×

7 सितंबर राशिफल: वृश्चिक राशि को मिलेगा शोक संदेश, जानें बाकी राशियों का हाल

पक्ष कृष्ण, तिथि पंचमी, नक्षत्र भरणी सूर्योदय प्रातः 06बजकर 11 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 38 मिनट, जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन…

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 Sep 2020 1:03 AM GMT
7 सितंबर राशिफल: वृश्चिक राशि को मिलेगा शोक संदेश, जानें बाकी राशियों का हाल
X
धन में वृद्धि , सौभाग्य वृद्धि और नए काम की शुरुआत के लिए कैसा रहेगा आज ,जानें 12 राशियों की किस्मत का हाल

जयपुर विक्रमी संवत् 2077, पक्ष कृष्ण, तिथि पंचमी, नक्षत्र भरणी सूर्योदय प्रातः 06बजकर 11 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 38 मिनट, जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन…

मेष 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक कोई निर्णय लेने से पहले विचार लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना हैं। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बनाएगी। परिवार में अपनों का विरोध मतभेद खड़ा करेंगे जिससे ग्लानि होगी। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।

वृष 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक को सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत हैं। समाज में मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोस्तों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जीवनसाथी की खोज में होंगे तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है। पत्नी तथा पुत्र के साथ अधिक संवादिता रहने से दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।

मिथुन 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक स्फूर्तिली ताजगीपूर्ण सुबह से दिन का आरंभ करेंगे। घर में दोस्तों और सगे- सम्बंधियों के आवागमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नये कार्य शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा।

कर्क 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक को आलस, थकान और ऊबन कार्य करने की गति कम कर देंगे। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव कराएँगी। नौकरी व्यवसाय की प्रगति में बाधक बनेगी। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा- प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर करेंगे।

यह पढ़ें...कुशीनगर से जल्द उड़ान भरेंगे प्लेन, CM योगी का एलान, एयरपोर्ट का लिया जायजा

rashi सोशल मीडिया से

सिंह 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक मन पर संयम रखें, क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव की संभावना है। विरोधी विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। पानी से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होगा।

कन्या 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक के लिए वर्चस्व में वृद्धि वाला होगा। जो भी काम करेंगे सफलता मिलेगी, वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में तनाव और क्लेश हो सकता है, जिसमें जातक को धैर्य रखना जरूरी होगा। कोई अपना धोखा दे सकता है। लेन-देन के मामलों में भी सतर्क रहें। कुल मिलाकर यह दिन सुकून देने वाला होगा। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें।

तुला 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। भाग्य के बल पर सफलता पाएंगे। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। इससे मन में उत्साह बना रहेगा। धन का लाभ होगा। आय के नए साधन बनेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी दोस्त की मुसीबत में मदद करेंगे।

वृश्चिक 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक के लिए शोक संदेश लेकर आएगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, यात्रा जरूरी न हो तो न करें। सेहत के प्रति भी सचेत रहें, कोरोना के संबंध में जागरूकता बनाएं रखें। आज जातक को भाग्य का साथ मिलेगा, प्रेम संबंध में मन भटकेगा। नहीं और रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। नौकरी और बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे। उत्साह बनाए रखें।

यह पढ़ें...सुधरे हालात: बाढ़ से पीड़ितों को मिली राहत, कोरोना का आंकड़ा हुआ इतना

rashi सोशल मीडिया से

धनु 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक के लिए मान सम्मान में वृद्धि वाला होगा। सेहत को लेकर बनी हुई समस्याओं में राहत मिलेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में जातक को सफलता मिल सकती हैं। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी कार्य को लेकर मन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। धन लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रखें।

7 सितंबर दिन सोमवार को जातक के लिए दैनिक सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जातक के पारिवारिक तथा सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। इस राशि के जातक के जीवनसाथी को किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आलस्य से भरा रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

कुंभ 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक जातक के लिए दिन खर्चीला रहेगा। जातक को संतान की खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन खुश रहेगा। परिस्थितियां जातक के अनुकूल रहेंगी। धन का लाभ होने से समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी, परिवार की समस्याएं सुलझ जाएंगी। बाहर जाने से बचें। नौकरी जा सकती है।

मीन 7 सितंबर दिन सोमवार को जातक जातक के लिए आज अनुकूल रहेगा। साथ ही जातक परेशानियों से घिरे रहेंगे। आज शुरुआत धन आगमन से होगी। जातक के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी से परेशानी होगी। बिजनेस में भाई की वजह से नुकसान होगा। जीवनसाथी का ख्याल रखें। सेहत बिगड़ सकती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story