×

राशिफल 6 जुलाई: सावन का पहला सोमवार, जानें किसी राशि का आज भाग्य देगा साथ

माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- प्रतिपदा दिन सोमवार, नक्षत्र- उ.षा., सूर्योदय- 5.30, सूर्यास्त-19.10। दिन सोमवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल..

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 July 2020 1:02 AM GMT
rashi
X
आज ड्राइविंग का आनंद लेंगे। बिजनेस में यश मिलेगा। नए कपड़ें और ज्वैलरी पर धन का व्यय होगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं हैं।

जयपुर माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- प्रतिपदा दिन सोमवार, नक्षत्र- उ.षा., सूर्योदय- 5.30, सूर्यास्त-19.10। दिन सोमवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल..

मेष राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक के जीवन में कुछ बदलाव लाएंगे। थोड़े काम के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। घर के साफ-सफाई में भी सहयोग देंगे। फैमिली के साथ घर पर ही पूजा पाठ में लगे रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। विरोधी पक्ष आप पर हावी होने का कोशिश करेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहें हैं।

वृष राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक के लिए पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहें। नौकरी वाले लोगों का काम समय से पूरा हो जायेगा। प्रेम में एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की राय काम आयेगी। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की सामजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक का दिन बढ़िया रहेगा । अपने विवेक का इस्तेमाल करके अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। वरिष्ठ काम की प्रशंसा करेंगे। प्रेम में एक दूसरे पर अनावश्यक शक ना करें, इससे रिश्तों में खटास आ सकती है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज शाम को परिवार वालों के साथ घर पर ही अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। खर्चों पर नियंत्रण होने से धन में बढ़ोतरी होगी। आज आपको पारिवारिक जरूरतों पर भी ध्यान देने की जरुरत है।

कर्क राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को आज थोडा अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपके काम की सराहना होगा। बच्चें आज विडियो गेम खेलकर अपना समय बितायेंगे। महिलाओं का समय घर की साफ सफाई में व्यतीत होगा। आज पुरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

यह पढ़ें...Sawan स्पेशल: जानिए सावन में शिव के साथ सोमवार का अद्भुत रहस्य

सिंह राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक का दिन बेहतर रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी से बोली गयी एक गलत बात परेशानी में डाल सकती है। बच्चे कोई सवाल समझाने के लिए आपसे सहायता मांगेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बड़ों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से कोई बात शेयर करेंगे। प्रेम के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

कन्या राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा, जिससे सबके चहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार से खुश रहेंगे, साथ ही एक दुसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी डील हाथ लगेगी। आज माता की सेहत में सुधार होगा। कई दिनों से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। अपने काम के प्रति एकाग्र रहें, किसी काम को करते वक्त जल्दबाजी ना करें।

तुला राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक के मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। आज इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलेंगे। जिससे आपकी आर्थिक परेशानियों का समाधान निकलेगा। आज आपको अपने आस-पास के गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरुरत है। आज अपने अन्दर कुछ पॉजिटिव बदलाव लायेंगे। आपके अन्दर इस बदलाव को देखकर माता-पिता प्रसन्न होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक का दिन सामान्य रहेगा वाला है। आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज आपको अपने पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे है। इस राशि के जो लोग संगीत व कला के क्षेत्र से जुड़े है, वे आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें।

यह पढ़ें...सावन कल से शुरू: इन 10 चीजों से भगवान शिव होंगे खुश, इस मंत्र का करें जाप

धनु राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रति घर के बड़ों का प्यार बना रहेगा। आज आप कोई ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें। आज किसी अनजान कॉल से आपका दिन खरब होगा, लेकिन जल्द ही ठीक हो जायेगा। व्यापार की गति थोड़ी धीमी होने से चिंतित होंगे, लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है समय के साथ सब अच्छा हो जायेगा।

मकर राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। जिससे दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही आपके कार्यों की प्रसंसा भी होगी। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। इस राशि के वकीलों को किसी पुराने क्लाइंट से फायदा होगा।

कुंभ राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। आज कोई सहकर्मी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए आपसे मदद लेगा। लवमेटस के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आज तली-भुनी चीज़े खाने से बचे। परिवार के प्रति अपने जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार देखकर आप प्रसन्न होंगे। साथ ही उन्हें कोई गिफ्ट देने का वादा भी कर सकते है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि 6 जुलाई सावन का पहला दिन और पहला सोमवार जातक आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी । जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बढ़िया रहने वाला है । लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। साथ ही आगे चलकर मेहनत का लाभ भी मिलेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। बच्चें अपके काम में मदद करेंगे। विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता आपके बहुत नजदीक है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story