×

राशिफल 7 मई: इन दो राशियों को मिलेगा राजनीति लाभ, जानिए बाकी का हाल

माह-वैशाख, दिन –बृहस्पतिवार, तिथि- पूर्णिमा, नक्षत्र-स्वाति, सूर्योदय-06.58, सूर्यास्त-18.58। जानिए कैसा रहेग धन,सेहत और संबंधों के लिए दिन...

suman
Published on: 7 May 2020 1:36 AM GMT
राशिफल 7 मई: इन दो राशियों को मिलेगा राजनीति लाभ, जानिए बाकी का हाल
X
जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे।

जयपुर: माह-वैशाख, दिन –बृहस्पतिवार, तिथि- पूर्णिमा, नक्षत्र-स्वाति, सूर्योदय-06.58, सूर्यास्त-18.58। जानिए कैसा रहेग धन,सेहत और संबंधों के लिए दिन...

मेष 7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को दाम्पत्य जीवन में कष्ट होगा। सरकारी नौकरी में परिवर्तन होंगे जिससे सुखद एहसास होगा। तनाव की वजह से नकारात्मकता हावी रहेगी। बिजनेस में योग्यता से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ संबंधों में कटुता हो सकती है। बाहर जाने से बचें, सेहत पर असर पड़ सकती हैं

वृषभ 7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक कोई नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में विवाद से बचें।वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। शिक्षा में सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बर्बाद न करें। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन 7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को धन के मामले में हर तरफ से लाभ के योग है। कई तरह की घर-बाहर की जिम्मेदारियों के पूरा करेंगे। मां की मदद से परिवार की जिम्मेदारी का अच्छी तरह करेंगे। आज ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से लाभ संभव है। नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। समाज के वर्चस्वशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी।

कर्क-7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक कुछ बातों को लेकर बेचैन रहेंगे। पढने वालों के लिए समय बहुत अच्छा है। आज कुछ बाधाओँ का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में आलस छोड़कर काम पर ध्यान दें।भौतिक सुख-साधनों में खर्च करेंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायक हो सकता है। संतान पक्ष से दुख का समाचार मिलेगा।

यह पढ़ें...बुद्ध जयंती स्पेशल: इस वृक्ष पर आया कई बार संकट, फिर भी सलामत, जानें रहस्य

सिंह 7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए लाभप्रद है। मनमुताबिक सफलता मिलेगी। किसी से लेन-देन सोच-समझकर करें। जॉब के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। रचनात्मक कामों में रुचि बढेगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सरकारी लोगों का प्रमोशन होगा। किसी अधिकारी के सहयोग से लाभ मिलेगा। जातक की बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा होगी। किसी यात्रा पर जाएंगे तो लाभ मिलेगा।

कन्या 7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को बाहर की दुनिया से सामंजस्या बिठाने में परेशानी आएंगी। बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से परेशान रहेंगे। जातक सेहत की वजह से परेशान रहेंगे। पढ़ाई करने वालो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का समान खरीदेंगे। ऑफिस व बिजनेस में वृद्धि होगी। किसी समारोह में शामिल होंगे व सम्मान मिलेगा।

तुला 7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक किसी नये बिजनेस में पूंजी निवेश करेंगे। ऑफिस में उथल-पुथल से परेशान होंगे। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेगी। माता-पिता का ख्याल रखें। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। रोजगार की दिशा में किये गये प्रयत्न में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी करियर को लेकर परेशान होंगे। संतान से सुखद अनुभूति होगी।

वृश्चिक 7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी। भूमि-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है। प्रेम के मामले में ठीक-ठाक है। संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिला-जुला है। नौकरी व व्यवसाय मे लाभ के आसार है। छात्रों को पढाई में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

यह पढ़ें...बुद्ध पूर्णिमा पर कोरोना योद्धाओं का होगा सम्मान, कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी

धनु 7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक कुल मिलाकर जातक के लिए बेहतर साबित होगा। आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगा, छात्रों के लिए भी यह समय बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। पुत्र, पत्नी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। परिवार में किसी से विवाद होने पर अशांति बनी रहेगी। धार्मिक काम में मन लगाने की सलाह दी जाती है।

मकर 7 मई दिन बृहस्पतिवार को कुल मिलाकर जातक के लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी लाभ होगा। जातक के किए गए काम से अपेक्षित लाभ मिलेगा। संपत्ति के कामों में भी लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। वाहन चलाते समय दुर्घटना के योग हैं ,सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ 7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। इस समय धीरे-धीरे अपने काम को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी आज पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है। काम की अधिकता के कारण आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी।

मीन 7 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को आर्थिक क्षेत्र में लाभ देने वाला है। कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रकार के प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। चिंताओं को दूर रखकर काम करेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रीत कर पढाई करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सामान्य है।घर में किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी मन उदास हो सकता है।

suman

suman

Next Story