×

राशिफल 9फरवरी:किसी को प्यार का प्रेशर तो किसी की नौकरी पर पड़ेगा असर, जानिए

माह-माघ, दिन रविवार, तिथि-पूर्णिमा, नक्षत्र-अश्लेषा, पक्ष-शुक्ल, सूर्योदय-07.15, सूर्यास्त-17.58। सेहत, नौकरी,प्यार के लिए 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा।

suman
Published on: 9 Feb 2020 12:41 AM GMT
राशिफल 9फरवरी:किसी को प्यार का प्रेशर तो किसी की नौकरी पर पड़ेगा असर, जानिए
X
23 फरवरी: इस राशि के लोगों को मिलेगा बिजनेस में धोखा, जानें अपना राशिफल

जयपुर- माह-माघ, दिन रविवार, तिथि-पूर्णिमा, नक्षत्र-अश्लेषा, पक्ष-शुक्ल, सूर्योदय-07.15, सूर्यास्त-17.58। सेहत, नौकरी,प्यार के लिए 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा।

मेष 9 फरवरी रविवार के दिन जातक को भाग्य का साथ मिलेगा,ग्रहों की स्थिति आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। ऑफिस में काम में बनेंगे। बिजनेस में पार्टनर का साथ मिलेगा। सेहत के लिए दिन बढ़िया रहेगा। मेडिटेशन करेंगे तो गुस्सा कम होगा। परिवार में सबके साथ से कोई बड़ा आयोजन करेंगे। संतान का सही मार्गदर्शन करें, भटकाव का समय आ रहा ह।

वृष- 9 फरवरी रविवार के दिन जातक के मन में ठहराव व गंभीरता आएगी। आसपास के लोगों की बातों को गंभीरता से सुनेंगे और उसका पालन भी करेंगे। किसी विद्वान के साथ समय बिताएंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को अपनी फाइल और ऑफिशियल चीजों को लोकर सतर्क रहना होगा। जातक को बिजनेस व नौकरी को लेकर अधिक सचेत रहने की जरूरत है। चर्म रोग की परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मन मुटाव हो सकता है।किसी को जातक की बातों से चोट पहुंच सकती हैं। प्रेम करते हैं तो उसे जताने के लिए उचित समय है।

मिथुन 9 फरवरी रविवार के दिन जातक को विवेक से काम लेना होगा। जल्दबाजी में निर्णय ना लें। जो जातक से सॉफ्टवेयर इंजीनियर या टेक्निकल फील्ड में है उनको लाभ होगा। जातक को शुभ समाचार प्राप्त हो सकती है। बिजनेस के मामलों में आज का दिन शुभ है। किसी को दिया गया उधार मुनाफे के तौर पर मिल सकता है। घर के लिए सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन शुभ है।

यह पढ़ें...केवल सुबह ही नहीं, शाम को भी रखें इन बातों का ध्यान, तभी संतान होगी कामयाब

कर्क 9 फरवरी रविवार के दिन जातक का आत्मबल बढ़ेगा। जो काम छोड़ दिया है उसे दोबारा करेंगे।नौकरी से जुड़े लोगों को बहुत सौम्य व्यवहार रखना होगा, क्योंकि तालमेल बिगड़ सकता है। बिजनेसमेन कोई बड़ी डील न करें। आर्थिक नुकसान की संभावनाएं है। वाहन चलाते समय गति का विशेष ध्यान दें, दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी यदि नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो उनको शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी की वजह से समाज में मान बढ़ेगा।

सिंह 9 फरवरी रविवार के दिन जातक को धार्मिक कामों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सचेत रहें। ऑफिस में किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जाने का प्लान बन सकता है यदि न जाने का विकल्प हो तो यात्रा टाल दे। बिजनेस करने वालों को लाभ हो सकता है। सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा जिन लोगों को रक्तचाप की समस्या है वह थोड़ा ध्यान रखें। पारिवारिक संबंध अच्छे है घर में किसी रिश्तेदार के आगमन की संभावनाएं हैं जिससे घर का माहौल अच्छा हो जाएगा। संतान को लेकर कुछ टेंशन हो सकता है।

