×

राशिफल 13 जनवरी: जानते हैं लोहड़ी के दिन किस राशि के सितारे चमकेंगे

माह-माघ, दिन- सोमवार, पक्ष- कृष्ण, नक्षत्र-अश्लेषा, सूर्यास्त-7.20.सूर्योदय-17.36। आज लोहड़ी का त्योहार है इस दिन उत्तर भारत में लोग हर्षोल्लास से जश्न मनाते है। आज लोहड़ी के साथ सकट चौथ व्रत भी है यह व्रत महिलाएं अपनी संतान के दीर्घायू के लिए करती है। जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन...

suman
Published on: 13 Jan 2020 12:31 AM GMT
राशिफल 13 जनवरी: जानते हैं लोहड़ी के दिन किस राशि के सितारे चमकेंगे
X
23 फरवरी: इस राशि के लोगों को मिलेगा बिजनेस में धोखा, जानें अपना राशिफल

जयपुर माह-माघ, दिन- सोमवार, पक्ष- कृष्ण, नक्षत्र-अश्लेषा, सूर्यास्त-7.20, सूर्योदय-17.36। आज लोहड़ी का त्योहार है इस दिन उत्तर भारत में लोग हर्षोल्लास से जश्न मनाते हैं। आज लोहड़ी के साथ सकट चौथ व्रत भी है यह व्रत महिलाएं अपनी संतान के दीर्घायू के लिए करती है। जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष सोमवार 13 जनवरी जातक को पार्टनर की खराब सेहत से मन परेशान रहेगा। जातको भी शारीरिक रूप से थकान और कमजोरी महसूस होगी। खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। माता से आर्थिक और भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोहड़ी का पूरा आनंद लेंगे।

वृषभ सोमवार 13 जनवरी जातक को माता- पिता के सहयोग से व्यवसाय में उन्नति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। लोहड़ी को पूरे हर्षोंल्लास से मनाएंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। नया वाहन खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

यह पढ़ें....आज है सकट चौथ, सिर्फ पुत्र के लिए है या पुत्री के लिए भी, जानिए इस व्रत का महत्व

मिथुन सोमवार 13 जनवरी जातक को युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे। आज लोहड़ी है लेकिन व्यस्तता की वजह से त्योहार का आनंद नहीं ले पाएंगे।

कर्क सोमवार 13 जनवरी जातक को दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपकी जेब कट सकती है, सतर्क रहें। कम समय में ज्यादा कमाने के चक्कर में न पड़ें नहीं तो बड़ा घाटा हो सकता है। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। ऑफिस में व्यवहार कुशलता से पदोन्नति मिल सकती है।लोहड़ी के दिन दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

सिंह सोमवार 13 जनवरी जातक को बीमारी के बाद सेहत में सुधार होगा। कुछ समय के लिए आराम करें। परिवार के साथ समय बिताने से संबंध मधुर होंगे। और त्योहार का पूरा आनंद लेगे। आज अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बिजनेस में नए संबंध बनेंगे, जिनसे भविष्य में फायदा मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। छात्र खेल- कूद जैसी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।

कन्या सोमवार 13 जनवरी जातक को पार्टनर के साथ संबंधों में कड़वाहट की आशंका है। दोस्तों का मनमौजी रवैया दुखी करेगा। बिजनेस में नए संबंध सोच समझ कर बनाएं।आज जातक अपने घर पर लोहड़ी का आयोजन करेंगे। धन संबंधी मामलों में जल्द फैसला लेने से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। खान- पान का विशेष ध्यान रखें।

तुला सोमवार 13 जनवरी जातक के बच्चे के पैर में चोट लग सकती है। मन परेशान रहेगा। छात्रों की साहित्य या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपको धन- सम्मान दिलाएगा। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज कुछ लोग काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे। इसलिए उन्हें आज त्योहार वाली फीलिंग नहीं आने वाली है।

वृश्चिक सोमवार 13 जनवरी जातक को धन संबंधी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी जिनसे व्यवसाय में उन्नति होगी। दोस्तों से कीमती उपहार मिल सकते हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।लोहड़ी के दिन जमकर नाचेंंगे गाएंगे और मस्ती करेंगे।

यह पढ़ें..उत्तर भारत में खास है लोहड़ी का महत्व, जानिए इस दिन क्यों करते हैं ये काम…

धनु सोमवार 13 जनवरी जातक को किसी खास से मुलाकात सुखद रहेगी। पुरानी दोस्ती नए संबंधों में बदल सकती है। परिवार और सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विरोधियों से निपटने में सफल रहेंगे। बिजनेस साझेदारी में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में कटुता होगी। लोहड़ी आपके लिए बेरंग होगा।

मकर सोमवार 13 जनवरी जातक को छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। आज बिजनेस व नौकरी में समस्याएं आने की आशंका है। आर्थिक मामलों में सोच- समझ कर फैसला लें। मित्रों के सहयोग से अटके काम पूरे हो सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। दोस्त के घर लोहड़ी मनाने जाएंगे।

कुंभ सोमवार 13 जनवरी जातक को अटका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुख- समृद्धि के साधनों में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। साहित्य या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अटके काम पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।आज त्योहार आपके लिए खुशियां लेकर आ रहा है।

मीन सोमवार 13 जनवरी जातक को जो जातक बेरोजगार है परेशान हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नया काम शुरू करने से बचें। ऑफिस में जरूरी कामों में लापरवाही करने से परेशानी आ सकती है। पार्टनर से संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत संबंधी सावधानियां बरतें। लोहड़ी आपके लिए को मायने नही रखती है।

suman

suman

Next Story