×

राशिफल 17 मार्च: इन 2 राशियों की जा सकती हैं जॉब, रहें सतर्क, जानिए बाकी का हाल

माह-चैत्र, नक्षत्र-मूल, तिथि-नवमी, दिन-ंमंगलवार, पक्ष- कृष्ण, सूर्योदय-06.22, सूर्यास्त-18.46। जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन12 राशियों के लिए....

suman
Published on: 17 March 2020 1:09 AM GMT
राशिफल 17 मार्च: इन 2 राशियों की जा सकती हैं जॉब, रहें सतर्क, जानिए बाकी का हाल
X
होंगे। अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा।

जयपुर माह-चैत्र, नक्षत्र-मूल, तिथि-नवमी, दिन-ंमंगलवार, पक्ष- कृष्ण, सूर्योदय-06.22, सूर्यास्त-18.46। जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन12 राशियों के लिए....

मेष 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक के सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। रिश्तेदारों से मिलना होगा। मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा।

वृष 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक के संतान को सफलता मिलेगी। विदेश जाने का अवसर मिलेगा,लेकिन इसे टाल दें। नौकरी में पदोन्नति होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। बहन के साथ खरीदारी करेंगे। घर की साज-सज्जा में ध्यान देंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।

मिथुन 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक मनोरंजन व मौज-मस्ती में शामिल होंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनायेंगे। दैनिक कार्यक्रम आसानी से पूरा होंगे। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। खुशी का माहौल बना रहेगा। आकस्मिक यात्रा को वर्तमान माहौल में टालें। सेहत से तंदरुस्त रहेंगे।

कर्क 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक की शुरुआत अच्छी रहेगी। निवेश करना लाभदायक रहेगा। खुशी की खबर मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवहार में सौम्यता बनी रहेगी। जातक के विचार दूसरों को आकर्षित करेंगे। ऑफिस में सफलता प्राप्त होगी। कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे।

यह पढ़ें....हो जाइए सावधान! ऑफिस में पहनेंगे इस रंग के जूते तो होगा आपका ही नुकसान

सिंह 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक के जीवन में व्यस्तता अधिक रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक दिक्कतों से परेशानी होगी। धैर्य बनायें रखें। आर्थिक रुप से दिन मिलाजुला रहेगा। जमीन-जायजाद के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान दें। सोचे हुए काम पूरा होने में समय लगेगा। प्रेम संबंध की शुरुआत के लिए दिन साधारण है।

कन्या 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक वाणी में संयम रखें। ऑफिस में सहकर्मी से विवाद हो सकता है। कार्य का दबाव अधिक रहेगा। घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। संतान के भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। साझेदारी करने से बचें। बैंक संबंधित कार्यों में अधिक समय लग सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे पलों का आनंद लेंगे।

तुला 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक के मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। घरेलू मामले सुलझेंगे। मां का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में लापरवाही से बचें। बिजनेस से संबंधित व्यस्तता अधिक रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दोस्तों से उपहार की प्राप्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंध के लिए दिन बढ़िया नहीं है।

वृश्चिक 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक आर्थिक दबाव महसूस करेंगे। मानसिक तनाव से बचें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को प्रयासों में सफलता मिलेगी। दैनिक कार्यों की अधिकता रहेगी। बाहरी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें। किसी से प्यार का इजहार या विवाह की बात करेंगे।

यह पढ़ें...PALMISTRY: कुटिल, क्रूर व विश्वास के पात्र नहीं होते हैं ऐसे लोग, जिनके हाथों में….

धनु 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक को मेहनत का फल प्राप्त होगा। अच्छी खबर मिलेगी। उत्साह में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलेगी। आकस्मिक धन का लाभ होगा। निवेश करना फलदायक रहेगा। सामाजिक मान—सम्मान में वृद्धि होगी। बैंक संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक दैनिक काम में अस्त—व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ अधिक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बाहरी विवाद से बचें। बिजनेस में प्रगति होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश से लाभ होगा। कोर्ट—कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। संबंधों में अलगाव होगा। किसी तीसरे की सलाह से बचें।

कुंभ 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक के हर काम जो अधूरे थे वे पूरे होंगे। सहकर्मी से सहयोग प्राप्त होगा। अनावश्यक कार्य में धन खर्च होगा। अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। धैर्य बनाये रखें। प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति बना रहेगा। नये काम को शुरू करना लाभदायक रहेगा। प्यार के चक्कर में ना पड़े। दिल टूट सकता है।

मीन 17 मार्च मंगलवार के दिन जातक किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी रखें। नुकसान हो सकती हैं। विवेक से काम लें। जल्दबाजी करने से बचें। कार्य पूर्ण होने में समय अधिक लगेगा। अपनों से उपहार की प्राप्ति होगी। आय के अन्य स्रोत बनेंगे। दूसरों से हर जानकारी शेयर ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। ट्रीपल लव के चक्कर में आज फंस सकते है।

suman

suman

Next Story