×

राशिफल 19 जनवरी: इन राशियों का बनेगा काम,जब जुबां पर रखेंगे लगाम

माह- माघ, पक्ष-कृष्ण, तिथि- दशमी, दिन-रविवार, नक्षत्र-विशाखा , सूर्योदय- 07.21, सूर्यास्त-17.38। आज रविवार के दिन सूर्य की उपासना करें सूर्य के तिल के साथ जल चढ़ाएं। जो भी रोग है वो क्षण भर में दूर हो जाएंगे। जानते हैं 12 राशियों का हाल...

suman
Published on: 19 Jan 2020 12:22 AM GMT
rashi
X

जयपुर: माह- माघ, पक्ष-कृष्ण, तिथि- दशमी, दिन-रविवार, नक्षत्र-विशाखा , सूर्योदय- 07.21, सूर्यास्त-17.38। आज रविवार के दिन सूर्य की उपासना करें सूर्य के तिल के साथ जल चढ़ाएं। जो भी रोग है वो क्षण भर में दूर हो जाएंगे। जानते हैं 12 राशियों का हाल...

यह पढ़े...जानिए शिरडी के साईं बाबा का इतिहास, क्यों छिड़ा है विवाद

मेष :रविवार 19 जनवरी का दिन जातक के लिए मौज-मस्ती से सराबोर रहेगा। परिवार व दोस्तों के खुशी के पल बिताएंगे। ज्वैलरी व कपड़े की शॉपिंग करेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान बढ़ेगा। दोपहर के बाद वाणी पर सयंम रखें। बिजनेस हो या निजी जिंदगी में नए रिलेशन बनेंगे। आज जातक का खर्च अधिक होगा। नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सावधान रहें। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है।

वृष रविवार 19 जनवरी का दिन जातक के लिए बहुत लाभदायी है परिवार में सुखशांति बनी रहेगी। जो लोगो आपके खिलाफ है उन्हें अपने काम से जवाब देंगे। बिजनेस में या नौकरी में लोग आपके के लिए आज मददगार बनेंगे। दोपहर के बाद मनोरंजन में समय बिताएंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। मेडिकल या कला के क्षेत्र में है तो कुछ नया करेंगे। जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

मिथुन रविवार 19 जनवरी का दिन जातक के लिए फलदायी है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया नहीं कहेंगे। किसी से वाद-विवाद न करें। संतान को लेकर टेंशन होगी। दोपहर के बाद घर में खुशहाली रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में कलीग्स का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई आपके खराब सोच रहा है। आर्थिक लाभ होगा। जातक की मेहनत से प्रसिद्धि मिलेगी।

कर्क रविवार 19 जनवरी का दिन जातक के लिए हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से व्यग्र बनाएगी। प्रवास को टाल दें। पैतृक संपति को लेकर हो रही बात को आज छोड़ना आपकेके हित में रहेगा। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। वैचारिक स्तर पर विचलित न हो। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कामों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है।

सिंह रविवार 19 जनवरी का दिन जातक के लिए आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी- निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। दोपहर के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। इसलिए मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। माता के सेहत का ध्यान रखें।

कन्या रविवार 19 जनवरी का दिन जातक के लिए किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बीता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों में निर्णय लेंगे। परिवार के साथ यात्रा करेंगे। पूंजी- निवेश करना के हित में रहेगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।

यह पढ़ें...20 जनवरी का धार्मिक दृष्टि से है बहुत महत्व, इस दिन करें ये काम होगा हर पाप का नाश

तुला रविवार 19 जनवरी का दिन जातक के सामान्य होगा।खानपान व सेहत के प्रति ध्यान रखें। नए कपड़ें और ज्वैलरी खरीदेंगे। दोपहर के बाद परिवारजनों के साथ मतभेद होंगे। ऑफिस में कलीग्स के साथ अच्छा विहेब करें। पड़ोसी के लिए सहानुभूति रखेंगे और जरूरत पड़ने पर मदद भी करेंगे।

वृश्चिक रविवार 19 जनवरी का दिन जातक के लिए आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से मन में शांति होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट- कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलें।। सेहत बिगड़ने की संभावना है। दोपहर के बाद काम पर ध्यान दें, साथ ही सेहत पर ध्यान दें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है।

धनु रविवार 19 जनवरी का दिन जातक के लिए दिन आय में वृद्धि और लाभ देने वाला है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। बिजनेस से लाभ होने की संभावना है। अचानक से दुर्घटना हो सकती है संभलकर चले। सेहत बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम बरतें। किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखें।

मकर रविवार 19 जनवरी का दिन जातक को संपत्ति मिलेगी। बिजनेस क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी वर्ग को प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। दोस्तों से भी लाभ होने की संभावना है।

कुंभ रविवार 19 जनवरी का दिन जातक के लिए बिजनेस को लेकर संभलकर चलने का है। अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक से काम लें। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। दोपहर के बाद बिजनेस में माहौल समय अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशी बनी रहेगा।

मीन रविवार 19 जनवरी का दिन जातक का किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम बरतें। एस्ट्रो विद्या के प्रति आकर्षण पैदा होगा। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे। गहन चिंतन के मन को शांति प्रदान करेगा। दोपहर के बाद समय कुछ अनुकूल होगा। आज लेखन कार्य में सक्रिय रहेंगे। परिवार से खुशी के समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। बिजनेस में संभलकर चलें। सेहत बिगड़ सकता है।

suman

suman

Next Story