×

राशिफल 18 अप्रैल: इन दो राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानिए बाकी का हाल

माह-वैशाख, दिन-शनिवार, पक्ष-कृष्ण, तिथि- एकादशी,नक्षत्र-शतभिषा, सूर्योदय-06.16, सूर्यास्त-18.36, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन 12 राशियों के लिए....

suman
Published on: 18 April 2020 1:33 AM GMT
raashi
X

जयपुर: माह-वैशाख, दिन-शनिवार, पक्ष-कृष्ण, तिथि- एकादशी,नक्षत्र-शतभिषा, सूर्योदय-06.16, सूर्यास्त-18.36, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन 12 राशियों के लिए....

मेष 18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक को किसी भी तरह के शारीरिक कष्ट की आशंका है। बेचैनी रहेगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी को सफलता हासिल करेगा। नौकरी में कोई नया काम हो सकता है। आय बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृष18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक को किसी लंबी व्यावसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं। कानूनी कामों में गति आएगी। भूमि व भवन संबंधी कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। कार्य की प्रशंसा होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी।

यह पढ़ें....हरे रंग की आंखों वाले होते हैं कुटिल, जानिए क्या कहती हैं आपकी आंखें

मिथुन 18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक को पहले की गई मेहनत फल प्राप्त होगा। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क 18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक किसी विवाद को बढ़ावा न दें। मेहनत का फल कम प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी होगी हैं। कोई बुरी खबर मिल सकती है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। बिजनेस ठीक चलेगा।

सिंह18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक को नौकरी में अधिकारी की बात सुननी पड़ेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। अचानक से लाभ मिलेगा। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से हानि पहुंच सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बाहर ना जाएं सेहत को नुकसान होगा।

कन्या 18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक रचनात्मक कार्य में सफल रहेंगे। चित्रकारी व संगीत आदि में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। घर पर ही पार्टी व पिकनिक जैसा माहौल बनाएंगे। जल्दबाजी न करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। बिजनेस मनोनुकूल चलेगा।

तुला 18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक बिना किसी बात के अधिक व्यय होंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकती है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। मानसिक बेचैनी रहेगी। बिजनेस अच्‍छा चलेगा। जोखिम न लें।

वृश्चिक 18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक को कोई पुराना उधार आसानी से मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नए कार्य मिलेंगे। भाग्य का साथ रहेगा, भरपूर प्रयास करें। शत्रु पस्त होंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। सेहत का ख्याल रखें।

यह पढ़ें...कई दिनों तक इन चीजों का पूजा में कर सकते हैं इस्तेमाल, जानें कौन-सी हैं वे चीजें

धनु 18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक को आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर जीवन सुखमय होगा। सेहत का ख्याल रखें।

मकर 18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक को किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। थकान व कमजोरी रह सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी कामों में अनुकूलता रहेगी। विवाद में विजय प्राप्त होगी। आय में नए स्रोत प्राप्त होंगे।

कुंभ 18 अप्रैल दिन शनिवार को जातक को किसी काम के प्रति अधिक मेहनत करना पड़ेगा। टेक्निकल चीजों के इस्तेमाल में सावधानी रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। विवाद हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। आय में निश्चितता बनी रहेगी।

मीन 18 अप्रैल दिन शनिवार को अविवाहित जातक को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। सेहत ना बचें।

suman

suman

Next Story