×

राशिफल 24 जनवरी: जानिए अमावस्या के दिन किस राशि को होगा लाभ, किसे नुकसान

माह – माघ ,तिथि – अमावस्या ,पक्ष – कृष्ण, वार – शुक्रवार, नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा, सूर्योदय – 7.22, सूर्यास्त – 17.38, आज शुक्रवार है। मौनी अमावस्या है इस दिन स्नान दान व मौन रहने का महत्व है।

suman
Published on: 24 Jan 2020 12:13 AM GMT
राशिफल 24 जनवरी: जानिए अमावस्या के दिन किस राशि को होगा लाभ, किसे नुकसान
X
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा।

जयपुर: माह – माघ ,तिथि – अमावस्या ,पक्ष – कृष्ण, वार – शुक्रवार, नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा, सूर्योदय – 7.22, सूर्यास्त – 17.38, आज शुक्रवार है। मौनी अमावस्या है इस दिन स्नान दान वमौन रहने का महत्व है।

मेष 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक को बिजनेस में यात्रा से लाभ होगा। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। धन लाभ के आसार है। किसी बड़ी समस्या का हल होगा। अच्‍छे कामों का भी विरोध हो सकता है। ऑफिस में सतर्क रहें। घर –परिवार के साथ रहें। उनके खिलाफ न रहें। किसी नदी में स्नान करें व धार्मिक स्थल पर दान दें।

यह पढ़ें....कुंडली का योग बनाता है चरित्रहीन, इस कारण बाप-बेटी, भाई-बहन में होते हैं अवैध संबंध

वृष 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक का मन उदास रहेगा। किसी काम को लेकर टेंशन व गुस्सा रहेगा। खर्च की अधिकता वाला दिन रहेगा। नौकरी करते है तो संभलकर रहे। ऑफिस में सब खिलाफ है। घर में पत्नी के साथ विवाद से बचें। लक्ष्मी की पूजा करें उनकी कृपा से सब आपके अनुकूल होगा। अमावस्या पर पितरों को दान दें।

मिथुन 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक भविष्य के लिए नई योजना बनाएंगे। सामाजिकता निभाने के अवसर मिलेंगे। सम्मान बढ़ेगा। कोई काम पूरा होगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।वेतन वृद्धि के साथ कई और मार्ग से धन लाभ होगा। नौकरी में सब जातक के काम की प्रसंशा करेंगे। बिजनेस में जल्दबाजी से बचें।स्नान दान आदि धार्मिक काम करेंगे।

कर्क 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक को बिजनेस में पार्टनर के सहयोग से लाभ मिलेगा। उधार का पैसा वापस मिलेगा। यात्रा पर जाने से लाभ होगा। वेतन में वृद्धि होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज के दिन शनि मंदिर में दीप जलाएं व दान करें।

सिंह 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक अपनी चालाकी से काम बना लेंगे। नई नौकरी मिलेगी। सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी अत्यधिक लाभदायक स्थिति है। दूसरों के विवाद से बचें। प्रेम संबंध में आज पार्टनर के साथ घूमेंगे-फिरेंगे। वक्त बिताएंगे। आज किसी भी मंदिर में जाए और पूजा करें दान दें।

कन्या 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक को संतान सुख मिल सकता है। नए दोस्त बनेंगे वहीं पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। सहयोगी काम के अपना समझकर करेंगे। नौकरी में भी सामान्य रहेगा। आज के दिन अमावस्या का दान करें।लाभ होगा।

तुला 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक को अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। लेन-देन में सतर्क रहें। जल्दबाजी न करें। बिजनेस ठीक चलेगा। किसी दोस्त से मुलाकात संभव है।परिवार में उत्सव का माहौल रहने वाला है। पत्नी व बच्चों का ख्याल रखें। उनके नाम से दान दें। किसी जरुरतमंद की मदद करें। अमावस्या का स्नान करें।

वृश्चिक 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक को पढाई में सफलता मिलेगी। नौकरी में भी सफलता मिलने के पूरे आसार है। बिजनेस में सावधानी बरतें। नई नौकरी मिलेगी। किसी धार्मिक काम में पूरे दिन मन लगेगा।आज व्रत व पूजा में पूरा दिन व्यतीत करेंगे। स्नान दान करेंगे।

धनु 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक को वाणी पर संयम रखें। कड़वे शब्दों से बचें। प्रेम में धोखा या ब्रेकअप की स्थिति है। इससे तनाव बढ़ेगा। परिवार के साथ से आप विषम स्थिति से बचेंगे। नौकरी व बिजनेस में सामान्य है। किसी नदी या पोखर में स्नान करें मौन रहे व दान करें। इस अनुष्ठान से आपके परिवार और आपका कल्याण होगा। संतान को लाभ मिलेगा।

यह पढ़ें....कल से बदलेगा आपका जीवन, अपनी प्रिय राशि में 30 साल बाद आ रहे हैं शनि

मकर 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक सेहत का ध्यान रखें। मां की तबियत भी खराब हो सकती है। कोई दु:खद खबर मिल सकती है। किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकता है। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। आय में निश्चितता रहेगी। थकान महसूस होगी। अमावस्या का स्नान करें व पूरे दिन मौन रहे। इससे आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।

कुंभ 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक को नौकरी हो या बिजनेस दोनों के लिए शुक्रवार कष्ट देने वाला है । दुश्मनों की संख्या बढ़ेगी। जमीन की खरीद कर सकते है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म रुचि बढ़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखकर धैर्य से काम लें।

मीन 24 जनवरी अमावस्या के दिन जातक को शुक्रवार को गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।या सड़क पार करते समय भी सतर्क रहें। गुस्से से किसी भी काम को करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। मनोरंजन करेंगे। कहीं घूमने जाएंगे। बिजनेस में व नौकरी में लाभप्रद स्थिति है।

suman

suman

Next Story