×

महाशिवरात्रि स्पेशल राशिफल: जानें किसका सितारा होगा बुलंद, किसे रहना होगा सतर्क

ऑफिस या बिजनेस में साथ में, काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बेल पत्र से शिवलिंग की पूजा करें।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 March 2021 2:01 AM GMT
महाशिवरात्रि स्पेशल राशिफल: जानें किसका सितारा होगा बुलंद, किसे रहना होगा सतर्क
X
इस शिवरात्रि अपनी राशि के अनुसार करें शिव पूजन, हो जाएंगे मालामाल

जयपुर: माह फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, विक्रम संवत 2077, त्रयोदशी तिथि 02:40 PM तक उपरांत चतुर्दशी। नक्षत्र धनिष्ठा, शिव योग 09:24 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग, मार्च 11 बृहस्पतिवार को राहु 02:05 PM से 03:33 PM तक है, सूर्योदय- 6:43 AMऔर सूर्यास्त - चन्द्रमा 6:30 PM, 09:21 AM तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा ।जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज...

मेष से कर्क तक...

मेष 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। कोई शुभ काम में शामिल होने के संकेत हैं। ऑफिस या बिजनेस में साथ में, काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बेल पत्र से शिवलिंग की पूजा करें।

वृष 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक से आज ज्याद धन खर्च होगा। जहां आय होगी वहीं व्यय होगा। सोच-समझकर निवेश करें। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। कुछ जातकों के लिए विवाह का योग हैं। उत्तम भोजन और वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। नौकरी जा सकती है। संभल कर रहें, शिवरात्रि का व्रत पूजा करें।

मिथुन 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए खर्च और कर्ज चिंता का कारण बनेगी। इसलिए सोच-समझकर काम करें, अनावश्यक खर्च से बचें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। बिजनेस में विस्तार होगा। कही से आकस्मिक धनलाभ होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के वैवाहिक योग हैं। धतूरे से भोलेबाबा को प्रसन्न करें।

कर्क 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए शुभ दिन है। आज जातक का हर काम बनेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में उत्साह बना रहेगा। सरकारी कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। शिव मंदिर जाएं।

rashi

यह भी पढ़ें....महादेव के भक्त तीर्थ सिंह रावत बने सीएम, दूधवेश्वर मठ के महन्त ने दी शुभकामनाएं

सिंह से वृश्चिक तक....

सिंह 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक दिनभर बिजी रहेंगे। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। शिव भगवान की पूजा आज षोड्सोपचार विधि से करें। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाने की संभावना है। दोस्तों पर विश्वास करें।

कन्या 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक आध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। भाग्य साथ देगा। नए अवसर मिलेंगे। परिश्रम से मनोवांछित फल प्राप्त होंगे। निवेश में भी लाभ मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए कपड़े की खरीदारी होगी। आज शिवरात्रि पर जातक रात्रि जागरण करें लाभ होगा।

तुला 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता हैं। अनजाने में कही गई सही बात गलत हो सकती है। जातक आज स्वस्थ रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस की रफ्तार तेज होगा। भांग धतूरा, और आक के फूल से शिवलिंग की पूजा करें।

वृश्चिक 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी खास व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। विद्यार्थियों को परिश्रम से सफलता मिलेगी। इससे उनके उत्साह में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम में अलगाव की स्थिति बन रही है। निर्जला व्रत से शिवभगवान को प्रसन्न करें।

rashi

यह पढ़ें....जानें शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में अंतर, सोमवार से क्या है भगवान शिव का कनेक्शन

धनु से मीन तक...

धनु 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए बढ़िया है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आत्मबल के साथ पराक्रम में वृद्धि होगी। जातक का मनोबल तेजी से बढ़ेगा। परिवार व दोस्तों के साथ मनोरंजनपूर्ण समय गुजरेगा। नौकरी व बिजनेस सामान्य रहने वाला है।महाशिवरात्रि की पूजा विधि-विधान से करें लाभ मिलेगा।

मकर 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक बुद्धि-विवेक से काम लेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। मनोरंजन में समय अधिक बितेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात व सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में नए संपर्क बनेंगे जो लाभ देंगे। ऑफिस में विरोधी परास्त होंगें और यात्रा लाभ देने वाली रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। शिव भगवान की कृपा बरसेगी।

कुंभ 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए मिश्रित फलदायी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद में न पड़ें, नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। आध्यात्मिकता बढ़ेगी। शिवरात्रि के पूजन में आज व्यस्त रहेंगे।

मीन 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक के आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो जातक के सफलता दिलवाएगा। परिश्रम से लाभ मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। घर, ऑफिस व सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल माहौल का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्य और यात्रा पर जाने से मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। फल फूल औऱ बेल पत्र के साथ जल से शिवलिंग को जलाभिषेक करें। शांति मिलेगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story