×

हरे रंग की आंखों वाले होते हैं कुटिल, जानिए क्या कहती हैं आपकी आंखें

आंखें इंसान के मन का आईना होती हैं, जिन्हें देखकर आप उस इंसान के दिल में झांक सकते हैं। दुनिया में कई रंग की आंखें देखी होगी जैसी- भूरी, नीली, लाल रंग की। लेकिन क्या आपने कभी हरे रंग की आंख देखी है शायद नहीं। समुद्रशास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग का इंसान के नेचर से गहरा ताल्लुक होता है। आंखों के रंग से आप बड़ी ही आसानी से किसी भी शख्स की पर्सनालिटी के बारे में जान सकते हैं।

suman
Published on: 17 April 2020 5:54 PM GMT
हरे रंग की आंखों वाले होते हैं कुटिल, जानिए क्या कहती हैं आपकी आंखें
X

नई दिल्ली : आंखें इंसान के मन का आईना होती हैं, जिन्हें देखकर आप उस इंसान के दिल में झांक सकते हैं। दुनिया में कई रंग की आंखें देखी होगी जैसी- भूरी, नीली, लाल रंग की। लेकिन क्या आपने कभी हरे रंग की आंख देखी है शायद नहीं। समुद्रशास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग का इंसान के नेचर से गहरा ताल्लुक होता है। आंखों के रंग से आप बड़ी ही आसानी से किसी भी शख्स की पर्सनालिटी के बारे में जान सकते हैं।

वैसे तो आमतौर पर लोगों की आंखें काले और भूरे रंग की ज्यादा होती हैं लेकिन इन दो रंग के अलावा आंखों का अन्य रंग भी होता है। जैसे लाल, नीला, और हरा। तो जानते हैं आपके पसंदीदा लोगों की आंखों का क्या रंग है और उसी हिसाब से उनके नेचर से जुड़ी बातें जान लें, जो शायद नहीं पता होंगी।

यह पढ़ें...सात फेरों पर कोरोना का साया, टल गई आपकी शादी तो समय रहते कर लें ये सारे काम

भूरे रंग की आंखें

जिन लोगों की आंखें नीले रंग की होती हैं उनका दिमाग बहुत तेज काम करता है। ये लोग रिश्तों की कद्र करना बखूबी जानते हैं। अपनी सुंदर आंखों की वजह से यह लोग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। ऐसे लोग मोहित करने वाले होते हैं। इनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वो किसी के काम आए। जिन लोगों की आंखें ग्रे रंग की होती हैं वो लोग जुनूनी किस्म के होते हैं। जो काम ठान लेते हैं उसे किसी भी शर्त में पूरा करके ही रहते हैं। लेकिन ये लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। झूठ बोलना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। इन पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है।लेकिन ये बहुत अधिक चालाक भी होते हैं।

नीले रंग आंखें

जिन लोगों की आंखें नीले रंग की होती हैं उनका दिमाग बहुत तेज काम करता है। ये लोग रिश्तों की कद्र करना बखूबी जानते हैं। अपनी सुंदर आंखों की वजह से यह लोग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। ऐसे लोग मोहित करने वाले होते हैं। इनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वो किसी के काम आए।

काले रंग आंखें

जिन लोगों की आंखें काले रंग की होती हैं वो लोग अपने सीक्रेट छिपा कर रखते हैं। इन पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है। इन्हें दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं होता और छल कपट से हमेशा दूरी बना कर रखते हैं। इनका सिक्स्थ सेंस काफी अच्छा होता है। हर किसी को सलाह देते फिरते हैं।

यह पढ़ें...कोरोना से बचने के लिए खुद के साथ किचन की भी करें सफाई, जान लें ये जरूरी टिप्स

हरे रंग की आंखों

रिसर्च के मुताबिक दुनिया में केवल 2 फीसदी लोगों के पास ही हरे रंग की आंखे होती है। हरे रंग की आंख वाले लोग आपको ब्रिटेन, आइसलैंड, नीदरलैंड या स्कॉटलैंड में मिलते हैं जहां पर लोगों के डीएनए में ही हरे रंग की आंख होती है यहां पर आपको भूरे रंग की आंख वाले लोग दुर्लभ मिल पाते हैं। वहीं हरी आंखें आमतौर पर सेल्टिक और जर्मन वंश की और संकेत करती हैं। इस तरह के आंखों के रंग को पिगमेंट, मेलेनिन की एक छोटी मात्रा द्वारा निर्धारित किया जाता है, जो हल्के भूरे या पीले रंग के वर्णक लिपोफासिन (आंख की परितारिका की बाहरी परत में वितरित) के साथ मिलकर आंखों को हरा रंग देता है। जिन बच्चों की आंखे हरी होती हैं उन्हें 3 साल तक दिखाई देने में समय लगता है क्योंकि रेले को बिखेरने में समय लगता है। वास्तव में, कई शोधकर्ताओं का मानना है कि आंखों का रंग व्यक्तित्व का एक सच्चा संकेतक है। उदाहरण के लिए, क्वींसलैंड विश्वविद्यालय और न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि हरे रंग की आंखों वाले लोग कम सहमत, अधिक प्रतिस्पर्धी, रचनात्मक, कुटिल और शर्मीले होते हैं।।

suman

suman

Next Story