×

25 सितंबर राशिफल: जानें आज के दिन की खास बात, किसके सितारे देंगे साथ....

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- शुक्रवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-द्वीतीया, नक्षत्र- -पू.षा, सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज शुक्रवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Sep 2020 1:11 AM GMT
25 सितंबर राशिफल: जानें आज के दिन की खास बात, किसके सितारे देंगे साथ....
X
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- शुक्रवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-द्वीतीया, नक्षत्र- -पू.षा, सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज शुक्रवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

मेष से सिंह तक...

मेष 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक का मन समाजसेवा और आध्यत्म में लगेगा, राजनैतिक लाभ मिलेगा, दूर देश की यात्रा होगी। काम के विस्तार की योजना बनेगी, विरोधी परेशान करेंगे, संपत्ति से लाभ होगा। निवेश और नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे, यात्रा हो सकती है।

वृष 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक का रुका हुआ काम सम्पन्न होगा, योजनाएं लाभ देंगी, बहुत दिनों से रुका हुआ धन वापस आएगा।निवेश लाभकारी रहेगा, भागदौड़ बनी रहेगी, बाधाओं के साथ कार्यो में सफलता मिलेगी। बाहर न जाए, सेहत को लेकर सतर्क रहे।

मिथुन 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक की यात्रा का योग है, मान सम्मान में वृद्धि होने का योग है। शुभ कार्य होंगे, यात्रा से लाभ और व्यवसाय में निवेश से लाभ होंगे। सरकारी नौकरी और साक्षात्कार में मौका मिल सकता है। वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। परिवार का ख्याल रखें।

कर्क 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक पराक्रम से लाभ और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। व्यवसाय में लाभकारी सौदे होंगे। विद्यार्थी के सफलता का समय चल रहा है, धन ‍अर्जित करेंगे। यात्रा हो सकती है, स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलने का योग है। साझेदारी में नया रोजगार करने से बचे। पत्नी से संबंध विच्छेद के योग है।

यह पढ़ें....भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 48 घंटे तक घरों से ना निकलें लोग, IMD की चेतावनी

rashi सोशल मीडिया से

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक वाद-विवाद से बचें, नए रोजगार आपके लिए लाभप्रद रहेगा। यात्रा और दोस्तों से लाभ प्राप्त होगा। राजनीति में इस राशि के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है। पदोन्नति का योग और नए व्यवसाय से लाभ मिलेगा ।शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है।आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें, शुभ समाचार मिलेंगे।

कन्या 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक की सारी समस्याओं का समाधान होगा, धन लाभ के योग बन रहे है। संतान सुख प्राप्त का योग बन रहा है, संतान की चिंता समाप्त होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, निवेश, व्यवसाय-नौकरी लाभ देंगे, यात्रा मंगलकारी रहेगी, विरोधी से परेशान नहीं होंगे।गुस्से पर नियंत्रण रखें।

तुला 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के लिए परिवार की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। जातक उनकी हरसंभव मदद करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी खास मामले पर आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध में अनुकूल समय है।

वृश्चिक 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक घर पर ही शाम को पार्टी का प्लान बनायेंगे। किसी काम में भागदौड़ के चलते थोड़ी थकान महसूस होगी। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है, लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, सभी परेशानियों का निवारण होगा। मां का ख्याल रखें। नौकरी में परेशानियां बढ़ेगी।

यह पढ़ें....कृषि विधेयक का विरोध: पूरे यूपी में सपा का हल्लाबोल, कल राज्यपाल को सौपेंगी ज्ञापन

rashi सोशल मीडिया से

धनु से मीन तक....

धनु 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक अपने व्यवहार से दूसरों को प्रसन्न रखने वाले हैं। आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी कारण से यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास से मुलाक़ात हो सकती है। आज नकारात्मक विचार से दूर रहना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। बिजनेस में विश्वास नुकसान देगा।

मकर 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा कर शांत महसूस करेंगे। परिवार में कुछ समस्या हो सकती है। लोन से प्रॉप्रर्टी खरीदना मुश्किल भरा हो सकता है। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। एक दूसरे के प्रति प्यार से संबंध मज़बूत होंगे। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक को नौकरी में सम्मान मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिशें सफल हो सकती हैं। बाहर के किसी व्यक्ति को आपकी बात बुरी लग सकती है।जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। परिवार ख्याल रखें। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा।

मीन 25 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए शादी का योग बन रहा है। संतान से लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर लोगों से तालमेल बिठाकर चलना अच्छ होगा। विदेश जाने में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story