×

राशिफल 12 Oct: शुभ या अशुभ, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार ....

आज 12 अक्टुबर को ऑफिस  में इस राशि के जातक के कार्य की प्रशंसा होगी। बिजनेस में मनोनुकूल लाभ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 12 Oct 2020 1:36 AM GMT
राशिफल 12 Oct: शुभ या अशुभ, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार ....
X
ऑफिस  में इस राशि के जातक के कार्य की प्रशंसा होगी। बिजनेस में मनोनुकूल लाभ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा।

जयपुर माह आश्विन, दिन सोमवार , नक्षत्र-अश्लेषा, सूर्योदय-06.15, सूर्यास्त-18.10, पक्ष-कृष्ण, तिथि-दशमी, राहूकाल- सुबह 7:53 – 9:19 सुबह तक । किसी राशि को मिलेगा प्यार, तो किसी को बिजनेस में होगा नुकसान, कुछ को वाणी पर रखना होगा लगाम और कुछ लोगों को होगा धन लाभ, जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार ....

मेष से कर्क तक

मेष सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बाहर जाने में सावधानी रखें। विवाद से बचे , किसी से भी लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बिजनेस ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

वृष सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक के कानूनी मामलों स्थिति अनुकूल बनेगी। बिजनेस यात्रा सफल रहेगी। बिजनेस के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज जातक कोई ऐसा काम न , जिससे अपमान हो। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में शांति बनी रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन सोमवार के दिन 12 अक्टूबर जातक को नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। भौतिक साधन जुटाएंगे। जमीन से संबंधित योजना बनेगी। बिजनेस में डील और निवेश बड़ा लाभ दे सकता हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी। काम में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।प्रेम संबंध में बात नहीं बनेगी।

कर्क सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक फिजूलखर्ची ज्यादा करेंगे। विरोधी का डर रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार मिलेंगे। आज जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूर यात्रा की योजना बनेगी। बिजनेस से लाभ होगा। नौकरी में काम कम रहेगा।

यह भी पढ़ें...पैरेंटिंग टिप्स: क्या आपका बच्चा है इसका शिकार तो माता-पिता हो जाइए सावधान

RASHI सोशल मीडिया से फोटो

सिंह से वृश्चिक तक

सिंह सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक को संतान से संबंधित चिंता रहेगी। बिजनेस सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ में आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे, आज निवेश के लिए शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

कन्या सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक विवेक से काम लेंगे तो परेशानियां कम होंगी। दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगा। किसी ज्ञानी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बच्चों का ख्याल रखें। ऑफिस बिजनेस में काम नहीं बनेगा। किसी पर विश्वास ना करें।

तुला सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक की सेहत अचानक खराब हो सकती है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार की परेशानी बढ़ेगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। किसी से लेन-देन करने से पहले विचार कर लें। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार और साथी का साथ मिलेगा।

वृश्चिक सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक का हर प्रयास सफल होगा। प्रेम संबंध में रिश्ते को नाम देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। ऑफिस में जातक के कार्य की प्रशंसा होगी। बिजनेस में मनोनुकूल लाभ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। परिवार का साथ बना रहेगा।

यह भी पढ़ें...आपके पैरों का है ये हाल तो जान लें सामुद्रिक शास्त्र कहता है जीवन भर रहेंगे कंगाल

rashi सोशल मीडिया से फोटो

धनु से मीन तक....

धनु सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक सेहत से परेशान रहेंगे। चिंता और तनाव हावी रहेगा। अध्यात्मिक तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जातक को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।

मकर सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक नई योजना बनाकर काम करेंगे। ऑफिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बिजनेस में स्थिति लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

कुंभ सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बिजनेस टूर जातक के लिए लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। लेन-देन करने से आज बचें।बाहर न जाए। रिश्तों के लिए खुशनुमा दिन रहेगा।

मीन सोमवार के दिन 12 अक्टूबर को जातक के सामने पैसे और खर्च की समस्या आएगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। दोस्तों को परख लें और कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story