×

राशिफल 10 मई: किसे मिलेगा मां का प्यार, कौन रहेगा वंचित, जानिए अपना-अपना भाग्य

-माह-ज्येष्ठ, तिथि-तृतीया, दिन- रविवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र-ज्येष्ठा, सूर्योदय-06.58, सूर्यास्त-18.58। जानिए मदर्स डे के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

suman
Published on: 10 May 2020 2:14 AM GMT
राशिफल 10 मई:  किसे मिलेगा मां का प्यार, कौन रहेगा वंचित, जानिए अपना-अपना भाग्य
X

जयपुर-माह-ज्येष्ठ, तिथि-तृतीया, दिन- रविवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र-ज्येष्ठा, सूर्योदय-06.58, सूर्यास्त-18.58। जानिए मदर्स डे के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष 10 मई रविवार के दिन जातक के ऑफिसम में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर लोग सम्मान करेंगे। यात्रा की योजना बनेगी। रुके काम शुरु होंगे। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। बिजनेस ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। झंझटों में न पड़ें।

वृष 10 मई रविवार के दिन जातक के सपने में किसी तीर्थस्थान के दर्शन होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक से काम करें। पारिवारिक सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन 10 मई रविवार के दिन जातक के विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी।सेहत पर ध्यान दे। आज मां की कमी खलेगी। घर की याद आएगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।

कर्क 10 मई रविवार के दिन जातक के नए अनुबंध हो सकते हैं। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मां के साथ प्यार भरा दिन गुजारेंगे। मां का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। गलत लोग हानि पहुंचा सकते हैं।

यह पढ़ें....Mother’s Day 2020: वो मां नहीं, फिर भी उसमें वही ममता, जो कराती है जिम्मेदारियों का एहसास

सिंह 10 मई रविवार के दिन जातक को चोट से बड़ी हानि हो सकती है। सेहत काम में बाधा का कारण बन सकता है। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। बिजनेस ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। चिंता रहेगी। मां के साथ दूरी को नजदीकी में लाने का दिन है। बस बात कर सारे कडवाहट दूर कर लें।

कन्या 10 मई रविवार के दिन जातक को कानूनी सहायता समय पर प्राप्त होगी। बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। दोस्त व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। बिजनेस ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मां की याद आएगी।

तुला 10 मई रविवार के दिन जातक के काम की बेहतरी रहेगी। कोई बड़ा काम मनोनुकूल करेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। उपहार की प्राप्ति के योग हैं। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी। मां के पसंद का खाना और मां के काम में हाथ बटा कर मां खुश करें।

वृश्चिक 10 मई रविवार के दिन जातक के थोड़े प्रयास से ही काम बनेगा। घर-बाहर लोगों को आपकी कमी खलेगी।। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी। मां के लिए बेचैन रहेंगे। मां की कमी खलेगी।

यह पढ़ें....Mother’s Day 2020: कुछ ऐसे किया स्नेह को शब्दों में बयां, कहा- ममता की गहरी झील है मां

धनु 10 मई रविवार के दिन जातक के घर में मेहमान आएंगे, ना चाहते हुए आश्रय देना होगा। उन पर खर्च होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। काम में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें। मां के लिए घर पर ही खास करने वाले हैं मां का पूरा प्यार आज आप पर न्योच्छावर होगा।

मकर 10 मई रविवार के दिन जातक के बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। सेहत से परेशान रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता रहेगी। विरोध होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।अपने व्यवहार से मां को चोट पहुंचाएंगे। ध्यान रखें।

कुंभ 10 मई रविवार के दिन जातक को नौकरी में परेशानी रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा। आज मां के साथ घर-परिवार की कमी खलेगी। अतीत की यादों में खोएंगे।

मीन 10 मई रविवार के दिन जातक घर पर ही मां के साथ पार्टी की योजना बनाएँगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का प्रभाव बढ़ेगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।

suman

suman

Next Story