×

आज का राशिफल: मां स्कंदमाता के आशीर्वाद से ये 7 राशियां होंगी मालामाल, जानें...

रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।  पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 Oct 2020 1:40 AM GMT
आज का राशिफल: मां स्कंदमाता के आशीर्वाद से ये 7 राशियां होंगी मालामाल, जानें...
X
रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।  पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

जयपुर: माह – आश्विन,तिथि – पंचमी,पक्ष – शुक्ल, वार – बुधवार,नक्षत्र – मूल,सूर्योदय – 06:20 ,सूर्यास्त – 17:35, राहुकाल 12:05 – 13:30 बजे तक रहेगा। नवरात्रि पंचमी के दिन, मां स्कंदमाता आराधना होगी है। साथ ही बुधवार के दिन गणेशजी का पूजन-अर्चन करने से अनं‍‍त सुख और अपार धन-वैभव की प्राप्ति होती है। इस दिन बुध ग्रह का पूजन करना भी बहुत ही लाभदायी माना गया है

मेष से कर्क तक...

मेष बुधवार को इस राशि जातक के लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

वृष बुधवार को इस राशि जातक के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। दिमाग और दिल पर काम का बोझ हावी होगा। अपनी क्षमता के कारण आप तमाम कामों से निपटने में भी कामयाब होंगे। सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए एवम उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

मिथुन बुधवार को इस राशि जातक भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। न्यायालय से लाभ मिलेगा।

कर्क बुधवार को इस राशि जातक को किसी नये मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को आप खुले दिल से स्वीकर करेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है।

rashi

यह पढ़ें..कोरोना पर सरकार की बड़ी तैयारी, सबसे पहले इनको दी जाएगी वैक्सीन, बन रही लिस्ट

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह बुधवार को इस राशि जातक के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में फायदा मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है। अचानक धन लाभ होगा।

कन्या बुधवार को इस राशि जातक के लिए आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है खुद पर नियंत्रण रखें।

तुला बुधवार को इस राशि जातक को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा।देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा।

वृश्चिक बुधवार को इस राशि जातक को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें।नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

यह पढ़ें....कोरोना का गलत डाटा: कहर बरकरार, 13 की मौत पर भड़की कांग्रेस ने उठाए सवाल

rashi

धनु से मीन तक...

धनु बुधवार को इस राशि जातक के लिए संघर्ष का दिन है, बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं।भाई बहन के सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। विद्यार्थियों के कैरियर के लिए बहुत प्रतिकूल समय है यह और खिलाड़ियों को खेल जगत से लाभ मिलेगा साथ ही मैच जीतने की संभावना उनकी प्रबल है।

मकर बुधवार को इस राशि जातक को आपके लिए दिन काफी ऊपर-नीचे वाला रहने वाला है। इसके बावजूद सफलता के मौके ज्यादा हैं। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं ले, मुश्किल में फंस सकते हैं।विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें। समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

कुंभ बुधवार को इस राशि जातक को कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावुकता आड़े आ सकती है। दिन मुश्किल वाला है इसलिए परिपक्व तरीके से निपटने की कोशिश करें। नए व्यापार का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है।

मीन बुधवार को इस राशि जातक को आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। गृह निर्माण के लिये उत्तम समय चल रहा है।पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होग। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है। यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story