य जीवन में सुख देने वाला रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ प्राप्ति की संभावना रहेगी। सरकारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। सेहत संबंधी परेशानी होगी। जातक का संतान के साथ मतभेद हो सकता है लेकिन पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

मिथुन : इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार बिजनेस से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। साथ ही मानसिक तनाव भी बन सकता है। सेहत को लेकर जातक परेशान हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ प्रेमभाव बना रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क : इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। लेखन के कार्य से और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला है। बाहर जाने से बचें। लोगों से कम मिले, नहीं तो सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सुख की प्राप्ति मिलेगी।

यह पढ़ें...गूगल पर इन चीजों को भूलकर भी ना करें सर्च, नहीं तो पड़ जाएंगे खतरे में

rashifal file

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह : इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार नौकरी के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। जातक का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। कुछ जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। धन का लाभ मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें और व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

कन्या : इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार मान सम्मान में वृद्धि वाला होगा। सेहत को लेकर बनी हुई समस्याओं में राहत मिलेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में जातक को सफलता मिल सकती हैं। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी कार्य को लेकर मन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। धन लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रखें।

तुला : इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार दैनिक सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जातक के पारिवारिक तथा सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। इस राशि के जातक के जीवनसाथी को किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह आलस्य से भरा रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक: इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। इस बार की व्यस्तता जातक का परिवार के साथ होगी। जातक को इस ऑफिस के काम से बाहर भी जाना पड़ेगा। यात्रा की भी संभावना बन सकती है, साथ में इन सब चीजों के साथ बेवजह के खर्च होंगे। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

यह पढ़ें...नए संसद भवन का भूमिपूजन: सभी धर्मों के धर्म गुरु होंगे शामिल, तैयारियां तेज

rashi file

धनु से मीन तक...

धनु : इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद में न पड़ें। इस सप्ताह आप अपनी पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई समस्या का हल हो सकता है। संतान की ओर से परेशानी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। हो सकती हैं, सावधानी रखें। बाहर जाने से बचें।

मकर: इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार आर्थिक लाभ वाला है। आर्थिक लाभ के लिए जिन योजनाओं पर काम हो सकती है। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर हो सकती है। बाहर जाने से बचें। सेहत पर असर पड़ सकता है। खर्च को लेकर परेशान होंगे। ऑफिस में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नए लोगों से संपर्क बनाएं। जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें।

कुंभ : इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार धन संबंधी मामले में सफलता देने वाला है। कार्यक्षेत्र को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें, लोगों से संपर्क कम रखें। खासकर घर की महिलाओं को तकलीफ हो सकती है। जातक के पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। व्यर्थ धन व्यय भी संभव है। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे।

मीन : इस राशि के जातक के लिए 8 दिसंबर दिन मंगलवार अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद या उनकी सेहत बिगड़ सकती है। इस जातक के लिए अच्छा बना हुआ है, वह अपने अधूरे कार्य पूर्ण कर सकते हैं। क्रोध से बचें, उचित रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story