×

गूगल पर इन चीजों को भूलकर भी ना करें सर्च, नहीं तो पड़ जाएंगे खतरे में

गूगल पर कभी दवाइयां नहीं सर्च करें। यह आपको बड़े खतरे में डाल सकता है। गलत दवाइयों का सेवन करने से आप ज्यादा बीमार भी हो सकते हैं।

Newstrack
Published on: 7 Dec 2020 5:27 PM GMT
गूगल पर इन चीजों को भूलकर भी ना करें सर्च, नहीं तो पड़ जाएंगे खतरे में
X
गूगल पर इन चीजों को भूलकर भी ना करें सर्च, नहीं तो पड़ जाएंगे खतरे में photos (social media)

नई दिल्ली : आज कल लोगों का किसी भी चीज की जानकारी लेना बहुत आसान हो गया है। लोग गूगल के जरिए हर चीज की जानकारी को आसानी से ले सकते हैं। आज के समय लोगों को भरोसा है कि गूगल पर जो जानकारी दी जाती है वह 100 फीसदी सही ही होगी। लेकिन जाने अंजाने में कई बार हम कई ऐसी चीजे सर्च कर लेते हैं जिससे हम बड़ी मुसीबत फस सकते हैं। आपको बता दें कि गूगल पर क्या चीजे हम लोगों को नहीं सर्च करना चाहिए। तो जानते हैं इस बारे में क्या चीजे गूगल पर सर्च करना खतरा बन सकता है।

दवाइयां

यदि कभी आपकी तबियत खराब हो तो और आप गूगल के जरिए अपने लक्षणों के आधार पर यह पता लगाना चाहते हैं कि कौन सी बीमारी है तो यह गलत है। गूगल पर कभी दवाइयां नहीं सर्च करें। यह आपको बड़े खतरे में डाल सकता है। गलत दवाइयों का सेवन करने से आप ज्यादा बीमार भी हो सकते हैं। अगर आप बीमार हो तो डॉक्टर के पास जाए। दवाइयों के लिए गूगल का सहारा नहीं ले।

कस्टमर केयर का नंबर

गूगल पर कभी भी कस्टमर केयर का नंबर नहीं सर्च करना चाहिए। आपको बता दें कि इस समय हैकर्स काफी बढ़ गए है। आपको बता दें कि इस समय हैकर्स गूगल पर कस्टमर केयर का फेक नंबर Google Search में फ्लोट करते हैं। जिससे यह हैकर्स आसानी से साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Reliance Jio 4G ऐंड्रॉयड फोन जल्द होगा लॉन्च, मार्केट में मचाएगा धूम

बम बनाने का प्रोसेस

गूगल पर बम बनाने का प्रोसेस या इससे जुड़ी हुई किसी भी तरह की जानकारी लेना आपके लिए खतरा बन सकती है। आपको बता दें कि अगर आप गूगल पर बम या बनाने से जुड़ी किसी तरह की जानकारी को गूगल पर सर्च करते हैं तो आपके लेपटॉप या कंप्यूटर का आईपी एड्रेस सीधा सुरक्षा एजेंसियो तक आसानी से पहुंच जाएगा। इसके बाद संभव है कि सुरक्षा एजेंसियां आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें : भारत में लाॅन्च हुई 2021 KTM 125 Duke, शानदार फीचर्स से है लैस, जानिए कीमत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story