कन्या 9 फरवरी रविवार के दिन जातक को खर्च और कर्ज़ को कम करने की योजना बनानी होगी। यदि खर्च अधिक करते हैं तो भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऑफिस में कोई अच्छा एक्स्पोज़र मिल सकता है। अपने काम को तेजी से करेंगे।जो लोग फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करते हैं उनको बड़े क्लाइंटो से अच्छा लाभ मिलेगा। दूसरी ओर पैसों के लेन-देन में कागजों को मजबूत रखें।पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी जरूरतमंद को दान करें। सेहत को लेकर सचेत रहें।

तुला 9 फरवरी रविवार के दिन जातक का मन दुखी होगा। सेहत खराब होने से काम में मन नही लगेगा। जो लोग प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं उनको काम में तेजी रखनी होगी साथ ही गलतियों पर भी ध्यान देना होगा। बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। घर में यदि हवन करना चाह रहे है तो आज का दिन बेहतर हैं। बच्चों का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में ब्रेकअप होगा। पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक के बाद भी प्यार बना रहेगा।

यह पढ़ें...सप्ताह का ये दिन होता है बहुत खास, करेंगे ये उपाय तो हो जाएंगे मालामाल

वृश्चिक 9 फरवरी रविवार के दिन जातक को ऑफिस के कामों को लेकर थोड़ा तनाव होगा।ऑफिस में सहयोग करने वालों की संख्या भी कम रहेगी इसलिए मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। नौकरी में आपके संपर्क काम आएंगे। बिजेनस में कोई ठोस कदम न उठाएं, नुकसान होगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। फिर भी खानपान पर ध्यान दें।

धनु- 9 फरवरी रविवार के दिन जातक के मन में नकारात्मक विचार आएंगे। रहेगा मन प्रसन्न नहीं रहेगा, लेकिन आत्मबल को मजबूत रखते हुए प्रसन्न रहने का प्रयास करेंगे। दोपहर बाद से सबकुछ सामान्य व सकारात्मक होगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बहस से बचना होगा। सेहत में सरदर्द से परेशान रहेंगे। घरेलू माहौल कुछ तनावपूर्ण हो सकता है जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, नहीं तो विवाद हो सकता है। घर के आस-पास वृक्ष लगाएं। दान दें। संतान का खास ख्याल रखें।

मकर 9 फरवरी रविवार के दिन जातक को दोस्तों से सहानुभूति और सहयोग मिलेगा। वहीं भाव आप भई रखेंग। ऑफिस में काम अधिक रहेगा अपने सहयोगियों के साथ मिलजुल कर काम करना होगा। सेहत खराब होगी। अगर नई नवेली दुल्हन है तो परिवार में सभी के प्रति समर्पण की भावना रखते हुए प्रसन्नचित माहौल बनाना होगा। जीवनसाथी को शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में ईर्ष्या करने वालों की संख्या बढ़ेगी। बिजनेस में विस्तार करेंगे और दोस्त या भाई की मदद लेंगे।

कुंभ 9 फरवरी रविवार के दिन जातक का परिवार के साथ मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध में पार्टनर के साथ अंतरंग होंगे।कठिन परिस्थिति में सोच-समझकर निर्णय लें। सात्विक विचारों को प्रमुखता देंगे। सेहत ठीक रहेगा। महिलाएं अपनी ब्यूटी पर आज ध्यान देंगी। उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। संतान से संबंधित छोटी-छोटी समस्याएं अधिक चिंतित कर सकती हैं संतान की पढ़ाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। यात्रा करेंगे। दोस्तों का घर पर आना होगा।

मीन 9 फरवरी रविवार के दिन जातक को पढ़ाई की ओर मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए भी ये दिन बहुत महत्वपूर्ण है। ऑफिस में कुछ नए काम काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी और सीखने का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत में सर्दी से बच कर रहें सांस में दिक्कत होने की आशंका है। मां की सेहत पर ध्यान दें। सामाजिक रूप से पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखेंगे। दोस्तों से मुलाकात करेंगे।

suman

suman

Next Story