×

राशिफल 2 नवंबर: इन 4 राशियों की सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जानें बाकी का हाल

इस राशि के जातक बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे। साथ ही साजिश व विरोधी से बचें। प्रेम संबंध भी सकारात्मक परिणाम देंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 Nov 2020 1:29 AM GMT
राशिफल 2 नवंबर: इन 4 राशियों की सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जानें बाकी का हाल
X
जातक कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा सकते है। कानूनी मामलों मे खर्च होंगे। घर में संसाधनों की वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेगा। सेहत अच्छा रहेगा।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- सोमवार, नक्षत्र- फिर कृतिका, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-कृष्ण, तिथि- द्वितीया। राहुकाल-सुबह-07.23 से 08.54 तक। कार्तिक मास चल रहा है इसलिए सुबह सुबह स्नान और दीप दान करते हैं तो उसका बहुत महत्व है। कैसा रहेगा सोमवार, जानिए 12 राशियों का हाल

मेष से कर्क तक...

मेष राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा सकते है। कानूनी मामलों मे खर्च होंगे। घर में संसाधनों की वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेगा। सेहत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ पूरे दिन मौज-मस्ती मे बितेगा। धन लाभ व पदोन्नति की स्थिति है। दोस्तों उपहार को देने से खुशी होगी। सेहत का ध्यान रखें , अंत में सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

वृष राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक सुबह में सेहत से परेशान रहेंगे। मां के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत की जरूरत है। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है। परिवार के साथ खुशियां बाटेंगे। भाई को सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। मां के स्वास्थ का ख्याल रखें। लेकिन धैर्य रखें, क्रोध में आपा ना खोएं।

मिथुन राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक की अनमोल चीज खो सकती है। धन हानि के योग है। संतान का ध्यान रखे। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर नहीं मिलने वाली। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ पूरे दिन तालमेल बिठाएंगे। गाड़ी खरीदने का मन बना रहे तो समय अनुकूल है। बिजनेस व नौकरी मे सही समय है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगे। किसी यात्रा पर जा सकते है।

कर्क राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक वाणी पर नियंत्रण रखे। मां के साथ बहस कर दिल दुखा सकते हैं। लेकिन साथी के साथ संबंध मधुर रहेगे। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है। आमदनी बढेगी। या नौकरी बदल सकते है। बिजनेस में अगर पार्टनरशिप में है तो सतर्क रहे। पढाई में सफलता के योग है। लेकिन बिना परिश्रम के परिणाम नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें...Flipkart का धमाकेदार ऑफर: फ्री में स्मार्टफोन खरीदने का मौका, जाने पूरी डिटेल्स

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। लेकिन पूरे दिन धन की स्थिति अच्छी रहेगी। खुशी अनुभव करेंगे। बिजनेस , निवेश व नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा है। बच्चों की बेहतरी लिए प्रयासरत रहेंगे। लेकिन उनके सेहत को लेकर सचेत रहे। किसी से बहसबाजी मे ना फंसे। जीवनसाथी के साथ प्यार ही प्यार का अनुभव करेंगे।

कन्या राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक की किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे नई दिशा मिलेगी। अध्यात्म मे रुचि बढेगी। लोग आपके संपर्क में आएंगे। खर्च अधिक रहेगा। कपड़े व ज्वैलरी की खरीद कर सकते है। किसी समारोह में भी जा सकते है। नौकरीपेशा के लिए अनुकूल समय है। उन्नति के योग है। गाड़ी संभलकर चलाएं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध बनेगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है।

तुला राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक को धन लाभ के योग बन रहे है। स्वास्थ अच्छा रहेगा। परिवार के साथ खुशी के पल गुजरेंगे। विदेश जाने व लाभ मिलने के योग है। वस्त्र आदि उपहार में मिलने की संभावना है। नौकरी व बिजनेस के लिए अच्छा है। अगर कोई नौकरी की तलाश में है तो काम बनेगा। प्रेम संबंधों व जीवनसाथी के साथ एक सी स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक के लिए अच्छा परिणाम लेकर आने वाला है। बच्चे सफलता अर्जित करेंगे। आज सतर्क रहें, धन की हानि होगी । दोस्तों पर आंख बंद कर विश्वास न करें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी के सामने प्रेम का इजहार करते है तो काम बनेगा।

यह भी पढ़ें.... Bigg Boss: रुबीना-अभिनव को सलमान ने लगाई लताड़, दी ये बड़ी सालह

rashi news

धनु से मीन तक....

धनु राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक का स्वास्थ अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जातक की वजह से परिवार सम्मानित होगा। नौकरी में उन्नति के योग है। बिजनेस व निवेश में लाभ। रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा ।धार्मिका यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हसीन पल बीतेंगे।

मकर राशि सोमवार 2 नवंबर को इस राशि के जातक के जीवन में परेशानियां दस्तक देने वाली है। थोड़ा संभलकर रहे। स्वास्थ की वजह से डॉक्टर के चक्कर लगा सकते है। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए समय अच्छा है।निवेश का मन बना रहे तो लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे।

कुंभ राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करेंगे। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। पढ़ने वालों के लिए आज अनुकूल है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज आपके जीवन में प्यार ही प्यार रहेगा। जीवनसाथी के साथ मस्ती करेंगे। उपहार का लेन-देन करेंगे।

मीन राशि सोमवार 2 नवंबर को जातक सेहत पर भी ध्यान दें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कोई समझौता न करें। बिजनेस में लाभ, नौकरी में उन्नति के योग है। सम्मान बढ़ेगा। यात्रा भी कर सकते है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे। साथ ही साजिश व विरोधी से बचें। प्रेम संबंध भी सकारात्मक परिणाम देंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story