×

राशिफल 4 दिसंबर: आज कर्क, सिंह और तुला के लिए होगा खास, जानें बाकी का भाग्य

संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 Dec 2020 2:00 AM GMT
राशिफल 4 दिसंबर: आज कर्क, सिंह और तुला के लिए होगा खास, जानें बाकी का भाग्य
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

लखनऊ-माह मार्गशीर्ष, दिन- शुक्रवार, नक्षत्र-पुनर्वसु, सूर्योदय-06.56, सूर्यास्त-17.36, पक्ष-कृष्ण तिथि- चतुर्थी/पंचमी , राहुकाल- सुबह 10.28 से 11.48 तक। आज ऑफिस में प्रतिष्ठा बदने वाली है, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। अपने कर्त्तव्य को समझेंगे जिससे जातक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेगा। जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार

मेष से कर्क तक..

मेष राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक खुद को बहुत ही व्यस्त पाएंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें।

वृष राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है। अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बीमारी से दो चार होना पड़ सकता है। बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। साथी के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें।

मिथुन राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक कड़ी मेहनत करेंगे। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। ऑफिस में प्रतिष्ठा बदने वाली है, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। अपने कर्त्तव्य को समझेंगे जिससे जातक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेगा। बच्चों के तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक खुद को व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। धन लाभ के योग भी बनेंगे। आज जहां खर्च बढ़ेंगे वहीं दूसरी ओर अनेक प्रकार से धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। मन एक से अधिक कार्य में लगेगा और किसी कलात्मक अभिरुचि को करना पसंद करेंगे। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें...इस पवित्र माह में हो जाएंगे मालामाल, हाथ से ना गवाएं मौका, बस करें ये सारे काम

rashi

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक के बिजनेस में लाभ मिलेगा। जिससे जातक में सकारात्मक उर्जा व उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन में सभी परेशानियों के लिए शांतिपूर्वक तरीके से समाधान करेंगे। जीवनशैली में सुधार लाने के लिए संभल-संभल कर कदम उठाने पड़ेंगें। परिवार के साथ मिला-जुला समय गुजरेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है ।

कन्या राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक के लिए शुभ फलदायी है। जातक कही घूमने की योजनाए बनाएंगे। भावनात्मक रूप से एक सकारात्मक वातावरण महसूस करेंगे। आज नौकरी व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पत्नी व परिवार के साथ खुशी का समय गुजरेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान मिलेगा ।। सेहत से भी अच्छे रहेंगे।

तुला राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली होने वाला हैं। हर तरफ से खुशखबरी मिलेगा। ऐसा मानिए जातक का पांचों उंगली घी में है। आकस्मिक लाभ से भविष्य में निवेश योजना को बल मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय से लाभ होगा। जातक उत्साह से भरपूर रहेंगे और नवीन विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। सेहत के लिए खास नहीं है। खान-पान पर ध्यान देँ। विदेश में रहने वाले जातकों के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक अपने साथी से हर बात शेयर करेंगे। किसी करीबी दोस्त से अपनी परेशानी कह सकते हैं जिससे आतंरिक रूप से एक राहत महसूस होगी। नौकरी व बिजनेस में अच्छा समय है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। थोड़ा खानपान पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें...एक श्लोकी रामायण: जप से बदलेगी किस्मत, रहेंगे हरदम मालामाल, जानें कैसे

RASHI

धनु से मीन तक...

धनु राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक के लिए परेशानियों भरा हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद जातक खास पार्टी का आयोजन घर पर करेंगे। पारिवारिक जीवन में क्लेश और मुश्किलों से तनावग्रस्त होगा। जातक को नजरिए और सोच मे बदलाव की जरूरत है। कोई भी निर्णय लेने से बचने की भी जरुरत होगी। अपनी सहनशीलता को बढ़ाएं और दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें। नौकरीपेशा के लिए काम की जिम्मेदारी बढेंगी। धन हानि होगी।

मकर राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक संभलकर काम करें। दान पुण्य से दिन की शुरुआत करें।खासकर निजी मामलों में दूसरों पर विश्वास कर धोखा खा सकते हैं। अपने काम को पूरा करने के लिये स्वयं पर ही भरोसा रखें। नौकरीपेशा के लिए कार्यस्थल पर काफी मुश्किलों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती। अतिरिक्त खर्च जातक की चिंता बढ़ा सकती हैं।

कुंभ राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक के लिए उत्साह से भरा रहेगा। लेकिन कड़ाके की ठंड की वजह से आनंद नहीं ले पाएंगे। जातक के काम का तरीका ऑफिस में सबको पसंद परिवार, व दोस्त इस कुछ ज्यादा ही विश्वास दिखाएंगे। जातक के जीवन में सुखद परिवर्तनों का सिलसिला शुरू होगा। व्यवसाय के लिए मिला जुला परिणाम देगा।

मीन राशि 4 दिसंबर को इस राशि के जातक को व्यवसाय के लिए सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस के काम से यात्राएं ज्यादा करनी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा है। अपने जीवन साथी का प्यार, समर्थन, व बच्चे की मुस्कुराहट देख सारी परेशानी भूल जाएंगे। पारिवारिक माहौल से मिली सकारात्मक ऊर्जा आपको आगे बढ़ने मदद करेगी। सेहत पर ध्यान दें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story