×

22 अक्टूबर राशिफल: इन मंत्रों के जप से आज मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का हाल

आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ बुं बुधाय नम: । इस मंत्र के जाप से जातक किसी बड़ी घटना से बच सकते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 22 Oct 2020 1:38 AM GMT
22 अक्टूबर राशिफल: इन मंत्रों के जप से आज मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का हाल
X
आमदनी अच्छी रहने के कारण सभी आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

जयपुर माह आश्विन, दिन गुरुवार , नक्षत्र- पू.षा., सूर्योदय-05.30, सूर्यास्त-17.36, पक्ष-शुक्ल, तिथि-षष्ठी/ सप्तमी। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। चंद्रमा धनु राशि में हैं। शनि और मीन राशि में मंगल हैं। बुध और मंगल दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।आज कल्‍याणकारी योग गजकेशरी योग बन रहा हैं। इसका कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। कैसा रहेगा गुरुवार 12 राशियों के लिए

मेष से कर्क तक...

मेष आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ बृं बृहस्पतये नम: इसके जप से हर समस्या का समाधान होगा। मकान जमीन से लाभ होगा। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस में मनोनुकूल फल मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त करेंगे।

वृष आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ बृं बृहस्पतये नम:। इस मंत्र के जाप से विद्यार्थियों को सफलता हासिल होगी। नवरात्रि के उत्सव में भाग लेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बिजनेस से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से हर कार्य संपन्न होंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का मार्ग सरल होगा। कला में मन लगेगा।

मिथुन आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ सों सोमाय नम:। जातक वाणी में कठोरता का त्याग करें। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। जातक को आज बुरी खबर मिल सकती है। सेहत का पाया कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। काम में व्यस्तता बढ़ेगी।

कर्क आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ रां राहवे नम: । इस के जाप से जातक को मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

यह पढ़ें...प्रदूषण पर एक्शन: शुरू हुआ अभियान, वातावरण बचाने के लिए उतरे 80 इंजीनियर

rashifal

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ बुं बुधाय नम: । इस मंत्र के जाप से जातक किसी बड़ी घटना से बच सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। खुशी की खबर मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए दोस्त बनेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ शं शनैश्चराय नम: । इस मंत्र के जाप से रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। जातक को सम्मान और उपहार की प्राप्ति होगी। बिजनेस अच्‍छा चलेगा। आज किया गया निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता और उत्साह में वृद्धि होगी।

तुला आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ चं चन्द्रमसे नम: । जातक बेकार के खर्च से बचें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति से बेकार में विवाद हो सकता है। जातक के सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। बिजनेस ठीक चलेगा।बाहर ना जाएं।

वृश्चिक आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ ह्रीं सूर्याय नम:। आज जातक की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। बिजनेस में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में शांति बनी रहेगी। ऑफिस में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ मिलेगा। जातक आज बुद्धि विवेक से काम लें। जातक की आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

यह पढ़ें...IPL 2020: बेंगलुरु की शानदार जीत, कोलकाता को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची

rashi

धनु से मीन तक ...

धनु आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ सों सोमाय नम:। जातक नई योजना बनाएंगे। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। बिजनेस में मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज नए काम हाथ में आएंगे। जिससे धन लाभ होगा।आज निवेश में सोच-समझकर करें। बाहर ना जाएं,सेहत का ध्यान रखें।

मकर आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ ह्रीं सूर्याय नम: ।जातक की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के काम में मनोनुकूल लाभ मिलेगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। जातक की आज समस्याएं कम होंगी। समाज परिवार में जातक को मान-सम्मान मिलेगा। दोस्त व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि से काम लें।

कुंभ आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ ह्रीं सूर्याय नम:। जातक आज संभलकर रहें,चोट या दुर्घटना की संभावना है। जातक के कुछ काम शक की वजह से प्रभावित होंगे। सेहत का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। झंझटों से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक परेशानी हो सकती है। आय में निश्चितता रहेगी।

मीन आज इस राशि के जातक के लिए प्रभावशाली मंत्र है ॐ अं अंगारकाय नम:। जातक के लिए प्रेम-प्रसंग में अनुकूल रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। बिजनेस में लाभ वृद्धि होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story