×

इस राशि के जातक आज छोड़ दें नमक, नहीं होगा नुकसान, जानें बाकी राशियों के उपाय

आज बिजनेस ठीक चलेगा। व्यापारिक विवादों का निपटारा होगा। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। नौकरी में अधिकारी जातक पर विश्वास दिखाएंगे।

suman
Published on: 7 Feb 2021 1:30 AM GMT
इस राशि के जातक आज छोड़ दें नमक, नहीं होगा नुकसान, जानें बाकी राशियों के उपाय
X
आमदनी अच्छी रहने के कारण सभी आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

जयपुर : माह- माघ, तिथि- एकादशी, नक्षत्र- ज्येष्ठा, पक्ष- कृष्ण सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 17:56, राहुकाल 04:51 PM से 06:14 PM तकहै। 04:14 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा |। आज रविवार के दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से वृष

मेष 7 फरवरी रविवार के दिन जातक का उत्साह बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कला व रचनात्मकता में नया कुछ करेंगे। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। घर में परिवार विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। प्रवास के आयोजन की संभावना है। परिवार के साथ आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।चाहिए पैसा और धन तो सूर्य की करें पूजा।

वृष 7 फरवरी रविवार के दिन जातक सावधानी बरतें। जातक अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से मन दुखी हो सकता है। माता के सेहत की चिंता रहेगी। पढ़ाई करनेवालों के लिए दिन मध्यम रहेगा। संपत्ति सम्बंधित कोई भी काम करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। महिलाओं से दूर रहने का प्रयत्न करें। नौकरी व बिजनेस में तनाव बना रहेगा। सूर्य मंत्र का करें जाप मिलेगा प्यार।

मिथुन से कर्क

मिथुन 7 फरवरी रविवार के दिन कई कारणों से जातक के बिजनेस में वृद्धि आएगी। कई स्रोतों से धनलाभ का योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा। सेहत अच्छा रहेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होंगे।आदित्यह्रदय स्त्रोत बनाएगा हर काम करें रोज पाठ।

कर्क 7 फरवरी रविवार के दिन जातक के कार्य की सफलता के लिए आज शुभ है, अपने काम की वजह से नाम कमाएंगे और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से कार्य संपन्न कर सकेंगे । काम के सम्बंध में धन का व्यय होगा। घर में संतान सुख मिलेगा। सूर्य को जल चढ़ाएं।

rashifal

यह पढ़ें...25 देशों को चाहिए वैक्सीन: भारत से सप्लाई की उम्मीद, स्वदेशी टीके का दबदबा

सिंह से कन्या

सिंह 7 फरवरी रविवार के दिन जातक काल्पनिक रहेंगे। पढ़ाई करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय संबंध के लिए अच्छा दिन है। स्वभाव में संयम व मधुरता बनाए रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी के संबंध में अत्यधिक लाभ होगा। रचनात्मकता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज नमक छो़ड़ दे फायदा होगा।

कन्या 7 फरवरी रविवार के दिन जातक के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित काम को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना लाभदायी होगी। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। बिजनेस बढ़ेगा, सूर्य की पूजा करें।

तुला से वृश्चिक

तुला 7 फरवरी रविवार के दिन जातक हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों की दृष्टि से जातक स्वस्थ रहेंगे। परिवार व दोस्तों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। यात्रा एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक सुख और संतोष की अनुभूति होगी। मन में संवेदनशीलता बढे़गी। स्वस्थ रहेंगे रविवार का व्रत करें।

वृश्चिक 7 फरवरी रविवार के दिन जातक अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर कीजिए। विदेश से यात्रा या शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आज सूर्य को जल चढ़ाएं नौकरी मिलेगा।

rashii

यह पढ़ें...सचिन तेंदुलकर के इस ट्वीट पर सियासी बवाल, शरद पवार ने कह दी इतनी बड़ी बात

धनु से मकर...

धनु 7 फरवरी रविवार के दिन जातक के लिए लाभदायी रहेगा । यश, कीर्ति व लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। विशेषकर दोस्तो से लाभ होंगे। बिजनेस में आय की वृद्धि होने की संभावना है। किसी पर्यटन स्थल पर धूमने जा सकते हैं। संतान को शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे। सूर्य की पूजा से हर तरफ लाभ ही लाभ होगा।

मकर 7 फरवरी रविवार के दिन जातक शुभफलदायी रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान आयोजन हो सकते है। सत्संग का लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जीवन रसमय रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें। आ एकादशी का व्रत करेंगे तो लाभ मिलेगा।

कुंभ से मीन

कुंभ 7 फरवरी रविवार के दिन जातक शारीरिक थकान और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, बिजनेस में रुकावट होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। अधिकारीयों से असहयोग मिलेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। बिजनेस की रुकावट दूर होगी, सूर्य को हर दिन चल चढ़ाएं।

मीन 7 फरवरी रविवार के दिन जातक अत्यंत सावधानीपूर्वक रहें। कोई भी नए काम एवं रोगो के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। सेहत के मामले में संभलकर रहें। प्रेम में भी अलगाव है। सूर्य की पूजा से रिश्ते मजबूत होंगे।

suman

suman

Next Story