×

राशिफल 19 मार्च : इन राशियों को मिलेगा काम का दबाव, जानिए बाकी हाल

माह-चैत्र, तिथि-एकादशी, नक्षत्र- उ.षा, दिन-बृहस्पतिवार, पक्ष- कृष्ण, सूर्योदय-06.22, सूर्यास्त-18.44। जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

suman
Published on: 19 March 2020 12:45 AM GMT
राशिफल 19 मार्च : इन राशियों को मिलेगा काम का दबाव, जानिए बाकी हाल
X
जीवनसाथी जातक से नाराज रहेंगे। जो आपके दिन को खराब करने के लिए काफी है।

जयपुर: माह-चैत्र, तिथि-एकादशी, नक्षत्र- उ.षा, दिन-बृहस्पतिवार, पक्ष- कृष्ण, सूर्योदय-06.22, सूर्यास्त-18.44। जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक को ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण डील का हिस्सा बनेंगे। धन में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। घरेलू खर्चों की अधिकता रहेगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

वृष 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। आस-पड़ोस के व्यक्ति से बहस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। मेहनत अधिक होगी। सेहत को लेकर सावधानी रखें। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक के पुराने मामले उभर कर आएंगे। आज जातक परेशान अनुभव करेंगे। एक से ज्यादा काम लेने से बचें। योजना विफल रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में साझेदारी से बचें। हानि हो सकती है। भवन निर्माण के काम में रुकावट आ सकती है।

कर्क 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक के लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी।संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। बिजनेस में सब जातक के अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

यह पढ़ें...ASTRO: कोरोना जैसी हर महामारी का इन मंत्रों से होगा निदान, करें 11 या 21 बार जाप

सिंह 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक को धन लाभ होगा। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। रुके हुए काम पूरा कराने में जातक को भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। घूमने की योजना बनाएंगे। लोकिन उसे टालने से सेहत अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे। बिजनेस में योजनाएं सफल होगी। सफलता के नये मार्ग खुलेंगे।

कन्या 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक के लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। धन के नए मार्ग खुलेंगे। जातको के लिए विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सेहत बेहतर रहेगा। आज की यात्रा सुखद रहेगी। दोस्तों व परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में रुचि बढ़ेगी। बड़ों का मार्गदर्शन से काम में सफलता मिलेगा।

तुला 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक मनपसंद गतिविधियों में शामिल होंगे। मानसिक रूप से शांति मिलेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। भाई का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी सहयोग एवं परस्पर सम्मान बना रहेगा। नौकरी में सामान्य रहेगा। बिजनेस में नुकसान होगा।

वृश्चिक 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक को आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यवहार से जातक आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। नये काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के साथ धार्मिक काम में शामिल होंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

यह पढ़ें...हो जाइए सावधान! ऑफिस में पहनेंगे इस रंग के जूते तो होगा आपका ही नुकसान

धनु 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक का संतान से सहयोग मिलेगा। आज जटिल से जटिल समस्या का समाधान निकलेगा। पुराने निवेश से फायदा होगा। भविष्य से जुड़ी योजना बनाएंगे। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। बिजनेस में आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने दोस्तों से मिलना होगा। बच्चों का ख्याल रखें।

मकर 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। आज सोच—समझ कर विचार व्यक्त करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सभी काम आज पूरा होंगे। खुशी की खबर मिलेगी। लेखन व रचनात्मकता में रुचि बढ़ेगी। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें। लोगों से कम संपर्क में आएं।

कुंभ 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक के मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। नए विचार आएंगे। सोच-विचार कर लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे। दोस्तों सलाह लेंगे। दूसरों की मदद करेंगे। निवेश करना फलदायक रहेगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा पर जाएंगे। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी।

मीन 19 मार्च बृहस्पतिवार के दिन जातक क्रोध करने से बचें। वाणी में संयम रखें। आज नौकरी व बिजनेस में भाग-दौड़ बनी रहेगी।किसी में भी जल्दबाजी करने से बचें। कोई खास काम पूरा होगा। सफलता मिलेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। अनावश्यक यात्रा टालने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

suman

suman

Next Story