×

राशिफल: इन मंत्रों के जाप से जातक का दिन बनेगा बेहतर, जानें कैसा रहेगा सोमवार

26 अक्टूबर  के दिन जातक का आत्मविश्वास मजबूत होगा। इससे कामों में सफलता मिलेगी। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Oct 2020 1:19 AM GMT
राशिफल: इन मंत्रों के जाप से जातक का दिन बनेगा बेहतर, जानें कैसा रहेगा सोमवार
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

लखनऊ माह आश्विन, दिन- सोमवार , नक्षत्र-शतभिषा, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-शुक्ल, तिथि- दशमी -09.01 तक फिर एकादशी। राहुकाल-सुबह- 07.27 से 08:56 तक। मेष, वृष, कर्क की आर्थिक स्थिति और सिंह,कन्या, तुला की सेहत को लेकर दिन कैसा रहेगा तो धनु, मीन को मिलेगा प्यार? जानिए कैसा रहेगा सोमवार 12 राशियों के लिए..

मेष से कर्क तक के जातक के लिए मंत्र जाप

मेष 26 अक्टूबर के दिन जातक काम के साथ और भी बातों का पूरी तरह से आनंद लेंगे। बच्चों के साथ मस्ती भरपूर मस्ती करेंगे। प्यार में साथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याएं सताएगी। नया काम करते समय शुरुआत में आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी, लेकिन वक्त के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। शुभ रंग- लाल, उपाय– चंद्र मंत्र का जाप करें।

वृष 26 अक्टूबर के दिन जातक की बिजनेस में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे।ऑफिस में साथ के लोगों से सहयोग मिलेगा। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे। आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार लाने में सफल रहेंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। सेहत से परेशान रहेंगे। छोटी मटी बीमारियां से परेशान होंगे।शुभ रंग- हल्का गुलाबी, उपाय– शिव मंत्र का जाप करें।

मिथुन 26 अक्टूबर के दिन जातक के कामकाज बढ़ेगा। कुछ लोग अपना काम निकलवाने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। मानसिक रुप से परेशान रहेंगे। काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी, ज्यादा न सोचें। अपने दिल की बातें जीवनसाथी से न छुपाएं। सेहत से ज्यादा नहीं लेकिन मामूली परेशानियां बढ़ेगी। शुभ रंग- सफेद, उपाय– भगवान शिव की आराधना करें।

कर्क 26 अक्टूबर के दिन जातक को बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। ऑफिस में सोच-समझकर बोलें, उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं, अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। आज साथी का मूड संवेदनशील रहेगा। भावनाओं का सम्मान करें। सेहत पर विशेष ध्यान दे। शुभ रंग- नारंगी, उपाय– लक्ष्मी जी की आराधना मंत्र जाप से करें।

यह पढ़ें....ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर: दो युवकों की मौत, घर में मची चीख पुकार

rashi

सिंह से वृश्चिक तक के जातक के लिए मंत्र जाप

सिंह 26 अक्टूबर के दिन जातक अपनी वाणी पर संयम रखें। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। छोटे-छोटे कामों में परेशानियां बढ़ेगी। आय के अनुसार ही खर्च करें तो अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखें। जोश में आकर नया निवेश न करें। कामकाज में परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत सामान्य रहेगी। शुभ रंग- लाल, उपाय– सूर्य मंत्र का जाप करें।

कन्या 26 अक्टूबर के दिन जातक के आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नए संपर्क से फायदा होगा। जातक के कामकाज की तारीफ भी होगी। अचानक से धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। दाम्पत्य जीवन भी जातक के लिए सुखद रहेगा। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा रहेगा। भारी भोजन करने से परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान भी रहें शुभ रंग- हल्का हरा, उपाय– विष्णु मंत्र का जाप करें।

तुला 26 अक्टूबर के दिन जातक की नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। खुद का कोई बिजनेस भी कर सकते हैं। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। जातक के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्यार और दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। थकान या तनाव की शिकायत भी हो सकती है। शुभ रंग- नीला, उपाय– शनि मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक 26 अक्टूबर के दिन जातक का बिजनेस अच्छा चलेगा। कोई खास काम पूरा हो सकता है।सेहत ठीक रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। जमीन-जायदाद खरीद के योग है। निवेश की योजना बन सकती है। अचानक मिलने वाला कोई व्यक्ति आपको फायदा दे जाएगा। जातक के आराम मिल सकता है। शुभ रंग- लाल, उपाय– रामस्त्रोत का जप करें।

यह पढ़ें...सबसे सस्ता Net Pack: ये कंपनी दे रही शानदार ऑफर, 56 दिनों में 100 GB डाटा

rashi

धनु से मीन तक के जातक के लिए मंत्र जाप

धनु 26 अक्टूबर के दिन जातक को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज सफलता के लिए कारगर योजना बना सकते हैं। परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं। जातक व्यवहार से जीवनसाथी को खुशी मिलेगी। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं।शुभ रंग- पीला, उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर 26 अक्टूबर के दिन जातक नौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आ कर न लें। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नीजि संबंधों में धोखा मिलेगा। थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। शुभ रंग- भूरा, उपाय– सुंदर कांड का पाठ करें।

कुंभ 26 अक्टूबर के दिन जातक बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने का योग बन रहा हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं। शुभ रंग- काला और नीला, उपाय– शनि मंत्र के जाप से काम बनेगा।

मीन 26 अक्टूबर के दिन जातक का आत्मविश्वास मजबूत होगा। इससे कामों में सफलता मिलेगी। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं, सेहत पर ध्यान दें। जातक का खर्च बढ़ सकता है। शुभ रंग-मैरुन , उपाय– शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story