×

15 जनवरी: मेष, सिंह और धनु का भाग्य देगा साथ, राशिफल से जानें बाकी का हाल

15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक के लिए शुभ है। कुछ जातकों को नौकरी मिलेगी। उनके लिए यह समय मौज- मस्ती व पार्टी का है। निवेश सोच-विचार कर करें, अच्छा परिणाम मिलेगा।

suman
Published on: 15 Jan 2021 2:08 AM GMT
15 जनवरी: मेष, सिंह और धनु का भाग्य देगा साथ, राशिफल से जानें बाकी का हाल
X
धन को लेकर सजग और सक्रिय रहेंगे तो इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। ऑफिस में आपके खिलाफ सब रहेंगे।

जयपुर: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करें। आज की तिथि -द्वितीया,नक्षत्र-धनिष्ठा, पक्ष – शुक्ल योग–सिद्धी, वार-शुक्रवार,सूर्योदय – 07:14:21, सूर्यास्त – 18:00, राहु काल – 11:12 − 12:30 तक। 15 जनवरी किसी योजना को लेकर प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा।जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए शुक्रवार।

मेष से कर्क तक...

मेष 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक द्वारा किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से खूब पटेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।नौकरी व बिजनेस में परिणाम मन के अनुसार नहीं मिलने से आप परेशान रहेंगे।

वृष 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक के लिए मंगलकारी है। धन लाभ होगा। ऑफिस में भी काम को पसंद किया जाएगा। परिवार के साथ अच्छा दिन बीत सकता है। किसी योजना को लेकर प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा।

मिथुन 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक सोच–समझकर बोले। कुछ नयी योजनाएं बनेगी। ऑफिस व बिजनेस में सतर्क रहें। कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। समाज में सम्मान मिलने से आज के दिन प्रसन्न रहेंगे।

कर्क 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक के लिए शुभ है। कुछ जातकों को नौकरी मिलेगी। उनके लिए यह समय मौज- मस्ती व पार्टी का है। निवेश सोच-विचार कर करें, अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ संबंधी परेशानी रहेगी। ससुराल में आपका विवाद हो सकता है। पढ़ाई में परिणाम अच्छे नहीं आने से मन खिन्न रहेंगे।

rashi

यह भी पढ़ें...रिलेशनशिप : बच्चों में नहीं होगा कभी अकेलापन, अपनापन बढ़ाएंगे ये Tips

सिंह से वृश्चिक तक..

सिंह 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक के लिए सामान्य रहने वाला है। धन को लेकर सजग और सक्रिय रहेंगे तो इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। ऑफिस में आपके खिलाफ सब रहेंगे। फिर भी बॉस के आप प्रिय रहेंगे। क्योंकि मेहनती लोगों की सदैव पुछ रहती है।

कन्या 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। जो भी कार्य करेंगे, उन कामों में आपको सफलता मिलेगी। अनावश्यक क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो आपका हित होगा। अनावश्यक खर्चों से भी बचने की जरूरत है। परिवार को समय देंगे तो उनके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा।

तुला 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक के लिए उदासी लेकर आने वाला है। परिवार के साथ भी मिला जुला दिन रहने वाला है। शादीशुदा जातक की आपस में नहीं बनने वाला है। वाद-विवाद से दूर रहे। जहां तक हो सकें, अनावश्यक बातों में न पड़ें। धैर्य से काम लेकर उसका निराकरण करेंगे तो अच्छा रहेगा। बच्चों की परवरिश में संभलकर कदम उठाएं।

वृश्चिक 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक के लिए शुभफलदायी है। कोई खास है जो आपसे आज मिलने आ सकता है। परिवार व जीवन साथी के साथ सहयोग पूर्ण रवैया रखेंगे। धन के लिए अच्छा रहेगा। सेहत खराब रह सकता है। मां के सेहत का ख्याल रखें। बच्चों व दोस्तों के साथ मनोरंजन करेंगे।

rashi

यह भी पढ़ें.....15 जनवरी को सेना दिवसः देश हो जाएं तैयार, देखने को मिलेगी आर्मी की ताकत

धनु से मीन तक...

धनु 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक का भाग्य जातक का साथ देगा। जो भी प्रयास करेंगे, उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य बनेंगे। आज पूरे दिन उत्साह से भरे रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस में भी अच्छा महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

मकर 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक का बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है, इसलिए सावधान रहें। धन के मामले में सावधानी बरतें। कोई परेशानी अचानक से आ सकती है। कुछ लोग उत्साह को कम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन अच्छे कर्म करेंगे तो सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सामान्य दिन रहेगा। नौकरी में जातक के काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक के लिए शुभ है। प्रयास सफल होंगे। जिन कामों को लेकर आप लम्बे समय से प्रयासरत है, वह काम बनते नजर आएंगे। इससे उत्साह बढ़ेगा।। मन में सकारात्मक भाव रहने से बच्चों को सही मार्गदर्शन करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।

मीन 15 जनवरी के दिन शुक्रवार को जातक बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने का योग नजर आएगा।। नौकरी के लिए अगर कोई प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने के योग है। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। परिवार व पत्नी का सहयोग मिलेगा। सेहत भी अनुकूल रहेगा। जातक भावनाओं पर काबू रखें।

suman

suman

Next Story