×

25 जुलाई राशिफल: नागपंचमी के दिन इन राशियों के बिगड़ेंगे काम, जानें बाकी का हाल

माह सावन पक्ष-शुक्ल, तिथि- पंचमी/नागपंचमी दिन- शनिवार, नक्षत्र- उ.फा, सूर्योदय- 5.18, सूर्यास्त-18.45। दिन शनिवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 July 2020 1:03 AM GMT
25 जुलाई राशिफल: नागपंचमी के दिन इन राशियों के बिगड़ेंगे काम, जानें बाकी का हाल
X

जयपुर माह सावन पक्ष-शुक्ल, तिथि- पंचमी/नागपंचमी दिन- शनिवार, नक्षत्र- उ.फा, सूर्योदय- 5.18, सूर्यास्त-18.45। दिन शनिवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल।

मेष 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन जातक को किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिक काम मिलेगा, जिससे लाभ की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के मन में किसी प्रतियोगिता की वजह से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। परिवार के साथ घर पर ही मस्ती करेंगे। और खुशनुमा पल का आनंद लेंगे। सूर्य को चल चढ़ाएं।महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें लाभ मिलेगा।

वृष 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन के लिए संतोष और शांति का रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के ऑफर मिलेंगे। प्रेम संबंध में अनबन तय है। शिव की पूजा करें सब ठीक होगा।

मिथुन 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन के लिए मध्यम फलदायी होगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है इसलिए मास्क हमेशा लगाकर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में परेशानी बढ़ेगी। किसी मंदिर में जाकर नाग देव की पूजा करें।

कर्क 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन जातक के लिए आसपास की बिजनेस यात्रा लाभ देगी। दोस्तों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, इससे रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में फलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। बाहर जाने से पहले भगवान को याद कर लें और मास्क जरूर पहने। आपकी सेहत और वाहन के लिए जरुरी है।

यह पढ़ें...चारों धाम पर बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, हो जाएं यात्रा के लिए तैयार

सिंह 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन जातक के चारों ओर सुखद माहौल रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा, जिससे आपको लाभ होगा। शिव चालीसा का नित्य जाप करें।

कन्या 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन जातक का दिन मिश्रित फलदायी होगा। प्रेम में निराशा और हताशा रहेगा। भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करना पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, मन दुविधा में रहेगा। किसी दोस्त की वजह से आज चीजें बिगड़ेंगी। सतर्क रहे। नौकरी के ऑफर मिलेंगे।

तुला 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन जातक के लिए मिश्रित फलदायी होगा। कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। नौकरी में ट्रांसफर का भय बना रहेगा। मन अशांत रहेगा। अध्यात्म में मन लगाएं,शांति मिलेगी। यात्रा में असुविधा हो सकती है, मास्क लगाकर ही कोई यात्रा करें। गुरू मंत्र का जप करें। सेहत का खास ख्याल रखें । परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है।

वृश्चिक 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन जातक को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने का योग है।विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा, साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में नुकसान तय है।

यह पढ़ें...आने वाला समय वर्चुअल लैब की तकनीक पर होगा आधारित: प्रो. मनोज दीक्षित

धनु 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन जातक को शुभ फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अंत सुखद रहेगा। विरोधी षडयंत्र रचेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। बिजनेस या नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सेहत का भी ख्याल रखें। इसके लिए शिव जी के 11 नामों का स्मरण करते रहेँ।

मकर 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन जातक के जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा। अत: सोच-समझकर ही निर्णय लें। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। बाहर यात्रा ना करें। किसी अजनबी से मुलाकात नुकसान पहुंचा सकती है। सतर्क रहे। शिव पुराण का पाठ करें लाभ होगा।

कुंभ 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन जातक के मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। विरोधी शांत होंगे। दोस्तों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता जातक को सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। भविष्य के लिए बचत करेंगे। माता-पिता का ख्याल रखें। शिव जी की पूजा करें हर सकंट का हरण होगा।

मीन 25 जुलाई शनिवार नागपंचमी के दिन जातक का प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज संतान की तरफ से सुखद व उन्नति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में खुशी मिलेगी। बिजनेस में दूसरों पर भरोसा ना करें।शिव चालीसा और नाग मंत्र का पाठ करें।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story